भक्त हो तो ऐसा! सपने में मिला मंदिर बनाने का आदेश, कमाई का बड़ा हिस्सा लगा रहे पंकज

आस्था और विश्वास इंसान से ऐसे काम भी करा देता है, जिसकी शायद उसने कभी कल्पना भी नहीं की होती। जहानाबाद जिले के टेनी बीघा गांव निवासी पंकज कुमार की सूर्य भगवान के प्रति ऐसी ही आस्था देखने को मिल रही है।

भक्त हो तो ऐसा! सपने में मिला मंदिर बनाने का आदेश, कमाई का बड़ा हिस्सा लगा रहे पंकज

जहानाबाद : आस्था और विश्वास इंसान से ऐसे काम भी करा देता है, जिसकी शायद उसने कभी कल्पना भी नहीं की होती। जहानाबाद जिले के टेनी बीघा गांव निवासी पंकज कुमार की सूर्य भगवान के प्रति ऐसी ही आस्था देखने को मिल रही है। करीब 38 वर्षीय पंकज ने सपने में भगवान सूर्य का आदेश मिलने के बाद गांव के छठ घाट पर सूर्य मंदिर का निर्माण शुरू करा दिया। 

रोजाना करीब 500 से 800 रुपए की कमाई करने वाले पंकज अब अपनी कमाई का बड़ा हिस्सा मंदिर निर्माण में लगा रहे हैं

आपको बता दें कि रोजाना करीब 500 से 800 रुपये की कमाई करने वाले पंकज अब अपनी कमाई का बड़ा हिस्सा मंदिर निर्माण में लगा रहे हैं। उनका लक्ष्य इस वर्ष छठ पूजा से पहले मंदिर का निर्माण पूरा कर भगवान सूर्य की प्रतिमा स्थापित करना है। पंकज शहर में वाशिंग सेंटर चलाते हैं। करीब तीन वर्ष पहले उन्होंने गांव के छठ घाट पर छठ पूजा के दौरान भगवान सूर्य को अर्घ्य देना शुरू किया था। पंकज के अनुसार, पहले ही वर्ष छठ घाट पर अर्घ्य देने के दौरान उन्हें अलग तरह की अनुभूति हुई। इसके बाद से उनकी सूर्य भगवान के प्रति आस्था और मजबूत होती गई।

सपने में मिला मंदिर बनाने का आदेश

पंकज कुमार ने बताया कि मार्च 2026 में उन्हें सपने में भगवान सूर्य के दर्शन हुए। उनके अनुसार, सपने में मंदिर निर्माण कराने का आदेश मिला। सुबह उठने के बाद उन्होंने इस बात की चर्चा परिवार के सदस्यों से की। परिवार की सहमति मिलने के बाद उन्होंने गांव में मंदिर निर्माण की बात लोगों तक पहुंचाई। कुछ लोगों ने यह भी कहा कि इतनी कम आमदनी में मंदिर का निर्माण कैसे पूरा होगा, लेकिन पंकज ने निर्माण शुरू करने का निर्णय लिया।

15 हजार से शुरू हुआ निर्माण

पंकज ने बताया कि जब मंदिर की नींव रखी जा रही थी, उस समय उनके पास महज 15 हजार रुपये थे। इसी राशि से गांव के छठ घाट पर सूर्य मंदिर के निर्माण के लिए भूमि पूजन कराया गया और इसके बाद निर्माण कार्य शुरू हुआ। धीरे-धीरे आसपास के लोग भी इस कार्य से जुड़ते चले गए। पंकज के मुताबिक, अब तक मंदिर का करीब 60 से 65 प्रतिशत निर्माण कार्य पूरा हो चुका है। इसमें उन्होंने अपनी ओर से करीब तीन लाख रुपए खर्च किए हैं। वहीं, श्रद्धालु और ग्रामीण भी अपनी क्षमता के अनुसार सहयोग कर रहे हैं। कोई सीमेंट दे रहा है तो कोई गिट्टी और बालू उपलब्ध करा रहा है। पंकज का कहना है कि लोगों का सहयोग इसी तरह मिलता रहा तो छठ पूजा से पहले मंदिर का निर्माण पूरा हो जाएगा और भगवान सूर्य की प्रतिमा स्थापित कर पूजा-अर्चना शुरू कर दी जाएगी।

