जहानाबाद पहुंचे जदयू के प्रदेश अध्यक्ष विशाल कुमार, व्यवसायियों की समस्याओं पर की चर्चा

जदयू व्यावसायिक एवं उद्योग प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष सह विधायक विशाल कुमार गुरुवार को जहानाबाद पहुंचे। यहां उन्होंने स्थानीय व्यवसायियों, उद्यमियों और पार्टी पदाधिकारियों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं और सुझावों पर चर्चा की।

जहानाबाद पहुंचे जदयू के प्रदेश अध्यक्ष विशाल कुमार, व्यवसायियों की समस्याओं पर की चर्चा

जहानाबाद। जदयू व्यावसायिक एवं उद्योग प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष सह विधायक विशाल कुमार गुरुवार को जहानाबाद पहुंचे। यहां उन्होंने स्थानीय व्यवसायियों, उद्यमियों और पार्टी पदाधिकारियों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं और सुझावों पर चर्चा की। इस दौरान संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत बनाने और व्यापारियों की समस्याओं को उचित मंच तक पहुंचाने पर जोर दिया गया।

जदयू व्यावसायिक एवं उद्योग प्रकोष्ठ की जिलास्तरीय समीक्षा बैठक जिलाध्यक्ष विनोद कुमार गुप्ता के नेतृत्व में आयोजित की गई। इसमें घोसी विधायक ऋतुराज कुमार, प्रदेश महासचिव राजू सिंह, प्रदेश सचिव दिलीप कुशवाहा और पूर्व जिलाध्यक्ष जय प्रकाश चंद्रवंशी समेत कई नेता और कार्यकर्ता शामिल हुए। 

बैठक में छोटे दुकानदारों, व्यापारियों और उद्यमियों को पार्टी से जोड़ने, उनकी समस्याओं को सुनने तथा समाधान के लिए संबंधित स्तर पर पहल करने को लेकर विचार-विमर्श किया गया। साथ ही जिला से लेकर प्रखंड स्तर तक संगठन को मजबूत बनाने की रणनीति पर चर्चा हुई।

व्यवसायियों की समस्याओं को प्राथमिकता देने पर जोर

बैठक को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष विशाल कुमार ने कहा कि किसी भी राज्य की आर्थिक प्रगति में व्यवसायियों, छोटे दुकानदारों और उद्यमियों की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। व्यापार और उद्योग के विकास से रोजगार के अवसर बढ़ते हैं और स्थानीय अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलती है। उन्होंने प्रकोष्ठ के पदाधिकारियों से व्यवसायियों के साथ लगातार संवाद बनाए रखने और उनकी समस्याओं को उचित मंच तक पहुंचाने की अपील की।

घोसी विधायक ऋतुराज कुमार ने कहा कि बिहार में व्यापार और उद्योग को बढ़ावा देने के लिए व्यवसायियों की समस्याओं को गंभीरता से सुनना और उनके समाधान की दिशा में पहल करना जरूरी है। वहीं, जिलाध्यक्ष विनोद कुमार गुप्ता ने कहा कि प्रकोष्ठ व्यवसायियों की समस्याओं को उठाने और संगठन के विस्तार के लिए लगातार काम करेगा। बैठक में जिला महासचिव मनीष शर्मा, मुरारी यादव और जिला प्रवक्ता रजनीश कुमार बिकु समेत अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

जहानाबाद से बरुण कुमार की रिपोर्ट  

Trending News

सम्राट ने कहा- अंतरिक्ष आधारित तकनीक और नवाचारों से बिहार के विकास को मिलेगी नई गति
सम्राट ने कहा- अंतरिक्ष आधारित तकनीक और नवाचारों से बिहार के विकास को मिलेगी नई गति
Oct 29, 2026, 2:57:00 PM
झारखंड में मतदाता सूची पुनरीक्षण: हर ELC में अनिवार्य रूप से चलेगा जागरूकता अभियान
झारखंड में मतदाता सूची पुनरीक्षण: हर ELC में अनिवार्य रूप से चलेगा जागरूकता अभियान
Oct 29, 2026, 2:54:00 PM
बिहार में भारी बारिश का अलर्ट, चक्रवाती तूफान 'अर्नव' का असर, 31 अक्टूबर तक बिगड़ा रहेगा मौसम
बिहार में भारी बारिश का अलर्ट, चक्रवाती तूफान 'अर्नव' का असर, 31 अक्टूबर तक बिगड़ा रहेगा मौसम
Oct 29, 2026, 2:45:00 PM
कुबेर होटल की बाउंड्री वॉल तोड़ने पर बवाल, बार एसोसिएशन ने दिया समर्थन
कुबेर होटल की बाउंड्री वॉल तोड़ने पर बवाल, बार एसोसिएशन ने दिया समर्थन
Oct 29, 2026, 2:39:00 PM
दारोगा भर्ती मुख्य परीक्षा : पटना में छात्रों का हंगामा, बैरिकेडिंग तोड़ी
दारोगा भर्ती मुख्य परीक्षा : पटना में छात्रों का हंगामा, बैरिकेडिंग तोड़ी
Oct 29, 2026, 2:34:00 PM
जहानाबाद पहुंचे जदयू के प्रदेश अध्यक्ष विशाल कुमार, व्यवसायियों की समस्याओं पर की चर्चा
जहानाबाद पहुंचे जदयू के प्रदेश अध्यक्ष विशाल कुमार, व्यवसायियों की समस्याओं पर की चर्चा
Oct 29, 2026, 2:23:00 PM
पाइपलाइन से मिलेगी PNG गैस, DM सावन कुमार ने दी जानकारी
पाइपलाइन से मिलेगी PNG गैस, DM सावन कुमार ने दी जानकारी
Oct 29, 2026, 2:12:00 PM
भोरे में BDO, BAO और केंद्रीय टीम की मौजूदगी में फसल कटाई प्रयोग, खेतों में पहुंचकर अधिकारियों ने लिया जायजा
भोरे में BDO, BAO और केंद्रीय टीम की मौजूदगी में फसल कटाई प्रयोग, खेतों में पहुंचकर अधिकारियों ने लिया जायजा
Oct 29, 2026, 2:07:00 PM
नीरज ने कर दिया साफ, कहा- ललन सिंह का नहीं लेने जाएंगे आशीर्वाद
नीरज ने कर दिया साफ, कहा- ललन सिंह का नहीं लेने जाएंगे आशीर्वाद
Oct 29, 2026, 1:33:00 PM
गरीबों के राशन में कटौती का आरोप, बिहार के SFC गोदाम में हंगामा, जांच में सामने आया 10 किलो का अंतर
गरीबों के राशन में कटौती का आरोप, बिहार के SFC गोदाम में हंगामा, जांच में सामने आया 10 किलो का अंतर
Oct 29, 2026, 1:31:00 PM