ADG ने कहा- पुलिस किसी भी नागरिक को अनावश्यक रूप से हाजत में नहीं रख सकती बंद

जिला के थावे थाना परिसर में जनता और पुलिस के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने के उद्देश्य से एक विशेष संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे एडीजी अजिताभ कुमार ने स्थानीय ग्रामीणों से सीधा संवाद किया।

ADG ने कहा- पुलिस किसी भी नागरिक को अनावश्यक रूप से हाजत में नहीं रख सकती बंद

गोपालगंज : जिला के थावे थाना परिसर में जनता और पुलिस के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने के उद्देश्य से एक विशेष संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे एडीजी अजिताभ कुमार ने स्थानीय ग्रामीणों से सीधा संवाद किया और उनकी समस्याओं को ध्यानपूर्वक सुना। संवाद के दौरान एडीजी अजिताभ कुमार ने पुलिस की कार्यप्रणाली की जानकारी देते हुए आम जनता से बिना किसी डर या झिझक के अपनी शिकायतें लेकर थाना पहुंचने की अपील की। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि पुलिस का मुख्य उद्देश्य जनता की सुरक्षा और सहयोग करना है।

थाना आने से कोई नहीं रोक सकता - ADG

ग्रामीणों को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करते हुए एडीजी ने कहा कि थाना आने से किसी भी व्यक्ति को नहीं रोका जा सकता। पुलिस किसी भी नागरिक को अनावश्यक रूप से हाजत में नहीं रख सकती। उन्होंने कहा कि यदि किसी व्यक्ति को न्याय या मदद की जरूरत है, तो वह बेझिझक पुलिस के पास आ सकता है।

साइबर अपराध और अनजान कॉल से सावधान रहने की दी सलाह

बढ़ते साइबर अपराधों पर चिंता जताते हुए एडीजी ने ग्रामीणों को सतर्क रहने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि किसी भी अज्ञात या संदिग्ध फोन कॉल से सावधान रहें और अपनी व्यक्तिगत या बैंक संबंधी जानकारी किसी के साथ साझा न करें.इस संवाद कार्यक्रम में गोपालगंज के एसपी विनय तिवारी समेत कई वरिष्ठ पुलिस अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे.कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पहुंचे स्थानीय ग्रामीणों ने एडीजी के समक्ष अपनी समस्याएं रखीं और इस पहल की सराहना की।

गोपालगंज से कुमार प्रदीप की रिपोर्ट

Trending News

समस्तीपुर पुलिस को मिली बड़ी सफलता, हथियार के साथ दो युवक गिरफ्तार
समस्तीपुर पुलिस को मिली बड़ी सफलता, हथियार के साथ दो युवक गिरफ्तार
Sep 27, 2026, 6:19:00 PM
बिहार में निःशुल्क ECG जांच की सुविधा का लगातार विस्तार, अबतक 11.43 लाख से अधिक जांच
बिहार में निःशुल्क ECG जांच की सुविधा का लगातार विस्तार, अबतक 11.43 लाख से अधिक जांच
Sep 27, 2026, 6:13:00 PM
जीएसटी के बाद एमएमडीआर एक्ट से बनेगा विकसित भारत, झारखंड में फैलाया जा रहा है भ्रम: माधव चंद्र महतो
जीएसटी के बाद एमएमडीआर एक्ट से बनेगा विकसित भारत, झारखंड में फैलाया जा रहा है भ्रम: माधव चंद्र महतो
Sep 27, 2026, 6:10:00 PM
स्कॉर्पियो को टक्कर देने आ रही धांसू SUV,  इस 7-सीटर कार के लोग हो रहे दीवाने
स्कॉर्पियो को टक्कर देने आ रही धांसू SUV, इस 7-सीटर कार के लोग हो रहे दीवाने
Sep 27, 2026, 5:53:00 PM
पुलिस बनकर अवैध वसूली का चल रहा था खेल, वर्दी और अवैध हथियार समेत कई सामान बरामद
पुलिस बनकर अवैध वसूली का चल रहा था खेल, वर्दी और अवैध हथियार समेत कई सामान बरामद
Sep 27, 2026, 5:41:00 PM
ADG ने कहा- पुलिस किसी भी नागरिक को अनावश्यक रूप से हाजत में नहीं रख सकती बंद
ADG ने कहा- पुलिस किसी भी नागरिक को अनावश्यक रूप से हाजत में नहीं रख सकती बंद
Sep 27, 2026, 5:31:00 PM
समापन की ओर बढ़ा बिहार सरस मेला, छुट्टी के दिन उमड़ा जनसैलाब, सात दिन में ढाई करोड़ पार
समापन की ओर बढ़ा बिहार सरस मेला, छुट्टी के दिन उमड़ा जनसैलाब, सात दिन में ढाई करोड़ पार
Sep 27, 2026, 5:30:00 PM
दिल्ली के उपराज्यपाल तरनजीत सिंह संधू तख्त पटना साहिब हुए नतमस्तक
दिल्ली के उपराज्यपाल तरनजीत सिंह संधू तख्त पटना साहिब हुए नतमस्तक
Sep 27, 2026, 5:23:00 PM
नावाडीह बस्ती में हादसा, छठ तालाब में नहाने के दौरान व्यक्ति डूबा, गोताखोरों की मदद से तलाश जारी
नावाडीह बस्ती में हादसा, छठ तालाब में नहाने के दौरान व्यक्ति डूबा, गोताखोरों की मदद से तलाश जारी
Sep 27, 2026, 5:17:00 PM
वार्ड-34 में जलजमाव की समस्या को लेकर लोगों ने नगर आयुक्त को दिया ज्ञापन
वार्ड-34 में जलजमाव की समस्या को लेकर लोगों ने नगर आयुक्त को दिया ज्ञापन
Sep 27, 2026, 5:06:00 PM