बेटी के जन्म पर खरीदी नयी कार और किया यह काम, पढकर मन हो जाएगा प्रसन्न

बेटी के जन्म पर खरीदी नयी कार और किया यह काम, पढकर मन हो जाएगा प्रसन्न

राज्य के किशनगंज जिले से एक सकारात्मक खबर है। खबर ऐसी है, जिसने समाज को बेटियों के प्रति सकारात्मक सोच का संदेश दिया है। दरअसल जिले के ठाकुरगंज नगर पंचायत के रहने वाले साकिब रजा ने अपनी बेटी के जन्म की खुशी को कुछ इस तरीके से मनाया, जिसकी अब पूरे इलाके में चर्चा हो रही है। साकिब की यह नायाब पहल न केवल जिले में चर्चा का विषय बनी हुई है बल्कि अब इसकी चर्चा सोशल मीडिया पर भी हो रही है।  

मिली खबर के अनुसार जिले के ठाकुरगंज नगर पंचायत के वार्ड संख्या 11 स्थित पेट्रोल पंप चौक रहने वाले साकिब रजा को एक बेटी हुई। अपनी बेटी के जन्म का धमाकेदार तरीके से स्वागत करने के लिए साकिब ने एक चार पहिया वाहन खरीदा और उस वाहन पर उन्होंने एक बैनर भी लगाया। जिस पर बड़े-बड़े अक्षरों में, बेटी हुई है, लिखा हुआ था। केवल इतना ही नहीं साकिब ने पूरे ठाकुरगंज नगर क्षेत्र में गाड़ी को घुमाया और अपनी नवजात बेटी के प्रति अपनी प्रेम का इजहार किया। बताया जा रहा है कि साकिब ने पहले ही यह संकल्प लिया था कि जब तक उनके घर में बेटी का जन्म नहीं होगा, तब तक वह चार पहिया वाहन नहीं खरीदेंगे। लंबे इंतजार के बाद जब उनकी मनोकामना पूरी हुई तो उन्होंने अपने संकल्प को पूरा किया। एक नई कर खरीदी और उसे कार पर पूरे समाज के लिए एक सकारात्मक संदेश दे दिया। बता दें कि साकिब का पहले से एक पांच साल का बेटा भी है। 

वही अब इस घटना के बाद से लोग साकिब की इस सोच की भूरि भूरि प्रशंसा कर रहे हैं। साकिब जब सड़क पर अपने इस अनोखे संदेश देते हुए वाहन को लेकर के निकले तो लोगों की नजरें उन पर पड़ गई। देखते ही देखते साकिब की यह विशेष पहल सोशल मीडिया पर भी तेजी से वायरल होने लगी। लोग साकिब की सोच को सलाम कर रहे हैं। लोग एक तरफ जहां साकिब व उनके उनके परिवार को शुभकामनाएं दे रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ लोगों का यह भी कहना है कि साकिब की यह सकारात्मक पहल समाज को बहुत बड़ा संदेश भी दे रही है।

Trending News

BJP के राष्ट्रीय महामंत्री व बिहार प्रभारी हरीश द्विवेदी की माताजी के श्राद्धकर्म में शामिल हुए मुख्यमंत्री
BJP के राष्ट्रीय महामंत्री व बिहार प्रभारी हरीश द्विवेदी की माताजी के श्राद्धकर्म में शामिल हुए मुख्यमंत्री
Oct 21, 2026, 4:58:00 PM
संत मिखाइल स्कूल के स्टाफ रूम में फादर पर जानलेवा हमला, कमरे में खून से लथपथ मिले
संत मिखाइल स्कूल के स्टाफ रूम में फादर पर जानलेवा हमला, कमरे में खून से लथपथ मिले
Oct 21, 2026, 4:55:00 PM
युवा रुद्र दल ने किया 51 कन्याओं का पूजन, भंडारे में उमड़े श्रद्धालु, कटेया में शांतिपूर्ण संपन्न हुआ दशहरा मेला
युवा रुद्र दल ने किया 51 कन्याओं का पूजन, भंडारे में उमड़े श्रद्धालु, कटेया में शांतिपूर्ण संपन्न हुआ दशहरा मेला
Oct 21, 2026, 4:45:00 PM
अबॉर्शन, मारपीट, आत्महत्या की कोशिश..पवन सिंह को माफ कर देंगी अक्षरा सिंह? राधे मां बोली-होगी तीसरी शादी...
अबॉर्शन, मारपीट, आत्महत्या की कोशिश..पवन सिंह को माफ कर देंगी अक्षरा सिंह? राधे मां बोली-होगी तीसरी शादी...
Oct 21, 2026, 4:38:00 PM
BSEB ने दी सूचना, इतने तारीख तक करें विद्यालय पुस्तकालयाध्यक्ष पात्रता परीक्षा, 2026 के लिए आवेदन
BSEB ने दी सूचना, इतने तारीख तक करें विद्यालय पुस्तकालयाध्यक्ष पात्रता परीक्षा, 2026 के लिए आवेदन
Oct 21, 2026, 4:30:00 PM
कारू मांझी की संदिग्ध मौत, चांदमारी कोलियरी के पास मिला शव, चेहरे और सीने पर मिले चोट के निशान
कारू मांझी की संदिग्ध मौत, चांदमारी कोलियरी के पास मिला शव, चेहरे और सीने पर मिले चोट के निशान
Oct 21, 2026, 4:07:00 PM
STF की गिरफ्त में श्रद्धा दुबे का ब्वॉयफ्रेंड आमिर, बहराइच से नेपाल बॉर्डर तक पहुंचाया
STF की गिरफ्त में श्रद्धा दुबे का ब्वॉयफ्रेंड आमिर, बहराइच से नेपाल बॉर्डर तक पहुंचाया
Oct 21, 2026, 3:54:00 PM
बिहार विद्यालय परीक्षा समिति की तरफ से RTGS द्वारा अनुदान आवंटन की प्रक्रिया प्रारम्भ
बिहार विद्यालय परीक्षा समिति की तरफ से RTGS द्वारा अनुदान आवंटन की प्रक्रिया प्रारम्भ
Oct 21, 2026, 3:53:00 PM
SBI ग्राहकों की निजी जानकारी लीक, बैंक ने माना-हुआ साइबर अटैक, ऐसे बरतें सावधानी?
SBI ग्राहकों की निजी जानकारी लीक, बैंक ने माना-हुआ साइबर अटैक, ऐसे बरतें सावधानी?
Oct 21, 2026, 3:31:00 PM
अब ChatGPT पर नहीं कर सकते बातचीत, PIN और Face ID से लॉक होंगी चैट
अब ChatGPT पर नहीं कर सकते बातचीत, PIN और Face ID से लॉक होंगी चैट
Oct 21, 2026, 3:04:00 PM