बिहार विधानमंडल का मानसून सत्र 20 जुलाई से, विधायकों के लिए नई व्यवस्था, दिखेगा बड़ा बदलाव, तेजस्वी सदन में नहीं दिखेंगे

बिहार विधानमंडल का मानसून सत्र 20 जुलाई से, विधायकों के लिए नई व्यवस्था, दिखेगा बड़ा बदलाव, तेजस्वी सदन में नहीं दिखेंगे
swaraj post

By : स्वराज पोस्ट | Edited By: Amit Kumar
: Jul 19, 2026, 1:54:00 PM

बिहार विधानमंडल का मानसून सत्र 20 जुलाई यानि सोमवार से शुरू हो रहा है। भरत तिवारी एनकाउंटर और बंटी यादव हत्याकांड को लेकर सदन हंगामेदार होने की संभावना है। हालांकि  नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव इस बार सदन में नहीं दिखेंगे। वे फिलहाल देश से बाहर हैं। 20 जुलाई से शुरू हो रहा यह 5 दिवसीय सत्र 24 जुलाई तक चलेगा। इस मानसून सत्र में विधायकों को बड़ी सुविधा मिलने जा रही है। पहली बार शून्यकाल और ध्यानाकर्षण प्रस्तावों की सूचनाएं ऑनलाइन स्वीकार की जाएंगी।  सदस्यों की सुविधा और सदन की कार्यवाही को अधिक व्यवस्थित बनाने के लिए यह बड़ा फैसला लिया गया है। इसके लिए विधानसभा ने समय भी निर्धारित कर दिया है। विधायक सुबह 8 बजे से 9 बजे तक शून्यकाल की सूचनाएं ऑनलाइन दे सकेंगे, जबकि ध्यानाकर्षण प्रस्तावों के लिए सुबह 9 बजे से 10 बजे तक का समय निर्धारित किया गया है। डिजिटल व्यवस्था शुरू होने से विधायकों को सदन में जनहित के मुद्दे उठाने के लिए अधिक सुविधाजनक और पारदर्शी माध्यम मिला है।

विधानमंडल मानसून सत्र में 5 बैठकें होंगी। दौरान वित्तीय वर्ष 2026-27 का प्रथम अनुपूरक बजट भी सदन में पेश किया जाएगा। 21-22 को राजकीय विधेयक पेश होंगे। पहले दिन 20 जुलाई को राज्यपाल से मंजूर अध्यादेश पटल पर रखे जाएंगे। वित्त मंत्री विजेन्द्र यादव चालू वित्तीय वर्ष 2026-27 की पहली अनुपूरक व्यय विवरणी पेश करेंगे। 21 और 22 जुलाई, दो दिन राजकीय विधेयक और अन्य कार्य होंगे। 23 जुलाई को अनुपूरक व्यय विवरणी पर बहस होगी और विनियोग विधेयक पेश होगा। आखिरी दिन गैर सरकारी संकल्प लाए जाएंगे। सत्र के दौरान सरकार की ओर से पेश किए जाने वाले विधेयकों को लेकर सदन में महत्वपूर्ण विधायी कामकाज होने की संभावना है।

इससे पहले 20 जुलाई 2026 से शुरू होने जा रहे बिहार विधानसभा के सत्र के सफल और शांतिपूर्ण संचालन को लेकर शुक्रवार को विधानसभा अध्यक्ष प्रेम कुमार की अध्यक्षता में सर्वदलीय बैठक हुई। विधानसभा अध्यक्ष के कार्यालय कक्ष में आयोजित इस बैठक में सत्ता पक्ष और विपक्ष के नेताओं ने हिस्सा लिया।  विधानसभा अध्यक्ष ने कहा-प्रश्नकाल, शून्यकाल, विधायी कार्य और जनहित से जुड़े मुद्दों पर गंभीर चर्चा होनी चाहिए, ताकि सदन की कार्यवाही जनता की अपेक्षाओं के अनुरूप परिणाम दे सके।

बैठक में सदन की कार्यवाही को सुचारू रूप से चलाने, जनहित के मुद्दों पर गंभीर चर्चा सुनिश्चित करने और सभी दलों के सहयोग से सकारात्मक माहौल बनाए रखने पर सहमति बनी। बैठक में सत्ता पक्ष और विपक्ष के नेताओं ने आगामी विधानसभा सत्र के शांतिपूर्ण और सुचारू संचालन में पूरा सहयोग देने का भरोसा दिया।

