विदेश में रहकर फर्जी हाजिरी बनाने वाली शिक्षिका पर कसेगा शिकंजा, DDC की जांच रिपोर्ट में बड़ा खुलासा

गोपालगंज जिले के थावे प्रखंड स्थित प्राथमिक विद्यालय मुकेरी टोला में पदस्थापित शिक्षिका सना रेयाज का फर्जीवाड़ा सामने आया है। शिक्षिका पर भारत से बाहर विदेश रहने के बावजूद फर्जी तरीके से डीएलएड प्रशिक्षण में हाजिरी दर्ज कराने का गंभीर आरोप लगा है।

विदेश में रहकर फर्जी हाजिरी बनाने वाली शिक्षिका पर कसेगा शिकंजा, DDC की जांच रिपोर्ट में बड़ा खुलासा

गोपालगंज जिले के थावे प्रखंड स्थित प्राथमिक विद्यालय मुकेरी टोला में पदस्थापित शिक्षिका सना रेयाज का एक हैरान करने वाला फर्जीवाड़ा सामने आया है। शिक्षिका पर भारत से बाहर विदेश रहने के बावजूद फर्जी तरीके से डीएलएड  प्रशिक्षण में हाजिरी दर्ज कराने का गंभीर आरोप लगा है।

मामला संज्ञान में आने के बाद शिकायतकर्ता द्वारा दिए गए आवेदन पर जिलाधिकारी ने त्वरित संज्ञान लेते हुए इसकी जांच की जिम्मेदारी उप विकास आयुक्त गौरव कुमार को सौंपी थी। डीडीसी द्वारा मामले की गहनता से जांच की गई, जिसमें आरोपों को सही पाया गया है।

पासपोर्ट की जांच में खुली पोल

जांच प्रक्रिया के दौरान शिक्षिका के पासपोर्ट के यात्रा विवरण खंगाले गए। जांच में इस बात का स्पष्ट खुलासा हुआ है कि शिक्षिका 21 जनवरी 2017 को नई दिल्ली से विमान द्वारा सऊदी अरब के लिए रवाना हुई थीं। जिस अवधि में वह सऊदी अरब में मौजूद थीं, उसी दौरान यहां डीएलएड प्रशिक्षण में उनकी हाजिरी नियमित रूप से दर्ज की जा रही थी।

जिलाधिकारी को सौंपी गई रिपोर्ट..

उप विकास आयुक्त गौरव कुमार ने अपनी विस्तृत जांच रिपोर्ट तैयार कर जिलाधिकारी को सौंप दी है। रिपोर्ट में विदेश यात्रा के दौरान हाजिरी दर्ज होने की पुष्टि होने के बाद विभाग में हड़कंप मच गया है। प्रशासनिक सूत्रों के अनुसार, इस गंभीर धोखाधड़ी के मामले में शिक्षिका पर जल्द ही निलंबन और विभागीय कार्रवाई की गाज गिरना तय माना जा रहा है।

गोपालगंज से कुमार प्रदीप की रिपोर्ट 

Trending News

गंडक नदी में संभावित फ्लैश फ्लड के मद्देनजर बिहार में अलर्ट, मुख्य सचिव की अध्यक्षता में हाइलेवल मीटिंग
गंडक नदी में संभावित फ्लैश फ्लड के मद्देनजर बिहार में अलर्ट, मुख्य सचिव की अध्यक्षता में हाइलेवल मीटिंग
Aug 26, 2026, 1:16:00 PM
'छात्रों को पीटा जाता है, सही बात नहीं है', अनंत सिंह बोले-निशांत होंगे बिहार के सबसे अच्छे मुख्यमंत्री
'छात्रों को पीटा जाता है, सही बात नहीं है', अनंत सिंह बोले-निशांत होंगे बिहार के सबसे अच्छे मुख्यमंत्री
Aug 26, 2026, 1:08:00 PM
विदेश में रहकर फर्जी हाजिरी बनाने वाली शिक्षिका पर कसेगा शिकंजा, DDC की जांच रिपोर्ट में बड़ा खुलासा
विदेश में रहकर फर्जी हाजिरी बनाने वाली शिक्षिका पर कसेगा शिकंजा, DDC की जांच रिपोर्ट में बड़ा खुलासा
Aug 26, 2026, 12:53:00 PM
लोजपा (रामविलास) की राष्ट्रीय कार्यकारिणी का पुनर्गठन, सुरेंद्र विवेक को बिहार प्रदेश की कमान
लोजपा (रामविलास) की राष्ट्रीय कार्यकारिणी का पुनर्गठन, सुरेंद्र विवेक को बिहार प्रदेश की कमान
Aug 26, 2026, 12:39:00 PM
पाकिस्तान में एक साथ 15 नवजातों की दर्दनाक मौत, अस्पताल में लगी भीषण आग
पाकिस्तान में एक साथ 15 नवजातों की दर्दनाक मौत, अस्पताल में लगी भीषण आग
Aug 26, 2026, 12:35:00 PM
नशे के कारोबार और स्कूल की कुव्यवस्था के खिलाफ सड़क पर उतरे छात्र
नशे के कारोबार और स्कूल की कुव्यवस्था के खिलाफ सड़क पर उतरे छात्र
Aug 26, 2026, 12:16:00 PM
बीसैप-9 में ट्रांसजेंडर सिपाही की मौत पर जांच जारी, आत्महत्या या कुछ और..
बीसैप-9 में ट्रांसजेंडर सिपाही की मौत पर जांच जारी, आत्महत्या या कुछ और..
Aug 26, 2026, 12:02:00 PM
डॉल्फिन से जुड़ा वायरल वीडियो मामला, आरोपी कुंदन गिरफ्तार
डॉल्फिन से जुड़ा वायरल वीडियो मामला, आरोपी कुंदन गिरफ्तार
Aug 26, 2026, 11:57:00 AM
 लालू यादव पर इतना क्यों भड़के हुए हैं नीतीश के संजय झा? छात्र आंदोलन पर दिया बड़ा बयान
लालू यादव पर इतना क्यों भड़के हुए हैं नीतीश के संजय झा? छात्र आंदोलन पर दिया बड़ा बयान
Aug 26, 2026, 11:44:00 AM
प्रसूता की मौत पर बवाल, निजी अस्पताल में हंगामा, दुमका रोड जाम
प्रसूता की मौत पर बवाल, निजी अस्पताल में हंगामा, दुमका रोड जाम
Aug 26, 2026, 11:20:00 AM