CM सम्राट आज शेखपुरा और मुजफ्फरपुर दौरे पर, ₹45 और 288 करोड़ की योजनाओं की देंगे सौगात

बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी मंगलवार को शेखपुरा और मुजफ्फरपुर दौरे पर रहेंगे। इस दौरान परियोजनाओं को निरीक्षण करेंगे। साथ ही अफसरों के साथ मीटिंग भी करेंगे।

CM सम्राट आज शेखपुरा और मुजफ्फरपुर दौरे पर, ₹45 और 288 करोड़ की योजनाओं की देंगे सौगात
swaraj post

By : स्वराज पोस्ट | Edited By: Amit Kumar
: Jun 02, 2026, 11:10:00 AM

बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी मंगलवार को शेखपुरा और मुजफ्फरपुर दौरे पर रहेंगे। इस दौरान परियोजनाओं को निरीक्षण करेंगे। साथ ही अफसरों के साथ मीटिंग भी करेंगे। शेखपुरा के सामास बुजुर्ग गांव में सीएम सहयोग शिविर का निरीक्षण करेंगे। वहीं विष्णुधाम मंदिर में पूजा अर्चना भी करेंगे। वहीं मुजफ्फरपुर में सहयोग शिविर का निरीक्षण करेंगे और 288 करोड़ रुपये की 109 विकास योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगे। 

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी शेखपुरा पहुंच गए हैं। सीएम शेखपुरा के बरबीघा अंतर्गत सामस बुजुर्ग पंचायत का दौरा करेंगे, जहां वे 1100 साल पुराने ऐतिहासिक सामस विष्णु धाम मंदिर में पूजा-अर्चना करेंगे और पंचायत भवन में सहयोग शिविर में भाग लेंगे। इस दौरान सीएम जिले के लिए ₹45 करोड़ की विकास योजनाओं का शिलान्यास व उद्घाटन करेंगे।

मुजफ्फरपुर दौरे पर सीएम सम्राट मोतीपुर के गोसाईपुर में आयोजित 'सहयोग शिविर' का निरीक्षण करेंगे और विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए 12 स्टॉलों का अवलोकन कर जनकल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन की समीक्षा करेंगे। सहयोग शिविर के माध्यम से आम लोगों को सरकारी योजनाओं की जानकारी देने, लाभ पहुंचाने और शिकायतों के त्वरित निवारण की व्यवस्था की गई है। इसी कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री 288.16 करोड़ रुपये की लागत वाली 109 विकास योजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास भी करेंगे।

सीएम के आगमन को लेकर सोमवार को डीएम सुब्रत कुमार सेन और एसएसपी कांतेश कुमार मिश्रा ने पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों के साथ तैयारियों की समीक्षा बैठक की। मुख्यमंत्री गोसाईपुर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय परिसर में आयोजित सहयोग शिविर का निरीक्षण करेंगे। वे विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉलों और प्रदर्शनी का जायजा लेंगे, जहां सरकारी योजनाओं और विकास कार्यों की जानकारी दी जाएगी। 

Trending News

निर्मली समेत बिहार के 25 अनुमंडलीय अस्पताल में डायलिसिस सेंटर, इन लोगों को मिलेगी निःशुल्क सुविधा
निर्मली समेत बिहार के 25 अनुमंडलीय अस्पताल में डायलिसिस सेंटर, इन लोगों को मिलेगी निःशुल्क सुविधा
Jul 22, 2026, 4:52:00 PM
अब झारखंड में भी चमकेगा फिल्मी भविष्य! SRFTI के साथ सरकार का ऐतिहासिक MoU
अब झारखंड में भी चमकेगा फिल्मी भविष्य! SRFTI के साथ सरकार का ऐतिहासिक MoU
Jul 22, 2026, 4:46:00 PM
खौलते तेल की कडाही में गिरा बालक, हुई मौत, पुलिस जांच में जुटी
खौलते तेल की कडाही में गिरा बालक, हुई मौत, पुलिस जांच में जुटी
Jul 22, 2026, 4:30:00 PM
NEET पेपर लीक पर संसद में मंथन, सरकार ने चर्चा पर जताई सहमति
NEET पेपर लीक पर संसद में मंथन, सरकार ने चर्चा पर जताई सहमति
Jul 22, 2026, 4:29:00 PM
 बंदर ने ले ली शिक्षिका की जान, इलाके में सनसनी
बंदर ने ले ली शिक्षिका की जान, इलाके में सनसनी
Jul 22, 2026, 4:23:00 PM
NEET पेपर लीक को लेकर BJP कार्यालय का घेराव करेगी कांग्रेस
NEET पेपर लीक को लेकर BJP कार्यालय का घेराव करेगी कांग्रेस
Jul 22, 2026, 3:55:00 PM
पटना बना रणक्षेत्र, छात्र-पुलिस भिड़े, बीजेपी-कांग्रेस में जमकर लाठी-डंडे चले, ईंट-पत्थर की बारिश
पटना बना रणक्षेत्र, छात्र-पुलिस भिड़े, बीजेपी-कांग्रेस में जमकर लाठी-डंडे चले, ईंट-पत्थर की बारिश
Jul 22, 2026, 3:50:00 PM
JPSC के खिलाफ बड़ी कानूनी लड़ाई, कल होगी अहम सुनवाई
JPSC के खिलाफ बड़ी कानूनी लड़ाई, कल होगी अहम सुनवाई
Jul 22, 2026, 3:25:00 PM
पहले कटा पत्नी का एमपी का टिकट, अब पति से भी छीन ली सुरक्षा
पहले कटा पत्नी का एमपी का टिकट, अब पति से भी छीन ली सुरक्षा
Jul 22, 2026, 3:16:00 PM
रीगा चीनी मिल में बड़ा हादसा, 30 फीट नीचे गिरने से मजदूर की मौत
रीगा चीनी मिल में बड़ा हादसा, 30 फीट नीचे गिरने से मजदूर की मौत
Jul 22, 2026, 3:13:00 PM