पीएम आवास योजना के नाम पर 50 हजार की घूस, घर जाकर गाली-गलौज और धमकी देने का भी आरोप, FIR दर्ज

बिहारशरीफ में पीएम आवास योजना के नाम पर घूसखोरी का मामला सामने आया है। आरोप है कि पहली किस्त के एक लाख रुपये खाते में आते ही लाभुक से 50 हजार रुपये की मांग की गई। पैसे नहीं देने पर लाभुक के घर पर जाकर गाली-गलौज और धमकी देने का भी आरोप है।

पीएम आवास योजना के नाम पर 50 हजार की घूस, घर जाकर गाली-गलौज और धमकी देने का भी आरोप,  FIR दर्ज

बिहारशरीफ में पीएम आवास योजना के नाम पर घूसखोरी का मामला सामने आया है। आरोप है कि पहली किस्त के एक लाख रुपये खाते में आते ही लाभुक से 50 हजार रुपये की मांग की गई। पैसे नहीं देने पर लाभुक के घर पर जाकर गाली-गलौज और धमकी देने का भी आरोप है। जब इस बात की शिकायत डीएम उदिता सिंह तक पहुंची, जिसके बाद रहुई नगर पंचायत के कार्यपालक पदाधिकारी ने मुख्य पार्षद प्रतिनिधि समेत तीन लोगों के खिलाफ रहुई थाना में एफआईआर दर्ज कराई है।

रहुई नगर पंचायत के वार्ड एक की लाभुक ममता कुमारी ने आरोप लगाया कि पहली किस्त मिलने के बाद उनसे 50 हजार रुपये मांगे गए और लगातार धमकियां दी गईं। शिकायत के साथ ऑडियो-वीडियो साक्ष्य भी पुलिस को दिए गए हैं। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। 

वहीं रहुई नगर पंचायत में पीएम आवास योजना के 399 लाभुकों को पहली किस्त मिली है, जबकि अब तक सिर्फ 152 को दूसरी किस्त मिल सकी है। जहां लाभुकों से 25 फीसदी तक रकम वसूले जाने का आरोप लगाया गया था। अब सवाल है कि एफआईआर के बाद पुलिस कथित घूसखोरी के पूरे नेटवर्क तक पहुंच पाती है या नहीं। 

मामला फरवरी में विधानसभा में भी उठ चुका है, खुद बिहार शरीफ विधानसभा के बीजेपी विधायक डॉ सुनील ने इस मामले को उठाने का काम किया लेकिन बिचौलिये फिर भी नहीं डरे। वहीं रहुई नगर पंचायत की स्वच्छता पदाधिकारी अनुराधा कुमारी ने बताया कि इस मामले में मुख्य पार्षद प्रतिनिधि अलबेला राय समेत तीन लोगों पर मुकदमा दर्ज कराया गया दिए गए ऑडियो की भी जांच चल रही है।  

उन्होंने बताया कि पीएम आवास योजना के नाम पर ही घूस मांगा जा रहा था। मुकदमे के बाद फिलहाल मामला पूरी तरह से शान्त है और लाभुक पीएम आवास योजना के तहत मिले घर में गृह प्रवेश भी कर रही है। लाभुक ने जिला अधिकारी के प्रति आभार जताते हुए कहा कि यह सब प्रशासन के सहयोग से संभव हो पाया है।

नालंदा से मिथुन कुमार की रिपोर्ट 

Trending News

यशस्वी जायसवाल-असिथा फर्नांडो की 25% फीस कटी,  मैच के बीच ICC ने दी सजा, मैदान में ही दोनों भिड़ गए थे
यशस्वी जायसवाल-असिथा फर्नांडो की 25% फीस कटी, मैच के बीच ICC ने दी सजा, मैदान में ही दोनों भिड़ गए थे
Aug 24, 2026, 5:37:00 PM
 पेपरलेस निबंधन को लेकर डीएम ने किया निबंधन कार्यालय का निरीक्षण, जमीन रजिस्ट्री होगी आसान
पेपरलेस निबंधन को लेकर डीएम ने किया निबंधन कार्यालय का निरीक्षण, जमीन रजिस्ट्री होगी आसान
Aug 24, 2026, 4:47:00 PM
विरासत को कोसना अपना अधिकार समझते हैं राहुल गांधी: योगी आदित्यनाथ
विरासत को कोसना अपना अधिकार समझते हैं राहुल गांधी: योगी आदित्यनाथ
Aug 24, 2026, 4:29:00 PM
चंदवारा घाट पर बूढ़ी गंडक नदी से महिला और बेटे का शव बरामद, रविवार शाम से थे लापता
चंदवारा घाट पर बूढ़ी गंडक नदी से महिला और बेटे का शव बरामद, रविवार शाम से थे लापता
Aug 24, 2026, 4:28:00 PM
पीएम आवास योजना के नाम पर 50 हजार की घूस, घर जाकर गाली-गलौज और धमकी देने का भी आरोप,  FIR दर्ज
पीएम आवास योजना के नाम पर 50 हजार की घूस, घर जाकर गाली-गलौज और धमकी देने का भी आरोप, FIR दर्ज
Aug 24, 2026, 4:14:00 PM
सितंबर में भारत आ सकते हैं पुतिन, पूरी दुनिया की टिकी रहेंगी नजरें
सितंबर में भारत आ सकते हैं पुतिन, पूरी दुनिया की टिकी रहेंगी नजरें
Aug 24, 2026, 4:09:00 PM
जहानाबाद में विकास कार्यों को लेकर नगर परिषद की बैठक, 33 वार्ड पार्षदों ने रखीं समस्याएं
जहानाबाद में विकास कार्यों को लेकर नगर परिषद की बैठक, 33 वार्ड पार्षदों ने रखीं समस्याएं
Aug 24, 2026, 4:00:00 PM
आसमान में अटकी 164 लोगों की सांस, दिल्ली से पटना आ रही फ्लाइट से टकराया पक्षी, 7 दिन में दूसरी बार बर्ड हिट
आसमान में अटकी 164 लोगों की सांस, दिल्ली से पटना आ रही फ्लाइट से टकराया पक्षी, 7 दिन में दूसरी बार बर्ड हिट
Aug 24, 2026, 3:30:00 PM
अरुण जेटली की पुण्यतिथि पर पूर्व मंत्री मंगल पांडेय और विधायक संजय गुप्ता समेत भाजपा नेताओं ने दी श्रद्धांजलि
अरुण जेटली की पुण्यतिथि पर पूर्व मंत्री मंगल पांडेय और विधायक संजय गुप्ता समेत भाजपा नेताओं ने दी श्रद्धांजलि
Aug 24, 2026, 3:12:00 PM
ये कैसी शराबबंदी, चेक पोस्ट पर सवा करोड़ की अवैध विदेशी शराब जब्त
ये कैसी शराबबंदी, चेक पोस्ट पर सवा करोड़ की अवैध विदेशी शराब जब्त
Aug 24, 2026, 3:09:00 PM