बिहार में देर रात खेला हो गया! सम्राट सरकार ने 29 IPS अफसरों को बदला, कई जिलों के SP बदले

बिहार की सम्राट सरकार ने गुरुवार की देर रात पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल किया है। बिहार सरकार के गृह विभाग ने राज्य में बड़े पैमाने पर प्रशासनिक फेरबदल करते हुए भारतीय पुलिस सेवा (IPS) एवं बिहार पुलिस सेवा (BPS) के 29 अधिकारियों का तबादला किया है।

बिहार में देर रात खेला हो गया! सम्राट सरकार ने 29 IPS अफसरों को बदला, कई जिलों के SP बदले

बिहार की सम्राट सरकार ने गुरुवार की देर रात पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल किया है। बिहार सरकार के गृह विभाग ने राज्य में बड़े पैमाने पर प्रशासनिक फेरबदल करते हुए भारतीय पुलिस सेवा (IPS) एवं बिहार पुलिस सेवा (BPS) के 29 अधिकारियों का तबादला किया है। जारी अधिसूचना के अनुसार कई जिलों के पुलिस अधीक्षक (SP), नगर पुलिस अधीक्षक (City SP) तथा अन्य महत्वपूर्ण पदों पर नई नियुक्तियां की गई हैं।

सम्राट सरकार ने बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 27 आईपीएस समेत 29 पुलिस अधिकारियों का तबादला किया है। इस बदलाव में 13 जिलों के पुलिस कप्तान बदले गए हैं। 27 IPS और 2 BPS अधिकारियों का तबादला किया गया है। बड़े स्तर पर आईपीएस तबादले में कई जिलों को नए एसपी मिले, कुमार गौतम बेतिया, उपेन्द्र नाथ वर्मा औरंगाबाद, अमितेश कुमार बांका के एसपी बने है। इसके तहत कई जिलों को नए पुलिस अधीक्षक (SP) मिले हैं।

पूर्णिया की एसपी स्वीटी सहरावत को विशेष शाखा,पटना में एसपी बनाया गया है। उनकी जगह शौर्य सुमन को पूर्णिया का नया वरीय पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) नियुक्त किया गया है। राजधानी पटना के तीनों नगर एसपी बदल दिए गए हैं। इसके अलावा भागलपुर और गया में भी नए नगर एसपी की प्रतिनियुक्ति की गई है। गया और दरभंगा में नए ग्रामीण एसपी भी तैनात किए गए हैं।

तबादला सूची  

अधिकारी वर्तमान पदस्थापन  नया पदस्थापन

कुमार गौतम (IPS-2011), समादेष्टा, बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस-5, पटना, पुलिस अधीक्षक, पश्चिमी चंपारण (बेतिया)

उपेंद्र नाथ वर्मा (IPS-2013), एसपी, बांका-एसपी, औरंगाबाद

राकेश कुमार (IPS-2013)

एसपी, खगड़िया

समादेष्टा, बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस-5, पटना

हरिमोहन शुक्ला (IPS-2014)

एसपी, कैमूर

समादेष्टा, बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस-7, कटिहार

बलिराम कुमार चौधरी (IPS-2014)

एसपी, शेखपुरा

एसपी (सुरक्षा), विशेष शाखा, पटना

अमितेश कुमार (IPS-2016)

एसपी (सुरक्षा), विशेष शाखा, पटना

एसपी, बांका

शौर्य सुमन (IPS-2017)

एसपी, पश्चिमी चंपारण

वरीय पुलिस अधीक्षक, पूर्णिया

अम्बरीष राहुल (IPS-2017)

एसपी, औरंगाबाद

सहायक निदेशक, बिहार पुलिस अकादमी, राजगीर

हिमांशु (IPS-2018)

एसपी, सहरसा

एसपी, शेखपुरा

रामानंद कौशल (IPS-2018)

एसपी, बगहा

एसपी (सीआईडी), अपराध अनुसंधान विभाग, पटना

राजेश कुमार (IPS-2018)

समादेष्टा, बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस-16, पटना

एसपी, बगहा

शुभांक मिश्रा (IPS-2019)

एसपी, शिवहर

एसपी, वैशाली

चन्द्र प्रकाश (IPS-2019)

सहायक निदेशक, बिहार पुलिस अकादमी, राजगीर

समादेष्टा, बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस-10, पटना एवं अतिरिक्त प्रभार साइबर अपराध इकाई

शिवर चौधरी (IPS-2020)

एसपी, कटिहार

एसपी, कैमूर

अपराजित (IPS-2020)

एसपी, जहानाबाद

समादेष्टा, बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस-16, पटना

स्वीटी सहरावत (IPS-2020)

एसपी, पूर्णिया

एसपी (जी), विशेष शाखा, पटना

विक्रम सिहाग (IPS-2020)

एसपी, वैशाली

एसपी, सहरसा

भानु प्रताप सिंह (IPS-2021)

नगर पुलिस अधीक्षक (पश्चिमी), पटना

एसपी, खगड़िया

परिचय कुमार (IPS-2021)

नगर पुलिस अधीक्षक (पूर्वी), पटना

एसपी, कटिहार

कोटा किरण कुमार (IPS-2021)

नगर पुलिस अधीक्षक, गया

एसपी, जहानाबाद

शैलेन्द्र सिंह (IPS-2021)

