जहानाबाद: बड़े बेटे की हत्या के बाद अब पिता बने निशाना, विजय यादव की गोली मारकर हत्या

जहानाबाद: बड़े बेटे की हत्या के बाद अब पिता बने निशाना, विजय यादव की गोली मारकर हत्या
swaraj post

By : स्वराज पोस्ट | Edited By: Amit Kumar
: Jul 21, 2026, 12:35:00 PM

जहानाबाद। जिले के बराबर थाना क्षेत्र के डकरा मोड़ के समीप सोमवार शाम जमीन विवाद ने एक बार फिर खूनी रूप ले लिया। परसौना गांव निवासी 60 वर्षीय विजय यादव की अज्ञात बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी। घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत फैल गई, जबकि मृतक के परिवार में मातम पसरा हुआ है।

जानकारी के अनुसार, विजय यादव गेहूं पिसवाकर घर लौट रहे थे। इसी दौरान पहले से घात लगाए बदमाशों ने उन्हें निशाना बनाते हुए गर्दन में गोली मार दी। गोली लगते ही वह सड़क पर गिर पड़े। स्थानीय लोगों की सूचना पर बराबर थाना पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। 

मृतक के पुत्र ने आरोप लगाया कि परिवार का अपने ही गोतिया पक्ष के लोगों से लंबे समय से जमीन को लेकर विवाद चल रहा है। इसी विवाद में 4 जनवरी 2025 को उनके बड़े भाई लोकनाथ यादव की भी गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। उस मामले में दर्ज प्राथमिकी वापस लेने के लिए लगातार दबाव बनाया जा रहा था और पूरे परिवार को जान से मारने की धमकियां दी जा रही थीं। 

परिजनों के अनुसार, हत्या के मुकदमे में अब तक दो गवाहों की गवाही हो चुकी थी, जबकि आगामी 6 तारीख को एक और गवाह की पेशी निर्धारित थी। उनका आरोप है कि मुकदमे को प्रभावित करने और गवाही रुकवाने की मंशा से इस हत्या को अंजाम दिया गया। घटना के समय विजय यादव के साथ उनका एक बेटा भी मौजूद था, जो किसी तरह अपनी जान बचाकर वहां से भाग निकला। 

घटना की सूचना मिलते ही बराबर थाना प्रभारी फूलचंद कुमार यादव पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। पुलिस ने घटनास्थल से साक्ष्य एकत्र कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस अधीक्षक कोटा किरण कुमार ने घटना को गंभीरता से लेते हुए आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी के निर्देश दिए हैं। 

पुलिस संभावित ठिकानों पर लगातार छापेमारी कर रही है। समाचार लिखे जाने तक किसी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी थी। आरोपी पक्ष फिलहाल फरार है और उसकी ओर से कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। पुलिस का कहना है कि सभी पहलुओं पर गहन जांच की जा रही है तथा दोषियों के विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

जहानाबाद से बरुण कुमार की रिपोर्ट 



Trending News

पुणे और बिहार पुलिस के टालमटोल से परेशान पिता पहुंचा DGP के पास, 2 महीने से लापता है बेटा, जीरो FIR तक नहीं
पुणे और बिहार पुलिस के टालमटोल से परेशान पिता पहुंचा DGP के पास, 2 महीने से लापता है बेटा, जीरो FIR तक नहीं
Jul 21, 2026, 6:26:00 PM
तातारपुर ब्लास्ट कांड: दो दोषी करार, विभिन्न धाराओं में मिली 10-10 वर्ष की सजा
तातारपुर ब्लास्ट कांड: दो दोषी करार, विभिन्न धाराओं में मिली 10-10 वर्ष की सजा
Jul 21, 2026, 6:15:00 PM
'खान फ्रॉड है, इसे बिहार में घुसने न दें' पूर्व मंत्री नीरज बबलू के बयान पर NCP नेता का पलटवार, बताया धरोहर
'खान फ्रॉड है, इसे बिहार में घुसने न दें' पूर्व मंत्री नीरज बबलू के बयान पर NCP नेता का पलटवार, बताया धरोहर
Jul 21, 2026, 6:13:00 PM
भागलपुर: 'अनजान लिंक पर क्लिक न करें' अधिकारियों ने छात्रों को किया साइबर अपराध के प्रति जागरूक
भागलपुर: 'अनजान लिंक पर क्लिक न करें' अधिकारियों ने छात्रों को किया साइबर अपराध के प्रति जागरूक
Jul 21, 2026, 5:56:00 PM
JSSC TGT नियुक्ति मामले में हाईकोर्ट सख्त, सभी LPA की होगी संयुक्त सुनवाई
JSSC TGT नियुक्ति मामले में हाईकोर्ट सख्त, सभी LPA की होगी संयुक्त सुनवाई
Jul 21, 2026, 5:53:00 PM
Amazon का धमाका ऑफर, कम कीमत में खरीदें लेटेस्ट लैपटॉप,  मौका हाथ से निकल न जाए.. जल्दी कीजिए....
Amazon का धमाका ऑफर, कम कीमत में खरीदें लेटेस्ट लैपटॉप, मौका हाथ से निकल न जाए.. जल्दी कीजिए....
Jul 21, 2026, 5:39:00 PM
भाजपा ने सरकार पर साधा निशाना, कहा-अफसरशाही के आगे बेबस दिख रही सरकार
भाजपा ने सरकार पर साधा निशाना, कहा-अफसरशाही के आगे बेबस दिख रही सरकार
Jul 21, 2026, 5:39:00 PM
BREAKING: JPSC दफ्तर में CID की रेड, खंगाले जा रहे अहम दस्तावेज
BREAKING: JPSC दफ्तर में CID की रेड, खंगाले जा रहे अहम दस्तावेज
Jul 21, 2026, 5:26:00 PM
एक्सट्रीम बार ह*त्याकांड में बड़ा फैसला, विक्की समेत 10 दोषियों को 9-9 साल की सजा
एक्सट्रीम बार ह*त्याकांड में बड़ा फैसला, विक्की समेत 10 दोषियों को 9-9 साल की सजा
Jul 21, 2026, 5:15:00 PM
अल नीनो से बिगड़े हालात, KVK ने किसानों को बताया नुकसान से बचने का फॉर्मूला
अल नीनो से बिगड़े हालात, KVK ने किसानों को बताया नुकसान से बचने का फॉर्मूला
Jul 21, 2026, 4:46:00 PM