बिहार में निःशुल्क ECG जांच की सुविधा का लगातार विस्तार, अबतक 11.43 लाख से अधिक जांच

बिहार सरकार के स्वास्थ्य विभाग द्वारा राज्य में आम लोगों को सुलभ, गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से निःशुल्क ईसीजी जांच की सुविधा का लगातार विस्तार किया जा रहा है।

बिहार में निःशुल्क ECG जांच की सुविधा का लगातार विस्तार, अबतक 11.43 लाख से अधिक जांच

पटना : बिहार सरकार के स्वास्थ्य विभाग द्वारा राज्य में आम लोगों को सुलभ, गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से निःशुल्क ईसीजी जांच की सुविधा का लगातार विस्तार किया जा रहा है। इस पहल का उद्देश्य हृदय संबंधी संभावित समस्याओं की समय पर पहचान कर मरीजों को आवश्यक चिकित्सकीय परामर्श एवं उपचार उपलब्ध कराना है। अप्रैल 2025 से 26 सितंबर 2026 तक राज्य में कुल 11.43 लाख ईसीजी जांच की जा चुकी हैं। उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार, समय के साथ ईसीजी जांच की संख्या में निरंतर वृद्धि दर्ज की गई है। सरकारी अस्पतालों में निःशुल्क ईसीजी जांच कराने पर, मरीजों को 10 मिनट के भीतर जांच रिपोर्ट तकनीकी व्यख्या के साथ उपलब्ध करा दिया जाता है।वहीं वित्तीय वर्ष 2026-27 की पहली तिमाही यानी अप्रैल-जून 2026 में 3,11,903 ईसीजी जांच की गईं। जुलाई से 26 सितंबर 2026 तक कुल 3,57,928 ईसीजी जांच दर्ज की गई हैं। 

वर्तमान में जिला अस्पतालों से लेकर प्रखंड स्तर तक कुल 606 सरकारी स्वास्थ्य संस्थानों में ईसीजी जांच की सुविधा निःशुल्क उपलब्ध कराई जा रही है

वर्तमान में जिला अस्पतालों से लेकर प्रखंड स्तर तक कुल 606 सरकारी स्वास्थ्य संस्थानों में ईसीजी जांच की सुविधा निःशुल्क उपलब्ध कराई जा रही है। इनमें जिला अस्पताल (DH), अनुमंडलीय अस्पताल (SDH), रेफरल अस्पताल (RH), सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC), प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (PHC) व शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (UPHC) शामिल हैं। प्रखंड एवं स्थानीय स्तर तक ईसीजी जांच की सुविधा उपलब्ध होने से मरीजों को अपने नजदीकी सरकारी स्वास्थ्य संस्थान में ही जांच कराने की सुविधा मिल रही है। निःशुल्क ईसीजी सेवा के विस्तार से शहर के साथ-साथ ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को भी लाभ मिल रहा है। पहले इस जांच के लिए भी लोगों को निजी अस्पतालों तक जाना पड़ता था, लेकिन अब स्थानीय स्तर पर मुफ्त ईसीजी जांच की सुविधा उपलब्ध होने से स्वास्थ्य सेवाओं तक पहुंच आसान हुई है। इससे मरीजों को समय और अतिरिक्त यात्रा खर्च की बचत के साथ-साथ आवश्यक जांच समय पर कराने में सुविधा मिल रही है।

निशांत ने कहा- स्वास्थ्य विभाग की यह पहल ग्रामीण एवं शहरी दोनों क्षेत्रों में मरीजों को उनके नजदीकी सरकारी स्वास्थ्य संस्थानों पर आवश्यक जांच की सुविधा उपलब्ध कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है

स्वास्थ्य मंत्री निशांत ने कहा कि स्वास्थ्य विभाग की यह पहल ग्रामीण एवं शहरी दोनों क्षेत्रों में मरीजों को उनके नजदीकी सरकारी स्वास्थ्य संस्थानों पर आवश्यक जांच की सुविधा उपलब्ध कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। इससे हृदय संबंधी संभावित समस्याओं की समय पर जांच एवं पहचान में सहायता मिल रही है। उन्होंने कहा कि बिहार सरकार का लक्ष्य है कि स्वास्थ्य सेवाएं राज्य के प्रत्येक नागरिक तक आसानी से, समय पर और प्रभावी रूप से पहुंचें। निःशुल्क ईसीजी जांच की बढ़ती पहुंच इसी दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा स्वास्थ्य संस्थानों में उपलब्ध जांच सुविधाओं को लगातार मजबूत किया जा रहा है, ताकि लोगों को स्थानीय स्तर पर अधिक से अधिक आवश्यक स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध हो सकें। 606 स्वास्थ्य संस्थानों में निःशुल्क ईसीजी सेवा और अब तक 11.43 लाख से अधिक जांच राज्य में सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवाओं की बढ़ती पहुंच और उपयोगिता को दर्शाती है।

