सिस्टम को ही कर रहे थे गुमराह, अब शिक्षा विभाग ने प्रधानाध्यापक को किया निलंबित, कारनामे जान हो जाएंगे हैरान

गोपालगंज। जिला प्रशासन व शिक्षा विभाग के सख्त रुख के बाद उच्चाधिकारी के आदेशों की अवहेलना और कर्तव्यहीनता के गंभीर मामले में भोरे प्रखंड क़े प्राथमिक विद्यालय, बनकटा खास क़े प्रधानाध्यापक ब्रजेश राम को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।

सिस्टम को ही कर रहे थे गुमराह, अब शिक्षा विभाग ने प्रधानाध्यापक को किया निलंबित, कारनामे जान हो जाएंगे हैरान

गोपालगंज। जिला प्रशासन व शिक्षा विभाग के सख्त रुख के बाद उच्चाधिकारी के आदेशों की अवहेलना और कर्तव्यहीनता के गंभीर मामले में भोरे प्रखंड क़े प्राथमिक विद्यालय, बनकटा खास क़े  प्रधानाध्यापक ब्रजेश राम को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। यह पूरी कार्रवाई समाहर्ता-सह-जिला दंडाधिकारी, गोपालगंज के विविध वाद संख्या-07/2026 (दिलशाना खातून बनाम बिहार सरकार व अन्य) में पारित आदेश का पालन न करने और संतोषजनक स्पष्टीकरण प्रस्तुत न करने के कारण की गई है।

क्या है पूरा मामला....

प्रभारी वरीय उप समाहर्त्ता और जिला शिक्षा पदाधिकारी के पत्रों के आलोक में जिला कार्यक्रम पदाधिकारी (साक्षरता) द्वारा प्रधानाध्यापक-सह-संयोजक ब्रजेश राम से स्पष्टीकरण मांगा गया था। प्रधानाध्यापक द्वारा दिया गया जवाब तथ्यहीन और भ्रामक पाया गया। उन्हें शिक्षक सेवक (तालीमी मरकज) चयन समिति की बैठक आयोजित कर अनुपालन प्रतिवेदन सौंपना था, जिसमें वे विफल रहे. डीपीओ (साक्षरता) द्वारा गठित आरोप पत्र और निलंबन की अनुशंसा के आधार पर यह सख्त कदम उठाया गया है।

प्रधानाध्यापक पर लगे ये 8 प्रमुख आरोप:

उच्चाधिकारियों के आदेशों की अवहेलना और विभागीय नियमों के विपरीत कार्य करना।

विभागीय गोपनीयता भंग करना।

विभाग को गुमराह कर भ्रामक व तथ्यहीन प्रतिवेदन समर्पित करना।

शासकीय कार्यों के प्रति गंभीर लापरवाही।

पद एवं कर्तव्य के प्रति घोर उदासीनता।

सरकारी सेवक आचार संहिता के प्रतिकूल आचरण।

स्वेच्छाचारिता एवं मनमाना रवैया।

चयन समिति (तालीमी मरकज) की बैठक में पारित प्रस्तावों का अनुपालन न करना।

वही विभागीय पत्र क़े मुताबिक निलंबन की अवधि के दौरान ब्रजेश राम को नियमानुसार जीवन निर्वहन भत्ता दिया जाएगा। इस अवधि के लिए उनका मुख्यालय प्रखंड संसाधन केंद्र माँझा निर्धारित किया गया है। उनके खिलाफ औपचारिक विभागीय आरोप पत्र अलग से गठित कर आगे की अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।

गोपालगंज से कुमार प्रदीप की रिपोर्ट 



Trending News

धनबाद में बंद घर से 22 लाख के गहने चोरी, चोरों ने ऐसे दिया वारदात को अंजाम
धनबाद में बंद घर से 22 लाख के गहने चोरी, चोरों ने ऐसे दिया वारदात को अंजाम
Aug 25, 2026, 2:52:00 PM
मुस्लिमों को डराया जा रहा, अब जागने की जरूरत है, नीतीश के MLC बोले-सियासी इंकलाब लिखी जाएगी
मुस्लिमों को डराया जा रहा, अब जागने की जरूरत है, नीतीश के MLC बोले-सियासी इंकलाब लिखी जाएगी
Aug 25, 2026, 2:30:00 PM
सिस्टम को ही कर रहे थे गुमराह, अब शिक्षा विभाग ने प्रधानाध्यापक को किया निलंबित, कारनामे जान हो जाएंगे हैरान
सिस्टम को ही कर रहे थे गुमराह, अब शिक्षा विभाग ने प्रधानाध्यापक को किया निलंबित, कारनामे जान हो जाएंगे हैरान
Aug 25, 2026, 1:46:00 PM
पिस्टल को नचा रहा था शख्स, तभी चल गई गोली और सीधे जा लगी...
पिस्टल को नचा रहा था शख्स, तभी चल गई गोली और सीधे जा लगी...
Aug 25, 2026, 1:30:00 PM
 पत्रकारों का DM के खिलाफ फूटा गुस्सा, किया धरना प्रदर्शन, लगाया गंभीर आरोप
पत्रकारों का DM के खिलाफ फूटा गुस्सा, किया धरना प्रदर्शन, लगाया गंभीर आरोप
Aug 25, 2026, 1:06:00 PM
 मानव तस्करी से जुड़े मामले में गोपालगंज में NIA का छापा, 7 घंटे तक खंगाले गए दस्तावेज
मानव तस्करी से जुड़े मामले में गोपालगंज में NIA का छापा, 7 घंटे तक खंगाले गए दस्तावेज
Aug 25, 2026, 12:40:00 PM
 गोपालगंज में बड़ा पुलिस फेरबदल, SP ने 13 पुलिस अधिकारियों का किया तबादला, 24 घंटे में योगदान का निर्देश
गोपालगंज में बड़ा पुलिस फेरबदल, SP ने 13 पुलिस अधिकारियों का किया तबादला, 24 घंटे में योगदान का निर्देश
Aug 25, 2026, 12:23:00 PM
पटना में छात्रों का भारी बवाल, जेपी गोलंबर पर बैरिकेडिंग तोड़ आगे निकले, सीएम आवास का करेंगे घेराव
पटना में छात्रों का भारी बवाल, जेपी गोलंबर पर बैरिकेडिंग तोड़ आगे निकले, सीएम आवास का करेंगे घेराव
Aug 25, 2026, 12:00:00 PM
MMDR बिल से झारखंड को हर साल 14 हजार करोड़ का नुकसान,  राजेश ठाकुर बोले-भाजपा के कई नेता कांग्रेस के साथ
MMDR बिल से झारखंड को हर साल 14 हजार करोड़ का नुकसान, राजेश ठाकुर बोले-भाजपा के कई नेता कांग्रेस के साथ
Aug 25, 2026, 11:37:00 AM
सऊदी अरब में शिक्षिका, गोपालगंज के स्कूल में बनती रही हाजिरी, बिहार में चौंकाने वाली कहानी
सऊदी अरब में शिक्षिका, गोपालगंज के स्कूल में बनती रही हाजिरी, बिहार में चौंकाने वाली कहानी
Aug 25, 2026, 11:20:00 AM