हादसे में घायल युवकों के लिए देवदूत बने सांसद कौशलेंद्र, अपने वाहन से पहुंचाया अस्पताल

हादसे में घायल युवकों के लिए देवदूत बने सांसद कौशलेंद्र, अपने वाहन से पहुंचाया अस्पताल

नालंदा के सांसद कौशलेन्द्र कुमार ने इंसानियत की मिसाल पेश की है। उन्होंने सड़क दुर्घटना में घायल दो युवकों की जान बचाने के लिए ने केवल खुद पहल की बल्कि अपने बॉडीगार्ड से दोनों घायलों को अस्पताल में पहुंचाया। सांसद की इस मानवीय पहल की इलाके में खूब सराहना हो रही है।

मिली जानकारी के अनुसार सांसद कौशलेन्द्र कुमार एक कार्यक्रम में शामिल होने के बाद वापस लौट रहे थे। इसी दौरान इसी दौरान नूरसराय थाना क्षेत्र के ककड़िया गांव के पास उन्होंने देखा कि सड़क दुर्घटना में घायल दो युवक सड़क पर पड़े तड़प रहे हैं, जबकि आसपास बड़ी संख्या में लोग केवल तमाशबीन बने हुए थे। उन्होंने बिना देर किए दोनों घायलों को अपनी गाड़ी में बैठाया और इलाज के लिए बिहारशरीफ मॉडल सदर अस्पताल पहुंचाया, जहां उन्हें इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया गया। इतना ही नहीं सांसद के दोनों अंगरक्षक धनंजय और जयभगवान ने दोनों घायलों को सड़क से उठाकर अपनी गाड़ी से बिहारशरीफ मॉडल सदर अस्पताल पहुंचाया और इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया।  

मौके पर मीडिया से बातें करते हुए सांसद ने राजनीतिक घटनाक्रम पर भी अपनी बातों को रखा। इस दौरान सांसद से पूर्व केंद्रीय मंत्री आरसीपी सिंह और पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की मुलाकात को लेकर भी सवाल पूछा गया। इस पर उन्होंने कहा कि उन्हें इस मुलाकात की कोई आधिकारिक जानकारी नहीं है, केवल लोगों से इसके बारे में सुना है। आरसीपी सिंह की जदयू में वापसी की अटकलों पर उन्होंने कहा कि आरसीपी सिंह पार्टी छोड़कर दूसरे दल के उम्मीदवारों के लिए चुनाव प्रचार करने गए थे। अब लोकलाज के कारण वे मिलने गए होंगे। उन्होंने कहा कि आरसीपी सिंह ने नीतीश कुमार के स्वास्थ्य का हालचाल लिया है, लेकिन उन्हें दोबारा पार्टी में शामिल किया जाएगा या नहीं, इसका फैसला केवल नीतीश कुमार ही करेंगे।

नालंदा से मिथुन कुमार की रिपोर्ट

Trending News

हुसैनाबाद में छोटू सिंह हत्याकांड का मुख्य आरोपी साकेत पाठक गिरफ्तार! परिजनों को आमने-सामने बैठाने पर विवाद
हुसैनाबाद में छोटू सिंह हत्याकांड का मुख्य आरोपी साकेत पाठक गिरफ्तार! परिजनों को आमने-सामने बैठाने पर विवाद
Sep 16, 2026, 12:35:00 PM
बिहार को अचानक हुआ क्या? एक साथ छुट्टी पर तीन बड़े नौकरशाह, अटकलों का बाजार गर्म
बिहार को अचानक हुआ क्या? एक साथ छुट्टी पर तीन बड़े नौकरशाह, अटकलों का बाजार गर्म
Sep 16, 2026, 12:15:00 PM
मोतिहारी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, चार सिपाही सेवा से बर्खास्त
मोतिहारी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, चार सिपाही सेवा से बर्खास्त
Sep 16, 2026, 11:51:00 AM
DGP समेत 2 और बड़े अफसर छुट्टी पर, हरजोत कौर BPSC चेयरमैन तो दारोगा भर्ती बोर्ड के चेयरमैन बने जितेन्द्र कुमार
DGP समेत 2 और बड़े अफसर छुट्टी पर, हरजोत कौर BPSC चेयरमैन तो दारोगा भर्ती बोर्ड के चेयरमैन बने जितेन्द्र कुमार
Sep 16, 2026, 11:28:00 AM
अपनों से बिछड़ जाएगी बाघिन, बिहार की बाघिन जाएगी बंगाल! VTR के 70 बाघों के बीच किसका होगा चयन?
अपनों से बिछड़ जाएगी बाघिन, बिहार की बाघिन जाएगी बंगाल! VTR के 70 बाघों के बीच किसका होगा चयन?
Sep 16, 2026, 11:00:00 AM
CBI की बड़ी कार्रवाई, हेल्थ इंस्पेक्टर घूस लेते गिरफ्तार
CBI की बड़ी कार्रवाई, हेल्थ इंस्पेक्टर घूस लेते गिरफ्तार
Sep 16, 2026, 10:37:00 AM
होटल में एसडीएम की बड़ी कार्रवाई, 4 महिलाओं समेत 6 हिरासत में, कई आपत्तिजनक सामान बरामद
होटल में एसडीएम की बड़ी कार्रवाई, 4 महिलाओं समेत 6 हिरासत में, कई आपत्तिजनक सामान बरामद
Sep 16, 2026, 10:25:00 AM
शिक्षा विभाग का कड़ा कदम, मारपीट, छेड़छाड़ और फर्जीवाड़े के आरोप में दो शिक्षक निलंबित
शिक्षा विभाग का कड़ा कदम, मारपीट, छेड़छाड़ और फर्जीवाड़े के आरोप में दो शिक्षक निलंबित
Sep 15, 2026, 8:11:00 PM
जैन मंदिर में हर्षोल्लास से मना संवत्सरी पर्व, मिच्छामि दुक्कड़म के साथ गूंजा क्षमा का संदेश
जैन मंदिर में हर्षोल्लास से मना संवत्सरी पर्व, मिच्छामि दुक्कड़म के साथ गूंजा क्षमा का संदेश
Sep 15, 2026, 8:03:00 PM
वन विभाग की बड़ी कार्रवाई, 2 घनमीटर अवैध लकड़ी लदा पिकअप जब्त
वन विभाग की बड़ी कार्रवाई, 2 घनमीटर अवैध लकड़ी लदा पिकअप जब्त
Sep 15, 2026, 7:59:00 PM