जहानाबाद से बरुण कुमार की रिपोर्ट

Trending News

हैक हुआ पूर्व मंत्री मुकेश सहनी का आधिकारिक फेसबुक पेज, साइबर थाने में प्राथमिकी दर्ज
हैक हुआ पूर्व मंत्री मुकेश सहनी का आधिकारिक फेसबुक पेज, साइबर थाने में प्राथमिकी दर्ज
Oct 16, 2026, 7:03:00 PM
बैकुंठपुर में गांजा के साथ कारोबारी गिरफ्तार
बैकुंठपुर में गांजा के साथ कारोबारी गिरफ्तार
Oct 16, 2026, 6:56:00 PM
दुर्गा पूजा: डीएम-एसपी ने किया सोन नदी घाट व महुली घाट का निरीक्षण
दुर्गा पूजा: डीएम-एसपी ने किया सोन नदी घाट व महुली घाट का निरीक्षण
Oct 16, 2026, 6:45:00 PM
नया शैक्षणिक सत्र शुरू होने से पहले ही सभी विद्यालयों में भेजी जाएं पुस्तकें : शिक्षा मंत्री
नया शैक्षणिक सत्र शुरू होने से पहले ही सभी विद्यालयों में भेजी जाएं पुस्तकें : शिक्षा मंत्री
Oct 16, 2026, 6:34:00 PM
भोरे में धूमधाम से निकली 24वीं जल यात्रा, अगले वर्ष रजत जयंती मनाएगी दुर्गा पूजा समिति
भोरे में धूमधाम से निकली 24वीं जल यात्रा, अगले वर्ष रजत जयंती मनाएगी दुर्गा पूजा समिति
Oct 16, 2026, 6:32:00 PM
गुरुदेव ग्रुप ऑफ़ इंस्टीटूशन्स में धूमधाम से मना डांडिया उत्सव
गुरुदेव ग्रुप ऑफ़ इंस्टीटूशन्स में धूमधाम से मना डांडिया उत्सव
Oct 16, 2026, 6:24:00 PM
शिक्षा मंत्री के गृह जिले में बड़ा मामला, सेंट जोसेफ स्कूल पर गंभीर आरोप, छात्र का शारीरिक-मानसिक उत्पीड़न
शिक्षा मंत्री के गृह जिले में बड़ा मामला, सेंट जोसेफ स्कूल पर गंभीर आरोप, छात्र का शारीरिक-मानसिक उत्पीड़न
Oct 16, 2026, 6:16:00 PM
बीएसइबी ने दी जानकारी, इस तारीख को होगा शिक्षक पात्रता परीक्षा (STET), 2026 का आयोजन
बीएसइबी ने दी जानकारी, इस तारीख को होगा शिक्षक पात्रता परीक्षा (STET), 2026 का आयोजन
Oct 16, 2026, 6:05:00 PM
पटेल जयंती समारोह को लेकर जहानाबाद में बैठक, पटना चलने की अपील
पटेल जयंती समारोह को लेकर जहानाबाद में बैठक, पटना चलने की अपील
Oct 16, 2026, 6:03:00 PM
साइबर पुलिस का बड़ा प्रहार, फर्जी APK फाइल भेजने वाले 4 साइबर ठग गिरफ्तार
साइबर पुलिस का बड़ा प्रहार, फर्जी APK फाइल भेजने वाले 4 साइबर ठग गिरफ्तार
Oct 16, 2026, 5:44:00 PM