बारात में बडी वारदात, हर्ष फायरिंग में तीन लोगों को लगी गोली, पुलिस जांच में जुटी

बारात में बडी वारदात, हर्ष फायरिंग में तीन लोगों को लगी गोली, पुलिस जांच में जुटी

राज्य के मुजफ्फरपुर जिले से बड़ी खबर है। यहां बारात के दौरान की गई हर्ष फायरिंग में तीन लोगों की गोलियां लगने की खबर है। गोली लगने के बाद मौके पर अफरा तफरी मच गई। पूरी घटना साहिबगंज नगर परिषद के परसौनी जहांगीर वार्ड नंबर 21 की है। अब पुलिस ने इस पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है। 

मिली जानकारी के अनुसार जिले के केसरिया थाने के परसौनी जहांगीर गांव में मुकेश पाठक के यहां बारात आई थी। बारात में भोजपुरी गाने बज रहे थे और लोग डांस कर रहे थे। इसी दौरान हर्ष फायरिंग होने लगी। बताया जा रहा है कि इस हर्ष फायरिंग में तीन लोगों को गोली लग गई। इनमें बारात का टेंट संचालक भी शामिल है। प्राप्त जानकारी के अनुसार टेंट संचालक अनिल पासवान के बाएं घुटने में गोली लगी। जबकि दो अन्य लोगों को भी गोली लगने की खबर है। 

बताया जा रहा है कि घायलों में अनिल पासवान को पहले सीएचसी लाया गया, जहां उन्हें बेहतर इलाज के लिए एसकेएमसीएच रेफर कर दिया गया। वहीं अन्य दो घायलों में से एक का इलाज मुजफ्फरपुर के ही निजी अस्पताल में हो रहा है। जबकि एक अन्य को इलाज के लिए मोतिहारी लेकर जाने की बात सामने आ रही है। यह जानकारी भी सामने आ रही है कि हर्ष फायरिंग करने वाले नशे की हालत में थे। 

इधर घटना की सूचना मिलते ही अपर थानेदार अशोक राम मौके पर पहुंचे और छानबीन शुरू कर दी। पुलिस हर्ष फायरिंग करने वालों की तलाश में जुटी हुई है तथा इस पूरे मामले में गहरी जांच शुरू कर दी है।

Trending News

मोतिहारी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, चार सिपाही सेवा से बर्खास्त
मोतिहारी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, चार सिपाही सेवा से बर्खास्त
Sep 16, 2026, 11:51:00 AM
DGP समेत 2 और बड़े अफसर छुट्टी पर, हरजोत कौर BPSC चेयरमैन तो दारोगा भर्ती बोर्ड के चेयरमैन बने जितेन्द्र कुमार
DGP समेत 2 और बड़े अफसर छुट्टी पर, हरजोत कौर BPSC चेयरमैन तो दारोगा भर्ती बोर्ड के चेयरमैन बने जितेन्द्र कुमार
Sep 16, 2026, 11:28:00 AM
अपनों से बिछड़ जाएगी बाघिन, बिहार की बाघिन जाएगी बंगाल! VTR के 70 बाघों के बीच किसका होगा चयन?
अपनों से बिछड़ जाएगी बाघिन, बिहार की बाघिन जाएगी बंगाल! VTR के 70 बाघों के बीच किसका होगा चयन?
Sep 16, 2026, 11:00:00 AM
CBI की बड़ी कार्रवाई, हेल्थ इंस्पेक्टर घूस लेते गिरफ्तार
CBI की बड़ी कार्रवाई, हेल्थ इंस्पेक्टर घूस लेते गिरफ्तार
Sep 16, 2026, 10:37:00 AM
होटल में एसडीएम की बड़ी कार्रवाई, 4 महिलाओं समेत 6 हिरासत में, कई आपत्तिजनक सामान बरामद
होटल में एसडीएम की बड़ी कार्रवाई, 4 महिलाओं समेत 6 हिरासत में, कई आपत्तिजनक सामान बरामद
Sep 16, 2026, 10:25:00 AM
शिक्षा विभाग का कड़ा कदम, मारपीट, छेड़छाड़ और फर्जीवाड़े के आरोप में दो शिक्षक निलंबित
शिक्षा विभाग का कड़ा कदम, मारपीट, छेड़छाड़ और फर्जीवाड़े के आरोप में दो शिक्षक निलंबित
Sep 15, 2026, 8:11:00 PM
जैन मंदिर में हर्षोल्लास से मना संवत्सरी पर्व, मिच्छामि दुक्कड़म के साथ गूंजा क्षमा का संदेश
जैन मंदिर में हर्षोल्लास से मना संवत्सरी पर्व, मिच्छामि दुक्कड़म के साथ गूंजा क्षमा का संदेश
Sep 15, 2026, 8:03:00 PM
वन विभाग की बड़ी कार्रवाई, 2 घनमीटर अवैध लकड़ी लदा पिकअप जब्त
वन विभाग की बड़ी कार्रवाई, 2 घनमीटर अवैध लकड़ी लदा पिकअप जब्त
Sep 15, 2026, 7:59:00 PM
पॉक्सो कोर्ट का बड़ा फैसला: किशोरी से छेड़खानी क़े मामले में चालक को 30 साल सश्रम कारावास
पॉक्सो कोर्ट का बड़ा फैसला: किशोरी से छेड़खानी क़े मामले में चालक को 30 साल सश्रम कारावास
Sep 15, 2026, 7:54:00 PM
सेवा संकल्प अभियान: शिक्षा विभाग को मिली बडी जिम्मेदारी, विद्यार्थी करेंगे यह काम
सेवा संकल्प अभियान: शिक्षा विभाग को मिली बडी जिम्मेदारी, विद्यार्थी करेंगे यह काम
Sep 15, 2026, 7:49:00 PM