अनंत सिंह के बाद पप्पू पाण्डेय केस की जांच भी अब CID करेगी, SP विनय तिवारी का दिखा था सिंघम स्टाइल

गोपालगंज के कुचायकोट से जेडीयू विधायक पप्पू पाण्डेय केस की जांच अब सीआईडी करेगी। इससे पहले जदयू विधायक अनंत सिंह केस भी सीआईडी को ट्रांसफर किया जा चुका है।

अनंत सिंह के बाद पप्पू पाण्डेय केस की जांच भी अब CID करेगी, SP विनय तिवारी का दिखा था सिंघम स्टाइल

गोपालगंज के कुचायकोट से जेडीयू विधायक पप्पू पाण्डेय केस की जांच अब सीआईडी करेगी। इससे पहले जदयू विधायक अनंत सिंह केस भी सीआईडी को ट्रांसफर किया जा चुका है। बिहार के गोपालगंज जिले के कुचायकोट थाना क्षेत्र में दर्ज चर्चित जमीन विवाद और फायरिंग मामले में जदयू विधायक अमरेंद्र कुमार पांडेय उर्फ पप्पू पांडेय, उनके भाई सतीश पांडेय और सीए राहुल तिवारी समेत अन्य लोगों के नाम शामिल हैं। गोपालगंज के एसपी विनय तिवारी ने इस केस में सख्ती दिखाई थी।

गोपालगंज के कुचायकोट से जेडीयू विधायक पप्पू पाण्डेय केस सीआईडी को ट्रांसफर कर दिया गया। राज्य सरकार ने मामले की गंभीरता को देखते हुए इसकी जांच सीआईडी को सौंपने का निर्णय लिया है। इस मामले में कुचायकोट से जदयू विधायक अमरेंद्र कुमार पांडेय उर्फ पप्पू पांडेय, उनके भाई सतीश पांडेय, चार्टर्ड अकाउंटेंट राहुल तिवारी समेत कई अन्य लोगों के नाम शामिल हैं।

कुचायकोट के बेलवा में 16 एकड़ जमीन को कब्जे करने, धमकी देने के मामले को लेकर डीआईजी के अनुशंसा पर सरकार ने सीआईडी को सौंप दिया। इसको लेकर नोटिस भी जारी किया गया है। इस केस को सीआईडी को सौंपने के लिए सारण के डीआईजी की ओर से सरकार को अनुमति पत्र भेजा गया था। फिर इसी मामले को लेकर सरकार ने ये बड़ा फैसला लिया है।

इस मामले में विधायक पप्पू पाण्डेय और सतीश पाण्डेय को इसके पहले ही सुप्रीम कोर्ट से केस की सुनवाई तक उनकी गिरफ्तारी पर रोक लगा दी गई है। सर्वोच्च न्यायालय ने इस केस में किसी भी तरह की कठोर कार्रवाई पर अंतरिम रोक लगाते हुए पटना हाई कोर्ट को निर्देश दिया है कि प्राथमिकी रद्द करने से जुड़ी याचिका पर प्राथमिकता के आधार पर सुनवाई की जाए और जल्द प्रभावी निर्णय लिया जाए।

पुलिस द्वारा की गई कार्रवाई में भोला पांडेय उर्फ राकेश पांडेय, गुड्डू कुमार, दीपक कुमार और नीतीश कुमार को गिरफ्तार किया गया था। वहीं, इस मामले में नामजद सीए राहुल तिवारी घटना के बाद से फरार बताए जा रहे हैं। पुलिस उनकी तलाश में लगातार छापेमारी कर रही है, लेकिन अब तक उनकी गिरफ्तारी नहीं हो सकी है।

