बिहार में 12 IPS अधिकारियों का ट्रांसफर, सीएम सम्राट ने 53 DSP को भी बदला

बिहार में बड़े पैमाने पर पुलिस प्रशासन में फेरबदल हुआ है। बिहार सरकार ने बड़ा फैसला लेते हुए 12 आईपीएस अधिकारियों का तबादला किया है। वहीं गृह विभाग ने बड़ा प्रशासनिक बदलाव करते हुए राज्य में तैनात 53 पुलिस उपाधीक्षकों (DSP) का भी तबादला किया है।

बिहार में 12 IPS अधिकारियों का ट्रांसफर, सीएम सम्राट ने 53 DSP को भी बदला
swaraj post

By : स्वराज पोस्ट | Edited By: Amit Kumar
: Jul 01, 2026, 1:50:00 PM

बिहार में बड़े पैमाने पर पुलिस प्रशासन में फेरबदल हुआ है। बिहार सरकार ने बड़ा फैसला लेते हुए 12 आईपीएस अधिकारियों का तबादला किया है। गृह विभाग (आरक्षी शाखा) ने बुधवार को इसको लेकर अधिसूचना जारी कर दी है। वहीं गृह विभाग ने बड़ा प्रशासनिक बदलाव करते हुए राज्य में तैनात 53 पुलिस उपाधीक्षकों (DSP) का भी तबादला किया है। जहां कई महत्वपूर्ण इकाइयों, जिलों और पुलिस मुख्यालय में तैनात अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। 

पुलिस महकमे में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 12 IPS अधिकारियों का तबादला हुआ है।  इसमें DG रैंक से लेकर SDPO स्तर तक के अधिकारी शामिल हैं। 1991 बैच की आईपीएस अधिकारी प्रीता वर्मा को गृह रक्षा वाहिनी का महानिदेशक बनाया गया है। वहीं निर्मल कुमार आजाद पुलिस महानिदेशक प्रशिक्षण को पुलिस महानिदेशक मद्य निषेध का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।  जबकि 1995 बैच के आईपीएस अधिकारी  पंकज कुमार दाराद को विशेष निगरानी इकाई से ट्रांसफर कर अपर पुलिस महानिदेशक सह प्रबंध निदेशक पुलिस भवन निर्माण निगम में तैनात किया गया है।  एडीजी सुधांशु कुमार को विशेष निगरानी इकाई का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।

1998 बैच के आईपीएस अधिकारी अमृत राज को अपर पुलिस महानिदेशक, आतंकवाद निरोधक दस्ता (एटीएस) की कमान मिली है। वहीं कारे सुरीता उर्फ कारे सुहिता अन्नपूर्णा को अपर पुलिस महानिदेशक (विधि-व्यवस्था) नियुक्त किया गया है। उन्हें अपराध अनुसंधान विभाग (कमजोर वर्ग) का अतिरिक्त प्रभार भी दिया गया है। शिवम ठाकुर को पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण), मधुबनी तथा कोमल मीणा को अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी-2 (विधि-व्यवस्था), पटना के पद पर तैनात किया गया है।

वहीं बिहार सरकार ने 53 डीएसपी स्तर के अधिकारियों का भी तबादला किया है। बुधवार को गृह विभाग (आरक्षी शाखा)  जारी अधिसूचना के अनुसार कई अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। कई डीएसपी स्तर के अधिकारियों को आर्थिक अपराध इकाई (EOU), विशेष शाखा, बिहार पुलिस अकादमी, जिला पुलिस मुख्यालय, पुलिस प्रशिक्षण संस्थानों और विभिन्न जिलों में नई तैनाती दी गई है। वहीं कुछ अधिकारियों को फील्ड पोस्टिंग से हटाकर पुलिस मुख्यालय और प्रशिक्षण इकाइयों में पदस्थापित किया गया है। भरत तिवारी एनकाउंटर के आरोपी DSP का भी तबादला हुआ है। कई जिलों के यातायात डीएसपी भी बदले गए हैं। सरकार का उद्देश्य यातायात प्रबंधन को बेहतर बनाना और जिलों में पुलिसिंग को अधिक प्रभावी करना है।

IPS अधिकारियों का ट्रांसफर

प्रीता वर्मा (1991) 

पहले: बिहार पुलिस भवन निर्माण निगम की अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक

अब: महानिदेशक-सह-महासमादेष्टा, होम गार्ड (गृह रक्षा वाहिनी) और अग्निशाम सेवाएं, पटना 

निर्मल कुमार आजाद (1994)

