अनंत सिंह और गुंजन सिंह पर कोर्ट का बड़ा फैसला, CID नहीं कर पाएगी बाहुबली को गिरफ्तार...

मोकामा के बाहुबली जदयू विधायक अनंत सिंह और भोजपुरी गायक गुंजन सिंह को बड़ी राहत मिली है। गोपालगंज के चर्चित सेमराव वायरल वीडियो मामले में कोर्ट ने दोनों की गिरफ्तारी पर लगी रोक को अगली सुनवाई तक जारी रखा है।

अनंत सिंह और गुंजन सिंह पर कोर्ट का बड़ा फैसला, CID नहीं कर पाएगी बाहुबली को गिरफ्तार...

मोकामा के बाहुबली जदयू विधायक अनंत सिंह और भोजपुरी गायक गुंजन सिंह को बड़ी राहत मिली है। गोपालगंज के चर्चित सेमराव वायरल वीडियो मामले में कोर्ट ने दोनों की गिरफ्तारी पर लगी रोक को अगली सुनवाई तक जारी रखा है। इस मामले में गुड्डू राय समेत अन्य याचिकाकर्ताओं को भी राहत दी गई है। मामले की अगली सुनवाई अब 8 जून को होगी।

दरअसल बीते 2 मई को मीरगंज थाना क्षेत्र के सेमराव गांव में आयोजित एक कार्यक्रम का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। जहां जदयू विधायक अनंत सिंह और भोजपुरी गायक गुंजन सिंह भी मौजूद थे। वायरल वीडियो में कथित तौर पर हथियारों का प्रदर्शन और अश्लील भोजपुरी गीतों पर कार्यक्रम होने का दावा किया गया था। जिसके बाद  अनंत सिंह और भोजपुरी गायक गुंजन सिंह समेत कई लोगों पर मीरगंज थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई थी। वहीं बढ़ते विवाद और संवेदनशीलता को देखते हुए जांच की जिम्मेदारी बाद में सीआईडी को सौंप दी गई।

शुक्रवार को मामले की सुनवाई के दौरान अभियोजन पक्ष की ओर से एफएसएल रिपोर्ट पेश की जानी थी, लेकिन रिपोर्ट कोर्ट में दाखिल नहीं हो सकी। इसी बिंदु को आधार बनाकर बचाव पक्ष ने अदालत में जोरदार पैरवी की। बचाव पक्ष का कहना था कि अब तक ऐसा कोई पुख्ता सबूत सामने नहीं आया है जो आरोपियों की प्रत्यक्ष भूमिका या संलिप्तता को साबित कर सके।

बचाव पक्ष का कहना है कि मामले की कई धाराएं जमानती प्रवृत्ति की हैं और आर्म्स एक्ट के तहत भी अब तक कोई हथियार बरामद नहीं हुआ है। कोर्ट ने दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद फिलहाल यथास्थिति बनाए रखने का आदेश दिया है। अब 8 जून की सुनवाई पर सबकी निगाहें टिकी हैं और तब तक गिरफ्तारी पर रोक जारी रहेगी। एफएसएल रिपोर्ट, सीआईडी जांच और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर मामले की दिशा तय हो सकती है। फ़िलहाल तो जदयू विधायक अनंत सिंह और भोजपुरी गायक गुंजन सिंह को बड़ी राहत मिली है। 

बता दें कि गोपालगंज के चर्चित सेमराव वायरल वीडियो के संज्ञान में आने के बाद मीरगंज थाने की साइबर सेल ने 4 मई को ही मामला दर्ज कर लिया था।  इस केस में विधायक अनंत सिंह, भोजपुरी गायक गुंजन सिंह और कार्यक्रम के आयोजक गुड्डू राय सहित कुल 9 लोगों को नामजद किया गया था। वायरल वीडियो में कथित तौर पर हथियारों का प्रदर्शन और अश्लील भोजपुरी गीतों पर कार्यक्रम होने का दावा किया गया था। 

Trending News

साहब! खेत से चोरी हो गई 5 लाख की मिट्टी'-कटेया थाने से निराशा मिलने पर SP की चौखट पर पहुंचा फरियादी
साहब! खेत से चोरी हो गई 5 लाख की मिट्टी'-कटेया थाने से निराशा मिलने पर SP की चौखट पर पहुंचा फरियादी
Aug 25, 2026, 9:42:00 PM
30 साल बाद आया फैसला, गोपालगंज के बहुचर्चित जयप्रकाश मिश्रा हत्याकांड में 6 दोषियों को उम्रकैद
30 साल बाद आया फैसला, गोपालगंज के बहुचर्चित जयप्रकाश मिश्रा हत्याकांड में 6 दोषियों को उम्रकैद
Aug 25, 2026, 6:46:00 PM
पटना: कायाकल्प वेलफेयर सोसाइटी द्वारा बुद्धा कॉलोनी में निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन
पटना: कायाकल्प वेलफेयर सोसाइटी द्वारा बुद्धा कॉलोनी में निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन
Aug 25, 2026, 6:31:00 PM
'अटल वयो अभ्युदय योजना' वरिष्ठ नागरिकों के सम्मान, सुरक्षा और स्वास्थ्य के लिए बड़ी पहल
'अटल वयो अभ्युदय योजना' वरिष्ठ नागरिकों के सम्मान, सुरक्षा और स्वास्थ्य के लिए बड़ी पहल
Aug 25, 2026, 6:10:00 PM
राष्ट्रीय सूचना एवं जनसंपर्क सचिव सम्मेलन में बिहार की भागीदारी,  केंद्र-राज्य समन्वय बढ़ाने पर हुआ मंथन
राष्ट्रीय सूचना एवं जनसंपर्क सचिव सम्मेलन में बिहार की भागीदारी, केंद्र-राज्य समन्वय बढ़ाने पर हुआ मंथन
Aug 25, 2026, 5:50:00 PM
आठ अमर शहीदों की स्मृति में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन, डीएम समेत गणमान्य व्यक्तियों ने सर्वोच्च बलिदान को किया याद
आठ अमर शहीदों की स्मृति में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन, डीएम समेत गणमान्य व्यक्तियों ने सर्वोच्च बलिदान को किया याद
Aug 25, 2026, 5:27:00 PM
बेतिया में 27 अगस्त को ‘खेलो इंडिया संवाद’ का आयोजन, पीएम मोदी वर्चुअल युवाओं से करेंगे संवाद
बेतिया में 27 अगस्त को ‘खेलो इंडिया संवाद’ का आयोजन, पीएम मोदी वर्चुअल युवाओं से करेंगे संवाद
Aug 25, 2026, 4:39:00 PM
गुम और चोरी हुए मोबाइल की बरामदगी को लेकर बड़ी कार्रवाई, 78 फोन सौंपा गया
गुम और चोरी हुए मोबाइल की बरामदगी को लेकर बड़ी कार्रवाई, 78 फोन सौंपा गया
Aug 25, 2026, 4:15:00 PM
बिहार पंचायत चुनाव में आरक्षण पर पटना हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, मुखिया चुनाव को लेकर साफ हुई तस्वीर
बिहार पंचायत चुनाव में आरक्षण पर पटना हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, मुखिया चुनाव को लेकर साफ हुई तस्वीर
Aug 25, 2026, 3:59:00 PM
ससुराल में महिला से मारपीट, जीभ काटने और कुएं में धकेलने की कोशिश का आरोप
ससुराल में महिला से मारपीट, जीभ काटने और कुएं में धकेलने की कोशिश का आरोप
Aug 25, 2026, 3:45:00 PM