तिमाही आधार पर लगातार बढ़ी ECG जांच की संख्या

अप्रैल-जून 2025 - 15,086 जांच

जुलाई-सितंबर 2025 - 57,440 जांच

अक्टूबर-दिसंबर 2025 - 1,43,943 जांच

जनवरी-मार्च 2026 - 2,57,605 जांच

Trending News

कोसी स्नातक क्षेत्र से निर्दलीय चुनाव लड़ेंगे बीजेपी नेता, 29 सितंबर को नामांकन दाखिल करने की तैयारी
कोसी स्नातक क्षेत्र से निर्दलीय चुनाव लड़ेंगे बीजेपी नेता, 29 सितंबर को नामांकन दाखिल करने की तैयारी
Sep 27, 2026, 6:47:00 PM
नशा मुक्त कोसी अभियान में बड़ी सफलता, एक सप्ताह में 92 आरोपित गिरफ्तार
नशा मुक्त कोसी अभियान में बड़ी सफलता, एक सप्ताह में 92 आरोपित गिरफ्तार
Sep 27, 2026, 6:32:00 PM
Bank Strike : कल से हड़ताल पर बैंक कर्मी, 3 दिन लटका रहेगा ताला
Bank Strike : कल से हड़ताल पर बैंक कर्मी, 3 दिन लटका रहेगा ताला
Sep 27, 2026, 6:30:00 PM
समस्तीपुर पुलिस को मिली बड़ी सफलता, हथियार के साथ दो युवक गिरफ्तार
समस्तीपुर पुलिस को मिली बड़ी सफलता, हथियार के साथ दो युवक गिरफ्तार
Sep 27, 2026, 6:19:00 PM
बिहार में निःशुल्क ECG जांच की सुविधा का लगातार विस्तार, अबतक 11.43 लाख से अधिक जांच
बिहार में निःशुल्क ECG जांच की सुविधा का लगातार विस्तार, अबतक 11.43 लाख से अधिक जांच
Sep 27, 2026, 6:13:00 PM
जीएसटी के बाद एमएमडीआर एक्ट से बनेगा विकसित भारत, झारखंड में फैलाया जा रहा है भ्रम: माधव चंद्र महतो
जीएसटी के बाद एमएमडीआर एक्ट से बनेगा विकसित भारत, झारखंड में फैलाया जा रहा है भ्रम: माधव चंद्र महतो
Sep 27, 2026, 6:10:00 PM
स्कॉर्पियो को टक्कर देने आ रही धांसू SUV,  इस 7-सीटर कार के लोग हो रहे दीवाने
स्कॉर्पियो को टक्कर देने आ रही धांसू SUV, इस 7-सीटर कार के लोग हो रहे दीवाने
Sep 27, 2026, 5:53:00 PM
पुलिस बनकर अवैध वसूली का चल रहा था खेल, वर्दी और अवैध हथियार समेत कई सामान बरामद
पुलिस बनकर अवैध वसूली का चल रहा था खेल, वर्दी और अवैध हथियार समेत कई सामान बरामद
Sep 27, 2026, 5:41:00 PM
ADG ने कहा- पुलिस किसी भी नागरिक को अनावश्यक रूप से हाजत में नहीं रख सकती बंद
ADG ने कहा- पुलिस किसी भी नागरिक को अनावश्यक रूप से हाजत में नहीं रख सकती बंद
Sep 27, 2026, 5:31:00 PM
समापन की ओर बढ़ा बिहार सरस मेला, छुट्टी के दिन उमड़ा जनसैलाब, सात दिन में ढाई करोड़ पार
समापन की ओर बढ़ा बिहार सरस मेला, छुट्टी के दिन उमड़ा जनसैलाब, सात दिन में ढाई करोड़ पार
Sep 27, 2026, 5:30:00 PM