पहले: पुलिस महानिदेशक, ट्रेनिंग

अब:  पुलिस महानिदेशक, मद्यनिषेध और राज्य स्वापक नियंत्रण ब्यूरो (नशा मुक्ति और ड्रग्स कंट्रोल विभाग) का अतिरिक्त प्रभार 

पंकज कुमार दाराद (1995): 

पहले: ADG, आतंकवाद निरोधक दस्ता यानी ATS 

अब: अपर पुलिस महानिदेशक (ADG)-सह-अध्यक्ष-सह-प्रबंध निदेशक, बिहार पुलिस भवन निर्माण निगम, पटना 

कोमल मीणा (2023): 

पहले: SDPO-1, मसौढ़ी, पटना

अब: SDPO-2, विधि-व्यवस्था (लॉ एंड ऑर्डर), पटना 

शिवम धाकड़ (2022):

पहले: SDPO-1, दानापुर, पटना 

अब: पुलिस अधीक्षक (SP) ग्रामीण, मधुबनी

Trending News

तडके तीन बजे ब्लास्ट से दहल गया गांव, पुलिस जांच में जुटी
तडके तीन बजे ब्लास्ट से दहल गया गांव, पुलिस जांच में जुटी
Jul 01, 2026, 3:17:00 PM
 बिहार में ट्रांसफर के बीच इन शिक्षकों की जाएगी नौकरी, शिक्षा विभाग के इस आदेश से मचा हड़कंप
बिहार में ट्रांसफर के बीच इन शिक्षकों की जाएगी नौकरी, शिक्षा विभाग के इस आदेश से मचा हड़कंप
Jul 01, 2026, 3:11:00 PM
धनबाद की हिल कॉलोनी मजार में नई वक्फ कमेटी के पदभार को लेकर विवाद, पुरानी कमेटी ने जताया विरोध
धनबाद की हिल कॉलोनी मजार में नई वक्फ कमेटी के पदभार को लेकर विवाद, पुरानी कमेटी ने जताया विरोध
Jul 01, 2026, 2:49:00 PM
स्थापना दिवस पर गरजे लालू, बोले पार्टी की ताकत उसकी एकजुटता, हम लड़े हैं और लड़ते रहेंगे
स्थापना दिवस पर गरजे लालू, बोले पार्टी की ताकत उसकी एकजुटता, हम लड़े हैं और लड़ते रहेंगे
Jul 01, 2026, 2:40:00 PM
भरत तिवारी एनकाउंटर मामले में सम्राट सरकार का बड़ा एक्शन,  DSP राजेश शर्मा का तबादला, 53 DSP इधर से उधर
भरत तिवारी एनकाउंटर मामले में सम्राट सरकार का बड़ा एक्शन, DSP राजेश शर्मा का तबादला, 53 DSP इधर से उधर
Jul 01, 2026, 2:23:00 PM
 जमशेदपुर में तनाव के बीच बड़ा फैसला, छह थाना क्षेत्रों में लागू हुई निषेधाज्ञा
जमशेदपुर में तनाव के बीच बड़ा फैसला, छह थाना क्षेत्रों में लागू हुई निषेधाज्ञा
Jul 01, 2026, 2:17:00 PM
अवैध रूप से सर्वे आम रास्ता हुआ बंद, ग्रामीणों ने आवेदन देकर लगायी गुहार
अवैध रूप से सर्वे आम रास्ता हुआ बंद, ग्रामीणों ने आवेदन देकर लगायी गुहार
Jul 01, 2026, 2:06:00 PM
बिहार में 12 IPS अधिकारियों का ट्रांसफर, सीएम सम्राट ने 53 DSP को भी बदला
बिहार में 12 IPS अधिकारियों का ट्रांसफर, सीएम सम्राट ने 53 DSP को भी बदला
Jul 01, 2026, 1:50:00 PM
चुटुपालू घाटी हादसा : अनियंत्रित होकर ट्रेलर ने 10 गाड़ियों को मारी टक्कर,15 से 20 लोग घायल
चुटुपालू घाटी हादसा : अनियंत्रित होकर ट्रेलर ने 10 गाड़ियों को मारी टक्कर,15 से 20 लोग घायल
Jul 01, 2026, 1:48:00 PM
मानसून के रंग, अगले दो तीन दिनों तक अधितकम तापमान में बदलाव की संभावना कम
मानसून के रंग, अगले दो तीन दिनों तक अधितकम तापमान में बदलाव की संभावना कम
Jul 01, 2026, 1:36:00 PM