पटना में बड़े पैमाने पर अफसरों का ट्रांसफर, IAS समेत 31 पुलिस पदाधिकारियों का तबादला

पटना पुलिस महकमे में बड़े स्तर पर प्रशासनिक फेरबदल किया गया है. जिले के कई थानों में थानाध्यक्षों और पुलिस पदाधिकारियों को बदला गया है। वहीं 2017 बैच के आईएएस अधिकारी संजय कुमार का तबादला कर दिया गया है।

पटना में बड़े पैमाने पर अफसरों का ट्रांसफर, IAS समेत 31 पुलिस पदाधिकारियों का तबादला
swaraj post

By : स्वराज पोस्ट | Edited By: Amit Kumar
: Jun 01, 2026, 9:53:00 PM

पटना पुलिस महकमे में बड़े स्तर पर प्रशासनिक फेरबदल किया गया है. जिले के कई थानों में थानाध्यक्षों और पुलिस पदाधिकारियों को बदला  गया है। पटना एसएसपी ने जिले की पुलिस बल में बड़ा फेरबदल किया है। एसएसपी ने कई थानों के थानाध्यक्ष और सर्किल इंस्पेक्टर का तबादला किया है।

पटना के वरीय पुलिस अधीक्षक (SSP) कार्यालय द्वारा जारी आदेश में जिले के विभिन्न थानों और शाखाओं में तैनात 31 पुलिस पदाधिकारियों का स्थानांतरण कर दिया गया है। वहीं बिहार सरकार ने आईएएस अधिकारी के तबादले को लेकर बड़ा आदेश जारी किया है। 2017 बैच के आईएएस अधिकारी संजय कुमार का तबादला कर दिया गया है।

पटना में कुल 31 पुलिस पदाधिकारियों को नई जिम्मेदारी सौंपी गई है। बुद्धा कॉलोनी,रामकृष्णानगर, शाहपुर,पालीगंज,दुल्हिन बाजार और दनियावां समेत कई थाने में बदलाव हुआ है। कुछ अधिकारियों को थाने की कमान दी गई है तो कुछ को पुलिस केंद्र भेजा गया है। तबादले का आधार प्रशासनिक आवश्यकता और निर्धारित कार्यकाल पूरा होना बताया गया है।

जारी आदेश के अनुसार थानों या विशिष्ट इकाइयों में तीन वर्ष की निर्धारित अवधि पूरी कर लेने के कारण इन पुलिस पदाधिकारियों को  नए थानों या शाखाओं में तत्काल प्रभाव से पदस्थापित किया गया है। सभी स्थानांतरित अधिकारियों को जल्द से जल्द अपने नए तैनाती स्थल पर योगदान देने का निर्देश दिया गया है।

जारी की गई सूची के अनुसार इस फेरबदल के तहत जिले के कई महत्वपूर्ण थानों के थानाध्यक्षों और अंचल पुलिस निरीक्षकों (सर्किल इंस्पेक्टर) को बदला गया है।  पुलिस निरीक्षक दिनेश कुमार सिंह को ICCC से हटाकर थानाध्यक्ष बुद्धाकॉलोनी बनाया गया है, जबकि संजीव कुमार को थानाध्यक्ष रामकृष्णनगर से हटाकर अंचल पुलिस निरीक्षक बख्तियारपुर के पद पर भेजा गया है। वहीं मनीष कुमार अम्बष्ट को थानाध्यक्ष शाहपुर से पुलिस केन्द्र, पटना और संजीव कुमार यादव को थानाध्यक्ष पुनपुन बाजार से पुलिस केन्द्र, पटना स्थानांतरित किया गया है।

एसएसपी द्वारा जारी इस आदेश में गृह विभाग (विशेष शाखा) के संकल्पों का हवाला देते हुए कड़े दिशा-निर्देश भी जारी किए गए हैं। इसके तहत स्पष्ट किया गया है कि यदि कोई पुलिस पदाधिकारी किसी न्यायालय द्वारा दोषसिद्ध हो, या किसी आपराधिक मामले में अभियुक्त बनाया गया हो, तो उसे थानाध्यक्ष या अंचल पुलिस निरीक्षक के पद पर पदस्थापित नहीं किया जा सकता। इसके अतिरिक्त, महिलाओं के उत्पीड़न, भ्रष्टाचार या अभिरक्षा में हिंसा जैसे नैतिक अधमता के मामलों में विभागीय कार्रवाई का सामना कर रहे दोषी अधिकारियों पर भी यह प्रतिबंध लागू रहेगा।

