स्वराज पोस्ट की खबर का बड़ा असर, राज्य सरकार ने लिया संज्ञान

स्वराज पोस्ट की खबर का बड़ा असर, राज्य सरकार ने लिया संज्ञान
swaraj post

By : स्वराज पोस्ट | Edited By: Sujeet Kumar
: Jul 21, 2026, 12:37:00 PM

राज्य के पूर्वी चंपारण जिले से जुड़ी बड़ी खबर है। यहां स्वराज पोस्ट की तरफ से दिए गए एक खबर पर राज्य सरकार ने संज्ञान ले लिया है। स्वराज पोस्ट की खबर के बाद से सरकार ने संज्ञान लेने की जानकारी भी उपलब्ध करा दी है।

दरअसल 19 जुलाई को स्वराज पोस्ट की तरफ से एक खबर दी गई थी कि पूर्वी चंपारण जिले के रक्सौल प्रखंड के पर परसौना तापसी पंचायत स्थित वार्ड नंबर 9 में नरवा टोला का नव सृजित प्राथमिक विद्यालय परिसर पूरे तरीके से पानी से घिर गया है। यह भी जानकारी दी गई थी कि जल जमाव होने के कारण और विद्यालय के पानी में घिरने के बाद से बच्चों के पठन-पाठन पर असर पड़ गया है । जिसके बाद इस विद्यालय के प्रिंसिपल ने जानकारी दी थी कि जल जमाव खत्म होने तक बच्चों की पढ़ाई पास के दूसरे विद्यालय में कराई जाएगी। 

अब इसी खबर के सामने आने बाद से राज्य सरकार के शिक्षा विभाग की तरफ से संज्ञान लिया गया है। पूर्वी चंपारण के रक्सौल के प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी की तरफ से यह आदेश जारी किया गया है कि नव सृजित प्राथमिक विद्यालय नरवा टोला और रामवि, रेलवे रक्सौल के द्वारा आवेदन दिया गया कि विद्यालय में अचानक बाढ, बारिश का पानी आने के कारण पठन-पाठन में स्थिगित हो गया है तथा विद्यालय में कुछ सामान भी क्षतिग्रस्त हो गया है।

इस संदर्भ में वरीय पदाधिकारी के आदेश के अनुसार रामवि, रेलवे रक्सौल और न प्रा वि नरवा टोला को हालात सामान्य होने तक नजदीकी विद्यालय में संबद्ध किया जाता है। इसके तहत रामवि रेलवे रक्सौल को राप्रवि परेउवा हिंदी और नप्रावि नरवा टोला को उमवि, बबुईया में सम्बद्ध कर दिया गया है। 

स्वराज पोस्ट जन सरोकार की खबरों को प्राथमिकता देता है। स्वराज पोस्ट की खबर का असर है कि इतनी बड़ी संख्या में छात्रों के पठन-पाठन को लेकर के जो व्यवधान सामने आ रहा था, अब उसके समाधान का भी रास्ता निकल गया है। स्वराज पोस्ट अपने पाठकों को यह यकीन दिलाता है कि हमारी पत्रकारिता जन सरोकार की खबरों को सर्वोपरि रखती है और आगे भी रखती रहेगी। 

मोतिहारी से सोहराब आलम की रिपोर्ट

Trending News

SDM पोस्टिंग के नाम पर बड़ा खेल, मास्टरमाइंड को एसटीएफ ने दबोचा, खुले कई राज
SDM पोस्टिंग के नाम पर बड़ा खेल, मास्टरमाइंड को एसटीएफ ने दबोचा, खुले कई राज
Jul 21, 2026, 6:43:00 PM
पुणे और बिहार पुलिस के टालमटोल से परेशान पिता पहुंचा DGP के पास, 2 महीने से लापता है बेटा, जीरो FIR तक नहीं
पुणे और बिहार पुलिस के टालमटोल से परेशान पिता पहुंचा DGP के पास, 2 महीने से लापता है बेटा, जीरो FIR तक नहीं
Jul 21, 2026, 6:26:00 PM
तातारपुर ब्लास्ट कांड: दो दोषी करार, विभिन्न धाराओं में मिली 10-10 वर्ष की सजा
तातारपुर ब्लास्ट कांड: दो दोषी करार, विभिन्न धाराओं में मिली 10-10 वर्ष की सजा
Jul 21, 2026, 6:15:00 PM
'खान फ्रॉड है, इसे बिहार में घुसने न दें' पूर्व मंत्री नीरज बबलू के बयान पर NCP नेता का पलटवार, बताया धरोहर
'खान फ्रॉड है, इसे बिहार में घुसने न दें' पूर्व मंत्री नीरज बबलू के बयान पर NCP नेता का पलटवार, बताया धरोहर
Jul 21, 2026, 6:13:00 PM
भागलपुर: 'अनजान लिंक पर क्लिक न करें' अधिकारियों ने छात्रों को किया साइबर अपराध के प्रति जागरूक
भागलपुर: 'अनजान लिंक पर क्लिक न करें' अधिकारियों ने छात्रों को किया साइबर अपराध के प्रति जागरूक
Jul 21, 2026, 5:56:00 PM
JSSC TGT नियुक्ति मामले में हाईकोर्ट सख्त, सभी LPA की होगी संयुक्त सुनवाई
JSSC TGT नियुक्ति मामले में हाईकोर्ट सख्त, सभी LPA की होगी संयुक्त सुनवाई
Jul 21, 2026, 5:53:00 PM
Amazon का धमाका ऑफर, कम कीमत में खरीदें लेटेस्ट लैपटॉप,  मौका हाथ से निकल न जाए.. जल्दी कीजिए....
Amazon का धमाका ऑफर, कम कीमत में खरीदें लेटेस्ट लैपटॉप, मौका हाथ से निकल न जाए.. जल्दी कीजिए....
Jul 21, 2026, 5:39:00 PM
भाजपा ने सरकार पर साधा निशाना, कहा-अफसरशाही के आगे बेबस दिख रही सरकार
भाजपा ने सरकार पर साधा निशाना, कहा-अफसरशाही के आगे बेबस दिख रही सरकार
Jul 21, 2026, 5:39:00 PM
BREAKING: JPSC दफ्तर में CID की रेड, खंगाले जा रहे अहम दस्तावेज
BREAKING: JPSC दफ्तर में CID की रेड, खंगाले जा रहे अहम दस्तावेज
Jul 21, 2026, 5:26:00 PM
एक्सट्रीम बार ह*त्याकांड में बड़ा फैसला, विक्की समेत 10 दोषियों को 9-9 साल की सजा
एक्सट्रीम बार ह*त्याकांड में बड़ा फैसला, विक्की समेत 10 दोषियों को 9-9 साल की सजा
Jul 21, 2026, 5:15:00 PM