पेपरलेस निबंधन को लेकर डीएम ने किया निबंधन कार्यालय का निरीक्षण, जमीन रजिस्ट्री होगी आसान

जहानाबाद। पेपरलेस निबंधन व्यवस्था को लेकर आम लोगों के बीच बनी आशंकाओं को दूर करने के उद्देश्य से जिला पदाधिकारी छिरिङ वाई भूटिया ने सोमवार, 24 अगस्त को निबंधन कार्यालय का निरीक्षण किया।

 पेपरलेस निबंधन को लेकर डीएम ने किया निबंधन कार्यालय का निरीक्षण, जमीन रजिस्ट्री होगी आसान

जहानाबाद। पेपरलेस निबंधन व्यवस्था को लेकर आम लोगों के बीच बनी आशंकाओं को दूर करने के उद्देश्य से जिला पदाधिकारी छिरिङ वाई भूटिया ने सोमवार, 24 अगस्त को निबंधन कार्यालय का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने पेपरलेस निबंधन की प्रक्रिया की जानकारी ली और अधिकारियों से पूरी व्यवस्था के संबंध में विस्तृत जानकारी प्राप्त की।

जिला पदाधिकारी ने कहा कि पेपरलेस निबंधन को लेकर लोगों को किसी तरह की चिंता या भ्रम में रहने की जरूरत नहीं है। यह व्यवस्था मुख्य रूप से कार्यालयी प्रक्रिया को सरल और व्यवस्थित बनाने के लिए लागू की गई है। जमीन की रजिस्ट्री कराने वाले लोगों को किसी प्रकार की परेशानी नहीं होगी। निबंधन की प्रक्रिया पूरी होने के बाद संबंधित जमीन के दस्तावेज की हार्ड कॉपी भी उपलब्ध कराई जाएगी।

उन्होंने बताया कि सोमवार को जिले में पांच जमीनों का निबंधन कराया गया। प्रक्रिया पूरी होने के बाद जिला पदाधिकारी ने स्वयं लाभुकों को जमीन से संबंधित हार्ड कॉपी प्रदान की, ताकि लोगों को पेपरलेस निबंधन की वास्तविक प्रक्रिया की जानकारी मिल सके।

वहीं, जिला निबंधन पदाधिकारी वंदना कुमारी ने भी लोगों से पेपरलेस निबंधन व्यवस्था को लेकर किसी तरह का डर या भ्रम नहीं रखने की अपील की। उन्होंने कहा कि यह सरकार की व्यवस्थित और सुरक्षित प्रक्रिया है। विभाग की ओर से लोगों को लगातार जागरूक किया जा रहा है, ताकि निबंधन प्रक्रिया को लेकर किसी प्रकार की भ्रांति उत्पन्न न हो।

जहानाबाद से बरुण कुमार की रिपोर्ट 

Trending News

प्रखंड स्तर पर विकसित होगी आधुनिक खेल अवसंरचना, तेजी से हो रहा कार्य : खेल मंत्री
प्रखंड स्तर पर विकसित होगी आधुनिक खेल अवसंरचना, तेजी से हो रहा कार्य : खेल मंत्री
Aug 24, 2026, 6:02:00 PM
नवजात शिशु की खरीद-बिक्री मामले में पांच गिरफ्तार, बच्चा बरामद
नवजात शिशु की खरीद-बिक्री मामले में पांच गिरफ्तार, बच्चा बरामद
Aug 24, 2026, 5:56:00 PM
यशस्वी जायसवाल-असिथा फर्नांडो की 25% फीस कटी,  मैच के बीच ICC ने दी सजा, मैदान में ही दोनों भिड़ गए थे
यशस्वी जायसवाल-असिथा फर्नांडो की 25% फीस कटी, मैच के बीच ICC ने दी सजा, मैदान में ही दोनों भिड़ गए थे
Aug 24, 2026, 5:37:00 PM
 पेपरलेस निबंधन को लेकर डीएम ने किया निबंधन कार्यालय का निरीक्षण, जमीन रजिस्ट्री होगी आसान
पेपरलेस निबंधन को लेकर डीएम ने किया निबंधन कार्यालय का निरीक्षण, जमीन रजिस्ट्री होगी आसान
Aug 24, 2026, 4:47:00 PM
विरासत को कोसना अपना अधिकार समझते हैं राहुल गांधी: योगी आदित्यनाथ
विरासत को कोसना अपना अधिकार समझते हैं राहुल गांधी: योगी आदित्यनाथ
Aug 24, 2026, 4:29:00 PM
चंदवारा घाट पर बूढ़ी गंडक नदी से महिला और बेटे का शव बरामद, रविवार शाम से थे लापता
चंदवारा घाट पर बूढ़ी गंडक नदी से महिला और बेटे का शव बरामद, रविवार शाम से थे लापता
Aug 24, 2026, 4:28:00 PM
पीएम आवास योजना के नाम पर 50 हजार की घूस, घर जाकर गाली-गलौज और धमकी देने का भी आरोप,  FIR दर्ज
पीएम आवास योजना के नाम पर 50 हजार की घूस, घर जाकर गाली-गलौज और धमकी देने का भी आरोप, FIR दर्ज
Aug 24, 2026, 4:14:00 PM
सितंबर में भारत आ सकते हैं पुतिन, पूरी दुनिया की टिकी रहेंगी नजरें
सितंबर में भारत आ सकते हैं पुतिन, पूरी दुनिया की टिकी रहेंगी नजरें
Aug 24, 2026, 4:09:00 PM
जहानाबाद में विकास कार्यों को लेकर नगर परिषद की बैठक, 33 वार्ड पार्षदों ने रखीं समस्याएं
जहानाबाद में विकास कार्यों को लेकर नगर परिषद की बैठक, 33 वार्ड पार्षदों ने रखीं समस्याएं
Aug 24, 2026, 4:00:00 PM
आसमान में अटकी 164 लोगों की सांस, दिल्ली से पटना आ रही फ्लाइट से टकराया पक्षी, 7 दिन में दूसरी बार बर्ड हिट
आसमान में अटकी 164 लोगों की सांस, दिल्ली से पटना आ रही फ्लाइट से टकराया पक्षी, 7 दिन में दूसरी बार बर्ड हिट
Aug 24, 2026, 3:30:00 PM