बता दें कि 2017 बैच के आईएएस अधिकारी संजय कुमार का तबादला कर दिया गया है। वे अब तक ग्रामीण कार्य विभाग में अपर सचिव के पद पर कार्यरत थे। सरकार ने उन्हें स्थानांतरित करते हुए बिहार लोक भवन सचिवालय में अपर सचिव के पद पर पदस्थापित किया है। नई जिम्मेदारी अगले आदेश तक प्रभावी रहेगी। यह आदेश सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी किया गया है। राज्यपाल के आदेश से अधिसूचना जारी होने के साथ ही पदस्थापन प्रभावी माना जाएगा।

Trending News

निर्मली समेत बिहार के 25 अनुमंडलीय अस्पताल में डायलिसिस सेंटर, इन लोगों को मिलेगी निःशुल्क सुविधा
निर्मली समेत बिहार के 25 अनुमंडलीय अस्पताल में डायलिसिस सेंटर, इन लोगों को मिलेगी निःशुल्क सुविधा
Jul 22, 2026, 4:52:00 PM
अब झारखंड में भी चमकेगा फिल्मी भविष्य! SRFTI के साथ सरकार का ऐतिहासिक MoU
अब झारखंड में भी चमकेगा फिल्मी भविष्य! SRFTI के साथ सरकार का ऐतिहासिक MoU
Jul 22, 2026, 4:46:00 PM
खौलते तेल की कडाही में गिरा बालक, हुई मौत, पुलिस जांच में जुटी
खौलते तेल की कडाही में गिरा बालक, हुई मौत, पुलिस जांच में जुटी
Jul 22, 2026, 4:30:00 PM
NEET पेपर लीक पर संसद में मंथन, सरकार ने चर्चा पर जताई सहमति
NEET पेपर लीक पर संसद में मंथन, सरकार ने चर्चा पर जताई सहमति
Jul 22, 2026, 4:29:00 PM
 बंदर ने ले ली शिक्षिका की जान, इलाके में सनसनी
बंदर ने ले ली शिक्षिका की जान, इलाके में सनसनी
Jul 22, 2026, 4:23:00 PM
NEET पेपर लीक को लेकर BJP कार्यालय का घेराव करेगी कांग्रेस
NEET पेपर लीक को लेकर BJP कार्यालय का घेराव करेगी कांग्रेस
Jul 22, 2026, 3:55:00 PM
पटना बना रणक्षेत्र, छात्र-पुलिस भिड़े, बीजेपी-कांग्रेस में जमकर लाठी-डंडे चले, ईंट-पत्थर की बारिश
पटना बना रणक्षेत्र, छात्र-पुलिस भिड़े, बीजेपी-कांग्रेस में जमकर लाठी-डंडे चले, ईंट-पत्थर की बारिश
Jul 22, 2026, 3:50:00 PM
JPSC के खिलाफ बड़ी कानूनी लड़ाई, कल होगी अहम सुनवाई
JPSC के खिलाफ बड़ी कानूनी लड़ाई, कल होगी अहम सुनवाई
Jul 22, 2026, 3:25:00 PM
पहले कटा पत्नी का एमपी का टिकट, अब पति से भी छीन ली सुरक्षा
पहले कटा पत्नी का एमपी का टिकट, अब पति से भी छीन ली सुरक्षा
Jul 22, 2026, 3:16:00 PM
रीगा चीनी मिल में बड़ा हादसा, 30 फीट नीचे गिरने से मजदूर की मौत
रीगा चीनी मिल में बड़ा हादसा, 30 फीट नीचे गिरने से मजदूर की मौत
Jul 22, 2026, 3:13:00 PM