एनकाउंटर नहीं, संविधान से चलेगा देश, राज्य सरकार पर बरसे जेएनयू छात्रसंघ के पूर्व अध्यक्ष

एनकाउंटर नहीं, संविधान से चलेगा देश, राज्य सरकार पर बरसे जेएनयू छात्रसंघ के पूर्व अध्यक्ष

जेएनयू छात्र संघ के पूर्व अध्यक्ष और गोपालगंज जिले के भोरे विधानसभा से भाकपा-माले के पूर्व प्रत्याशी धनंजय पासवान ने बिहार सरकार की कानून व्यवस्था और हालिया पुलिसिया कार्रवाई पर तीखा हमला बोला है। गोपालगंज के भोरे प्रखंड कार्यालय में एक प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए पासवान ने कहा कि बिहार में सम्राट सरकार कानून का राज खत्म करने में जुटी हुई है और राज्य में पुलिस राज थोपा जा रहा है। पासवान ने भारत भूषण तिवारी एनकाउंटर मामले पर कड़ा रुख अपनाते हुए कहा कि यह देश बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर के संविधान से चलेगा, किसी पुलिसिया एनकाउंटर से नहीं। उन्होंने जोर देकर कहा कि भाकपा-माले किसी भी फर्जी या गैर-संवैधानिक एनकाउंटर के सख्त खिलाफ है। संविधान में आत्मसमर्पण करने वाले अपराधियों को भी कानूनी प्रक्रिया के तहत सजा देने का प्रावधान है, न कि सीधे गोली मार देने का।

पासवान ने केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी द्वारा एनकाउंटर को जायज ठहराए जाने वाले बयान की भी कड़े शब्दों में निंदा की। उन्होंने कहा कि संवैधानिक पदों पर बैठे लोगों द्वारा ऐसी हिंसा का समर्थन करना बेहद चिंताजनक और लोकतंत्र विरोधी है। भोरे और भोजपुर में हुई हालिया घटनाओं पर सरकार को आड़े हाथों लेते हुए माले नेता ने कहा कि बीजेपी और उसकी सहयोगी सरकारें गरीबों की आवाज को दबाने की कोशिश कर रही हैं। भोरे के चारमुहानी चौक पर पुलिस द्वारा किया गया लाठीचार्ज इस बात का प्रमाण है कि न्याय मांगने वालों पर लाठियां बरसाई जा रही हैं. पुलिस का यह रवैया कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। 

प्रेस वार्ता के अंत में धनंजय पासवान ने साफ शब्दों में चेतावनी दी कि अगर पुलिस और प्रशासन ने अपना अमानवीय रवैया नहीं बदला और जनता पर अत्याचार बंद नहीं हुआ, तो भाकपा-माले सड़क से लेकर सदन तक एक बड़ा और उग्र आंदोलन शुरू करेगी।

गोपालगंज से कुमार प्रदीप की रिपोर्ट

Trending News

पार्किंग विवाद ने लिया खूनी रूप,जमकर मारपीट और चाकूबाजी, तीन गिरफ्तार
पार्किंग विवाद ने लिया खूनी रूप,जमकर मारपीट और चाकूबाजी, तीन गिरफ्तार
Sep 20, 2026, 8:27:00 PM
बिहार भ्रमण को पहुंचा थाईलैंड का प्रतिनिधिमंडल, कहा ये यात्रा अविस्मरणीय
बिहार भ्रमण को पहुंचा थाईलैंड का प्रतिनिधिमंडल, कहा ये यात्रा अविस्मरणीय
Sep 20, 2026, 7:06:00 PM
शिक्षकों एवं कर्मियों के हितों की रक्षा के लिए राज्य सरकार प्रतिबद्ध: शिक्षा मंत्री
शिक्षकों एवं कर्मियों के हितों की रक्षा के लिए राज्य सरकार प्रतिबद्ध: शिक्षा मंत्री
Sep 20, 2026, 7:02:00 PM
गंगाजल लेकर आरक्षण की मांग को लेकर संकल्प, 30 नवंबर तक चलेगा अभियान : मुकेश सहनी
गंगाजल लेकर आरक्षण की मांग को लेकर संकल्प, 30 नवंबर तक चलेगा अभियान : मुकेश सहनी
Sep 20, 2026, 6:58:00 PM
मंत्री श्रवण कुमार ने बिहार सरस मेला का किया शुभारंभ
मंत्री श्रवण कुमार ने बिहार सरस मेला का किया शुभारंभ
Sep 20, 2026, 6:39:00 PM
18 नवंबर तक पूरा होगा शिक्षकों से जुडा यह अहम कार्य
18 नवंबर तक पूरा होगा शिक्षकों से जुडा यह अहम कार्य
Sep 20, 2026, 6:30:00 PM
अवैध हथियार के साथ 2 गिरफ्तार, पिस्टल-मस्केट और 6 जिंदा कारतूस बरामद
अवैध हथियार के साथ 2 गिरफ्तार, पिस्टल-मस्केट और 6 जिंदा कारतूस बरामद
Sep 20, 2026, 6:02:00 PM
एकदिवसीय दौरे पर बोकारो पहुंचे बाबूलाल मरांडी, MMDR संशोधन बिल के पक्ष में अपनी बात रखी
एकदिवसीय दौरे पर बोकारो पहुंचे बाबूलाल मरांडी, MMDR संशोधन बिल के पक्ष में अपनी बात रखी
Sep 20, 2026, 5:45:00 PM
राष्ट्रीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में 7वीं बार तकनीकी पदाधिकारी बनें रोशन सिंह धौनी
राष्ट्रीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में 7वीं बार तकनीकी पदाधिकारी बनें रोशन सिंह धौनी
Sep 20, 2026, 5:33:00 PM
निजी जमीन पर 25 लाख की लागत से नाला निर्माण कराए जाने के संबंध में DM को सौपा ज्ञापन
निजी जमीन पर 25 लाख की लागत से नाला निर्माण कराए जाने के संबंध में DM को सौपा ज्ञापन
Sep 20, 2026, 5:26:00 PM