जहानाबाद: ऑपरेशन मुस्कान के तहत 88 लोगों के चेहरों पर लौटी मुस्कान, पुलिस ने ढूंढ निकाले खोए हुए मोबाइल

जहानाबाद। पुलिस अधीक्षक कार्यालय, जहानाबाद में बुधवार को "ऑपरेशन मुस्कान" के तहत विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व पुलिस अधीक्षक कोटा किरण कुमारने किया, जिसमें खोए एवं गुम हुए मोबाइल फोन उनके वास्तविक मालिकों को सौंपे गए।

 जहानाबाद: ऑपरेशन मुस्कान के तहत 88 लोगों के चेहरों पर लौटी मुस्कान, पुलिस ने ढूंढ निकाले खोए हुए मोबाइल
swaraj post

By : स्वराज पोस्ट | Edited By: Amit Kumar
: Jul 01, 2026, 1:11:00 PM

जहानाबाद। पुलिस अधीक्षक कार्यालय, जहानाबाद में बुधवार को "ऑपरेशन मुस्कान" के तहत विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व पुलिस अधीक्षक कोटा किरण कुमार (Kota Kiran Kumar) ने किया, जिसमें खोए एवं गुम हुए मोबाइल फोन उनके वास्तविक मालिकों को सौंपे गए।

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि जिले के विभिन्न थानों द्वारा लगातार अभियान चलाकर कुल 88 मोबाइल फोन बरामद किए गए, जिन्हें उनके असली स्वामियों को वापस किया गया। बरामद मोबाइलों की अनुमानित कीमत करीब 15 लाख 12 हजार रुपये बताई जा रही है। अपने खोए हुए मोबाइल वापस मिलने पर लोगों के चेहरों पर खुशी और संतोष साफ दिखाई दिया।

इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक ने कहा कि आधुनिक तकनीक और इलेक्ट्रॉनिक ट्रैकिंग व्यवस्था की मदद से गुम हुए मोबाइल फोन को आसानी से खोजा जा सकता है। उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि यदि किसी का मोबाइल या अन्य इलेक्ट्रॉनिक सामान गुम हो जाए तो वे बिना देर किए अपने नजदीकी थाना में इसकी सूचना दें, ताकि पुलिस तकनीकी जांच के माध्यम से उसे शीघ्र बरामद कर सके।

उन्होंने कहा कि ऑपरेशन मुस्कान का उद्देश्य लोगों को उनके खोए हुए सामान वापस दिलाकर उनके चेहरों पर मुस्कान लाना है। इसी सोच के साथ इस अभियान को नियमित रूप से चलाया जा रहा है और आगे भी प्रत्येक माह इस प्रकार का विशेष अभियान संचालित किया जाएगा, ताकि गुम हुए मोबाइलों की बरामदगी तेजी से हो सके और लोगों को जल्द से जल्द उनका सामान वापस मिल सके।

कार्यक्रम में अपर पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार पांडेय भी उपस्थित रहे। उन्होंने भी कई लोगों के बीच मोबाइल फोन वितरित किए और कहा कि यह पहल पुलिस और जनता के बीच विश्वास को मजबूत करने वाली है। उन्होंने कहा कि जब लोगों को उनका खोया हुआ सामान वापस मिलता है, तो उनके चेहरे पर जो मुस्कान दिखाई देती है, वही पुलिस के लिए सबसे बड़ी उपलब्धि होती है।

इस अवसर पर पुलिस पदाधिकारी, कर्मी एवं बड़ी संख्या में मोबाइल प्राप्त करने वाले नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान लोगों ने जहानाबाद पुलिस के इस सराहनीय प्रयास की प्रशंसा करते हुए पुलिस प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त किया।

बरुण कुमार, जहानाबाद 

Trending News

धनबाद की हिल कॉलोनी मजार में नई वक्फ कमेटी के पदभार को लेकर विवाद, पुरानी कमेटी ने जताया विरोध
धनबाद की हिल कॉलोनी मजार में नई वक्फ कमेटी के पदभार को लेकर विवाद, पुरानी कमेटी ने जताया विरोध
Jul 01, 2026, 2:49:00 PM
स्थापना दिवस पर गरजे लालू, बोले पार्टी की ताकत उसकी एकजुटता, हम लड़े हैं और लड़ते रहेंगे
स्थापना दिवस पर गरजे लालू, बोले पार्टी की ताकत उसकी एकजुटता, हम लड़े हैं और लड़ते रहेंगे
Jul 01, 2026, 2:40:00 PM
भरत तिवारी एनकाउंटर मामले में सम्राट सरकार का बड़ा एक्शन,  DSP राजेश शर्मा का तबादला, 53 DSP इधर से उधर
भरत तिवारी एनकाउंटर मामले में सम्राट सरकार का बड़ा एक्शन, DSP राजेश शर्मा का तबादला, 53 DSP इधर से उधर
Jul 01, 2026, 2:23:00 PM
 जमशेदपुर में तनाव के बीच बड़ा फैसला, छह थाना क्षेत्रों में लागू हुई निषेधाज्ञा
जमशेदपुर में तनाव के बीच बड़ा फैसला, छह थाना क्षेत्रों में लागू हुई निषेधाज्ञा
Jul 01, 2026, 2:17:00 PM
अवैध रूप से सर्वे आम रास्ता हुआ बंद, ग्रामीणों ने आवेदन देकर लगायी गुहार
अवैध रूप से सर्वे आम रास्ता हुआ बंद, ग्रामीणों ने आवेदन देकर लगायी गुहार
Jul 01, 2026, 2:06:00 PM
बिहार में 12 IPS अधिकारियों का ट्रांसफर, सीएम सम्राट ने 53 DSP को भी बदला
बिहार में 12 IPS अधिकारियों का ट्रांसफर, सीएम सम्राट ने 53 DSP को भी बदला
Jul 01, 2026, 1:50:00 PM
चुटुपालू घाटी हादसा : अनियंत्रित होकर ट्रेलर ने 10 गाड़ियों को मारी टक्कर,15 से 20 लोग घायल
चुटुपालू घाटी हादसा : अनियंत्रित होकर ट्रेलर ने 10 गाड़ियों को मारी टक्कर,15 से 20 लोग घायल
Jul 01, 2026, 1:48:00 PM
मानसून के रंग, अगले दो तीन दिनों तक अधितकम तापमान में बदलाव की संभावना कम
मानसून के रंग, अगले दो तीन दिनों तक अधितकम तापमान में बदलाव की संभावना कम
Jul 01, 2026, 1:36:00 PM
लंबे इंतजार के बाद झारखण्ड में 4 नए सूचना आयुक्तों ने ली शपथ
लंबे इंतजार के बाद झारखण्ड में 4 नए सूचना आयुक्तों ने ली शपथ
Jul 01, 2026, 1:20:00 PM
 जहानाबाद: ऑपरेशन मुस्कान के तहत 88 लोगों के चेहरों पर लौटी मुस्कान, पुलिस ने ढूंढ निकाले खोए हुए मोबाइल
जहानाबाद: ऑपरेशन मुस्कान के तहत 88 लोगों के चेहरों पर लौटी मुस्कान, पुलिस ने ढूंढ निकाले खोए हुए मोबाइल
Jul 01, 2026, 1:11:00 PM