नवादा: महिला ने इश्क के चक्कर में दी जान, पति ने लगाया आरोप, पुलिस ने मोबाइल जब्त कर शुरू की जांच

नवादा: जिले के अकबरपुर प्रखंड स्थित पिथौरी गांव में एक 30 वर्षीय महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से इलाके में सनसनी फैल गई। महिला का शव फंदे से लटका मिला।

नवादा: महिला ने इश्क के चक्कर में दी जान, पति ने लगाया आरोप, पुलिस ने मोबाइल जब्त कर शुरू की जांच
swaraj post

By : स्वराज पोस्ट | Edited By: Amit Kumar
: Jul 01, 2026, 11:48:00 AM

नवादा: जिले के अकबरपुर प्रखंड स्थित पिथौरी गांव में एक 30 वर्षीय महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से इलाके में सनसनी फैल गई। महिला का शव फंदे से लटका मिला। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची, शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस ने महिला का मोबाइल भी जब्त कर लिया है, जिसकी जांच की जा रही है।

मृतका की पहचान करीना देवी के रूप में हुई है। उनके पति विजय शर्मा ने दावा किया कि शादी के बाद भी उनकी पत्नी कथित रूप से एक युवक से मोबाइल पर बातचीत करती थी। उनके अनुसार, इसी बात को लेकर परिवार में विवाद होता था और समझाने के बावजूद स्थिति नहीं बदली। पति का आरोप है कि इसी तनाव के बीच उनकी पत्नी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। हालांकि, पुलिस ने अभी तक इन दावों की पुष्टि नहीं की है।

परिजनों के अनुसार, वर्ष 2018 में दोनों की शादी हिंदू रीति-रिवाज से हुई थी और उनके दो बच्चे हैं। पति ने यह भी दावा किया कि इस मामले को लेकर पहले परिवार और मायके पक्ष के लोगों के बीच बातचीत हुई थी। उनका कहना है कि करीब एक वर्ष पहले थाने में भी शिकायत की गई थी, जिसके बाद समझौता हो गया था।

घटना के बाद पुलिस ने महिला का मोबाइल फोन जब्त कर लिया है और कॉल डिटेल समेत अन्य तकनीकी साक्ष्यों की जांच की जा रही है। पुलिस का कहना है कि सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की पड़ताल की जा रही है और जांच पूरी होने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा।

थानाध्यक्ष रुपेश कुमार सिन्हा ने बताया कि फिलहाल मामले की जांच जारी है। वहीं, मृतका के मायके पक्ष ने अभी तक पति या किसी अन्य व्यक्ति पर कोई आरोप नहीं लगाया है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट, मोबाइल की जांच और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

अनूप नारायण सिंह 

Trending News

बिहार में 12 IPS अधिकारियों का ट्रांसफर, सीएम सम्राट ने 53 DSP को भी बदला
बिहार में 12 IPS अधिकारियों का ट्रांसफर, सीएम सम्राट ने 53 DSP को भी बदला
Jul 01, 2026, 1:50:00 PM
चुटुपालू घाटी हादसा : अनियंत्रित होकर ट्रेलर ने 10 गाड़ियों को मारी टक्कर,15 से 20 लोग घायल
चुटुपालू घाटी हादसा : अनियंत्रित होकर ट्रेलर ने 10 गाड़ियों को मारी टक्कर,15 से 20 लोग घायल
Jul 01, 2026, 1:48:00 PM
मानसून के रंग, अगले दो तीन दिनों तक अधितकम तापमान में बदलाव की संभावना कम
मानसून के रंग, अगले दो तीन दिनों तक अधितकम तापमान में बदलाव की संभावना कम
Jul 01, 2026, 1:36:00 PM
लंबे इंतजार के बाद झारखण्ड में 4 नए सूचना आयुक्तों ने ली शपथ
लंबे इंतजार के बाद झारखण्ड में 4 नए सूचना आयुक्तों ने ली शपथ
Jul 01, 2026, 1:20:00 PM
 जहानाबाद: ऑपरेशन मुस्कान के तहत 88 लोगों के चेहरों पर लौटी मुस्कान, पुलिस ने ढूंढ निकाले खोए हुए मोबाइल
जहानाबाद: ऑपरेशन मुस्कान के तहत 88 लोगों के चेहरों पर लौटी मुस्कान, पुलिस ने ढूंढ निकाले खोए हुए मोबाइल
Jul 01, 2026, 1:11:00 PM
अतिक्रमण हटाने को लेकर चला पीला पंजा, मची रही अफरातफरी
अतिक्रमण हटाने को लेकर चला पीला पंजा, मची रही अफरातफरी
Jul 01, 2026, 1:08:00 PM
जमशेदपुर : हिमांशु सिंह हत्याकांड का नया खुलासा, घरवालों को बताए बिना हुआ शव का पोस्टमॉर्टम
जमशेदपुर : हिमांशु सिंह हत्याकांड का नया खुलासा, घरवालों को बताए बिना हुआ शव का पोस्टमॉर्टम
Jul 01, 2026, 12:56:00 PM
LPG सिलेंडर की कीमतों में भारी कटौती, पेट्रोल और डीजल भी हुआ सस्ता...
LPG सिलेंडर की कीमतों में भारी कटौती, पेट्रोल और डीजल भी हुआ सस्ता...
Jul 01, 2026, 12:55:00 PM
IPS Shobha Ohatkar: हंटर वाली मैडम की विदाई, विकास वैभव के साथ विवाद खूब चर्चा में रहा
IPS Shobha Ohatkar: हंटर वाली मैडम की विदाई, विकास वैभव के साथ विवाद खूब चर्चा में रहा
Jul 01, 2026, 12:26:00 PM
नहर में गिरी स्कूल वैन, कई मासूम घायल, तीन की हालत नाजुक
नहर में गिरी स्कूल वैन, कई मासूम घायल, तीन की हालत नाजुक
Jul 01, 2026, 12:11:00 PM