बता दें कि बीते दिनों कुचायकोट के बेलवा में 16 एकड़ जमीन को लेकर विवाद हुआ था। जहां नीरज कुमार राय ने कुचायकोट थाने में जदयू के स्थानीय विधायक पप्पू पाण्डेय, उनके बड़े भाई सतीश पाण्डेय, सीए राहुल तिवारी समेत 7 लोगों को नामजद किया था। इस एफआईआर के बाद गोपालगंज के एसपी विनय तिवारी ने सख्त कार्रवाई करते हुए कुख्यात भू-माफिया भोला पाण्डेय सहित चार लोगों को गिरफ्तार किया था। इसी मामले में जदयू विधायक पप्पू पाण्डेय, सतीश पाण्डे और सीए राहुल तिवारी अब भी पुलिस की गिरफ्तारी से बाहर हैं। हालांकि विधायक और उनके भाई को कोर्ट ने सुनवाई होने तक गिरफ्तारी नहीं करने को लेकर राहत दे दी है।

Trending News

बाघमारा में फिर भू-धंसान, कई मकान जमींदोज़, लोगों में दहशत
बाघमारा में फिर भू-धंसान, कई मकान जमींदोज़, लोगों में दहशत
Aug 07, 2026, 8:23:00 PM
बिहार आईटी इंडस्ट्री मीट 2026: वैश्विक टेक कंपनियों ने निवेश में दिखाई रुचि
बिहार आईटी इंडस्ट्री मीट 2026: वैश्विक टेक कंपनियों ने निवेश में दिखाई रुचि
Aug 07, 2026, 8:17:00 PM
डेयरी उत्पादों के प्रमुख वैश्विक निर्यातक के रूप में उभरेगा भारत: राजीव रंजन सिंह
डेयरी उत्पादों के प्रमुख वैश्विक निर्यातक के रूप में उभरेगा भारत: राजीव रंजन सिंह
Aug 07, 2026, 8:12:00 PM
एक माह के भीतर होगा हर आवेदन का निपटारा : शिक्षा मंत्री
एक माह के भीतर होगा हर आवेदन का निपटारा : शिक्षा मंत्री
Aug 07, 2026, 8:01:00 PM
चोरी की घटना से त्रस्त हुए व्यापारी, प्रशासन से लगायी गुहार
चोरी की घटना से त्रस्त हुए व्यापारी, प्रशासन से लगायी गुहार
Aug 07, 2026, 7:54:00 PM
भाजपा की मासिक बैठक संपन्न, एसआईआर, आगामी कार्यक्रमों पर हुई गहन चर्चा
भाजपा की मासिक बैठक संपन्न, एसआईआर, आगामी कार्यक्रमों पर हुई गहन चर्चा
Aug 07, 2026, 7:49:00 PM
सदर अस्पताल का डीएम ने किया औचक निरीक्षण, 7 नवंबर तक नए भवन को तैयार करने का निर्देश
सदर अस्पताल का डीएम ने किया औचक निरीक्षण, 7 नवंबर तक नए भवन को तैयार करने का निर्देश
Aug 07, 2026, 7:45:00 PM
लोजपा (रामविलास) नेता अमन कुमार को दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि, निष्पक्ष जांच और कार्रवाई की मांग
लोजपा (रामविलास) नेता अमन कुमार को दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि, निष्पक्ष जांच और कार्रवाई की मांग
Aug 07, 2026, 7:39:00 PM
पतरघट पहुंचे पंचायती राज मंत्री दीपक प्रकाश, ग्रामीणों ने रखीं पंचायत व पेयजल समेत कई समस्याएं
पतरघट पहुंचे पंचायती राज मंत्री दीपक प्रकाश, ग्रामीणों ने रखीं पंचायत व पेयजल समेत कई समस्याएं
Aug 07, 2026, 7:34:00 PM
16वीं हॉकी इंडिया जूनियर वुमेन नेशनल चैम्पियनशिप 2026: बिहार की टीम घोषित
16वीं हॉकी इंडिया जूनियर वुमेन नेशनल चैम्पियनशिप 2026: बिहार की टीम घोषित
Aug 07, 2026, 7:30:00 PM