मानसून सत्र के दौरान कानून-व्यवस्था के मुद्दे पर हंगामे के आसार हैं। राजद, कांग्रेस और वाम दल राज्य में हालिया आपराधिक घटनाओं और कानून-व्यवस्था के मुद्दे पर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार को घेरने की तैयारी में हैं। भरत भूषण तिवारी एनकाउंटर और बंटी यादव हत्याकांड समेत अन्य घटनाओं को लेकर विपक्ष सरकार से जवाब मांग सकता है।

Trending News

हजारीबाग: राज्यस्तरीय विश्वकर्मा शिल्पकार मेला सितंबर में, समाज में रोजगार के अवसर बढ़ेंगे: विकास राणा
हजारीबाग: राज्यस्तरीय विश्वकर्मा शिल्पकार मेला सितंबर में, समाज में रोजगार के अवसर बढ़ेंगे: विकास राणा
Jul 19, 2026, 10:18:00 PM
हजारीबाग: NTPC चट्टी बरियातू कोयला परियोजना का दूषित पानी से केरेडारी क्षेत्र में हाहाकार
हजारीबाग: NTPC चट्टी बरियातू कोयला परियोजना का दूषित पानी से केरेडारी क्षेत्र में हाहाकार
Jul 19, 2026, 10:03:00 PM
हजारीबाग का युवक चरही के बरदपिछरवा जलप्रपात में फिसलकर डूबा, हुई मौत, दोस्तों के साथ घूमने गया था
हजारीबाग का युवक चरही के बरदपिछरवा जलप्रपात में फिसलकर डूबा, हुई मौत, दोस्तों के साथ घूमने गया था
Jul 19, 2026, 9:51:00 PM
एमजीएम अस्पताल में फूट-फूटकर रोई महिला होमगार्ड, बोलीं-हमको पैसा दिला दीजिए, नहीं तो हम मर जाएंगे
एमजीएम अस्पताल में फूट-फूटकर रोई महिला होमगार्ड, बोलीं-हमको पैसा दिला दीजिए, नहीं तो हम मर जाएंगे
Jul 19, 2026, 9:39:00 PM
 पलामू: क्रिमिनल बैकग्राउंड वाले 2000 लोग रडार पर, पुलिस की स्पेशल टीम, सर्विलांस शुरू
पलामू: क्रिमिनल बैकग्राउंड वाले 2000 लोग रडार पर, पुलिस की स्पेशल टीम, सर्विलांस शुरू
Jul 19, 2026, 6:55:00 PM
जामताड़ा: नाला में छात्रों का हल्ला बोल, भ्रष्ट शिक्षा प्रणाली, NEET पेपर लीक और सोनम वांगचुक पर नुक्कड़ सभा
जामताड़ा: नाला में छात्रों का हल्ला बोल, भ्रष्ट शिक्षा प्रणाली, NEET पेपर लीक और सोनम वांगचुक पर नुक्कड़ सभा
Jul 19, 2026, 6:49:00 PM
ABVP के शिल्पकार प्रो.यशवंतराव केलकर की जन्म शताब्दी वर्ष पर विशेष कार्यक्रम, रविशंकर प्रसाद हुए शामिल
ABVP के शिल्पकार प्रो.यशवंतराव केलकर की जन्म शताब्दी वर्ष पर विशेष कार्यक्रम, रविशंकर प्रसाद हुए शामिल
Jul 19, 2026, 6:43:00 PM
बेगूसराय को सीएम सम्राट चौधरी की बड़ी सौगात, कई विकास योजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन
बेगूसराय को सीएम सम्राट चौधरी की बड़ी सौगात, कई विकास योजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन
Jul 19, 2026, 6:35:00 PM
दुबई जेल में 10 साल की सजा काट रहा गोपालगंज का लाल वतन लौटा, सांसद की पहल से मिली आजादी
दुबई जेल में 10 साल की सजा काट रहा गोपालगंज का लाल वतन लौटा, सांसद की पहल से मिली आजादी
Jul 19, 2026, 6:22:00 PM
विदेश भेजने के नाम पर ठगी, गोपालगंज में युवक से 98 हजार रुपये ऐंठे, प्राथमिकी दर्ज
विदेश भेजने के नाम पर ठगी, गोपालगंज में युवक से 98 हजार रुपये ऐंठे, प्राथमिकी दर्ज
Jul 19, 2026, 5:54:00 PM