नगर पुलिस अधीक्षक, भागलपुर

एसपी, शिवहर

शेलजा (IPS-2022)

एसडीपीओ-1, हिलसा (नालंदा)

नगर पुलिस अधीक्षक (पूर्वी), पटना

संकेत कुमार (IPS-2022)

एसडीपीओ, तारापुर (मुंगेर)

नगर पुलिस अधीक्षक (पश्चिमी), पटना

अतुलेश झा (IPS-2022)

एसडीपीओ-1, डेहरी (रोहतास)

नगर पुलिस अधीक्षक, भागलपुर

अभिनव (IPS-2022)

एसडीपीओ-1, सदर पटना

नगर पुलिस अधीक्षक, गया

दिव्यांजलि जायसवाल (IPS-2022)

एसडीपीओ-2, विधि-व्यवस्था, पटना

एसपी (ग्रामीण), गया

साक्षी कुमारी (IPS-2022)

एसडीपीओ, गोगरी (खगड़िया)

एसपी (ग्रामीण), दरभंगा

ममता कल्याणी (BPS)

समादेष्टा, बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस-10, पटना

नगर पुलिस अधीक्षक (मध्य), पटना

मनोज राम (BPS)

अपर पुलिस अधीक्षक, अपराध अनुसंधान विभाग

प्राचार्य, सिपाही प्रशिक्षण विद्यालय, नाथनगर

तबादले में प्रमुख बदलाव

पूर्णिया को नया एसएसपी: शौर्य सुमन को पूर्णिया का वरीय पुलिस अधीक्षक बनाया गया।

वैशाली, कटिहार, सहरसा, कैमूर, जहानाबाद, शिवहर और खगड़िया में नए एसपी की नियुक्ति।

पटना में नगर पुलिस अधीक्षक (पूर्वी, पश्चिमी और मध्य) के पदों पर नए अधिकारियों की तैनाती।

साइबर अपराध एवं सुरक्षा इकाई का अतिरिक्त प्रभार चन्द्र प्रकाश को सौंपा गया।

कई युवा आईपीएस अधिकारियों को पहली बार जिला पुलिस अधीक्षक की जिम्मेदारी मिली है।

गृह विभाग की ओर से जारी यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है।

Trending News

पार्किंग विवाद ने लिया खूनी रूप,जमकर मारपीट और चाकूबाजी, तीन गिरफ्तार
पार्किंग विवाद ने लिया खूनी रूप,जमकर मारपीट और चाकूबाजी, तीन गिरफ्तार
Sep 20, 2026, 8:27:00 PM
बिहार भ्रमण को पहुंचा थाईलैंड का प्रतिनिधिमंडल, कहा ये यात्रा अविस्मरणीय
बिहार भ्रमण को पहुंचा थाईलैंड का प्रतिनिधिमंडल, कहा ये यात्रा अविस्मरणीय
Sep 20, 2026, 7:06:00 PM
शिक्षकों एवं कर्मियों के हितों की रक्षा के लिए राज्य सरकार प्रतिबद्ध: शिक्षा मंत्री
शिक्षकों एवं कर्मियों के हितों की रक्षा के लिए राज्य सरकार प्रतिबद्ध: शिक्षा मंत्री
Sep 20, 2026, 7:02:00 PM
गंगाजल लेकर आरक्षण की मांग को लेकर संकल्प, 30 नवंबर तक चलेगा अभियान : मुकेश सहनी
गंगाजल लेकर आरक्षण की मांग को लेकर संकल्प, 30 नवंबर तक चलेगा अभियान : मुकेश सहनी
Sep 20, 2026, 6:58:00 PM
मंत्री श्रवण कुमार ने बिहार सरस मेला का किया शुभारंभ
मंत्री श्रवण कुमार ने बिहार सरस मेला का किया शुभारंभ
Sep 20, 2026, 6:39:00 PM
18 नवंबर तक पूरा होगा शिक्षकों से जुडा यह अहम कार्य
18 नवंबर तक पूरा होगा शिक्षकों से जुडा यह अहम कार्य
Sep 20, 2026, 6:30:00 PM
अवैध हथियार के साथ 2 गिरफ्तार, पिस्टल-मस्केट और 6 जिंदा कारतूस बरामद
अवैध हथियार के साथ 2 गिरफ्तार, पिस्टल-मस्केट और 6 जिंदा कारतूस बरामद
Sep 20, 2026, 6:02:00 PM
एकदिवसीय दौरे पर बोकारो पहुंचे बाबूलाल मरांडी, MMDR संशोधन बिल के पक्ष में अपनी बात रखी
एकदिवसीय दौरे पर बोकारो पहुंचे बाबूलाल मरांडी, MMDR संशोधन बिल के पक्ष में अपनी बात रखी
Sep 20, 2026, 5:45:00 PM
राष्ट्रीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में 7वीं बार तकनीकी पदाधिकारी बनें रोशन सिंह धौनी
राष्ट्रीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में 7वीं बार तकनीकी पदाधिकारी बनें रोशन सिंह धौनी
Sep 20, 2026, 5:33:00 PM
निजी जमीन पर 25 लाख की लागत से नाला निर्माण कराए जाने के संबंध में DM को सौपा ज्ञापन
निजी जमीन पर 25 लाख की लागत से नाला निर्माण कराए जाने के संबंध में DM को सौपा ज्ञापन
Sep 20, 2026, 5:26:00 PM