CID की एंट्री के बाद बाहुबली अनंत सिंह को कोर्ट से बड़ी राहत, सिंगर गुंजन सिंह की गिरफ्तारी पर भी लगी रोक

बिहार के मोकामा से जदयू विधायक अनंत सिंह को डांस-हथियार केस में बड़ी राहत मिली है। कोर्ट ने बाहुबली विधायक की गिरफ्तारी पर रोक बरकरार रखा है। वहीं भोजपुरी सिंगर गुंजन सिंह की गिरफ्तारी पर भी रोक लगा दी गई है।

CID की एंट्री के बाद बाहुबली अनंत सिंह को कोर्ट से बड़ी राहत, सिंगर गुंजन सिंह की गिरफ्तारी पर भी लगी रोक

बिहार के मोकामा से जदयू विधायक अनंत सिंह को डांस-हथियार केस में बड़ी राहत मिली है।  कोर्ट ने बाहुबली विधायक की गिरफ्तारी पर रोक बरकरार रखा है। वहीं भोजपुरी सिंगर गुंजन सिंह की गिरफ्तारी पर भी रोक लगा दी गई है। अगली सुनवाई तक दोनों की गिरफ्तारी पर रोक रहेगी।  इस मामले की अगली सुनवाई 5 जून को होगी। बिहार सरकार ने इस पूरे मामले की जांच अब सीआईडी को सौंप दी है। अब सीआईडी केस का नए सिरे से जांच करेगी। 

दरअसल मीरगंज में विधायक अनंत सिंह  समेत कुल 9 लोगों के खिलाफ केस दर्ज है। आरोप है कि 2–3 मई को एक कार्यक्रम में विधायक पहुंचे थे, इस दौरान समर्थकों द्वारा हथियार प्रदर्शन का वीडियो वायरल हुआ था। अब केस की जांच औपचारिक रूप से CID को सौंप दी गई है। 

वायरल वीडियो मामले में मोकामा विधायक अनंत सिंह और भोजपुरी गायक गुंजन सिंह को फिलहाल कोर्ट से राहत मिली है। कोर्ट ने अगली सुनवाई तक दोनों की गिरफ्तारी पर रोक बरकरार रखी है। मामले में अगली सुनवाई 5 जून को होगी। सुनवाई के दौरान अभियोजन पक्ष ने अदालत से आधिकारिक जांच रिपोर्ट पेश करने के लिए अतिरिक्त समय की मांग की। इसके बाद कोर्ट ने फिलहाल किसी भी कठोर कार्रवाई पर रोक लगाते हुए यथास्थिति बनाए रखने का फैसला सुनाया।

अनंत सिंह के अधिवक्ता राजेश कुमार पाठक ने बताया कि अभियोजन पक्ष ने आधिकारिक जांच रिपोर्ट पेश करने के लिए कोर्ट से समय मांगा था। सुनवाई के बाद कोर्ट ने गुंजन सिंह की गिरफ्तारी पर स्टे लगा दिया, जबकि अनंत सिंह को पहले से मिली राहत को आगे बढ़ा दिया गया है। वहीं भोजपुरी गायक गुंजन सिंह की गिरफ्तारी पर भी अगली सुनवाई तक रोक लगा दी गई है। यानी फिलहाल दोनों को गिरफ्तारी से राहत मिल गई है।

बता दें कि गोपालगंज के मीरगंज थाने में दर्ज आर्म्स एक्ट मामले की जांच अब बिहार सीआईडी करेगी। सरकार के इस फैसले के बाद मामला और गंभीर होता जा रहा है। गोपालगंज पुलिस ने बिहार सीआईडी को केस ट्रांसफर भी कर दिया है। अब सीआईडी केस का नए सिरे से जांच करेगी।  मिली जानकारी के अनुसार गोपालगंज पुलिस ने केस से जुड़े सभी दस्तावेज बिहार सीआईडी को सौंप दिए हैं और अब पूरे मामले की जांच नए सिरे से की जाएगी। 

मीरगंज में विधायक समेत कुल 9 लोगों के खिलाफ केस दर्ज है। आरोप है कि 2–3 मई को एक कार्यक्रम में विधायक पहुंचे थे, इस दौरान समर्थकों द्वारा हथियार प्रदर्शन का वीडियो वायरल हुआ था। अब केस की जांच औपचारिक रूप से CID को सौंप दी गई है। राजनीतिक हलकों में इस कार्रवाई को लेकर हलचल बढ़ गई है। कानूनी जानकारों का मानना है कि सीआईडी जांच के बाद ही मामले की दिशा काफी हद तक स्पष्ट होगी। यदि जांच में वायरल वीडियो से जुड़े आरोपों की पुष्टि होती है तो आगे की कार्रवाई का रास्ता खुल सकता है। फ़िलहाल कोर्ट से मोकामा विधायक अनंत सिंह और भोजपुरी गायक गुंजन सिंह को बड़ी राहत मिली है। 

 


Trending News

मुंबई में खुलेगी जापान के दूसरे सबसे बड़े बैंक की ब्रांच
मुंबई में खुलेगी जापान के दूसरे सबसे बड़े बैंक की ब्रांच
Oct 20, 2026, 1:48:00 PM
पटना: गांधी मैदान में रावण दहन, ऐसे मिलेगी लोगों को एंट्री, घर से निकलने से पहले सबकुछ जान लीजिए
पटना: गांधी मैदान में रावण दहन, ऐसे मिलेगी लोगों को एंट्री, घर से निकलने से पहले सबकुछ जान लीजिए
Oct 20, 2026, 1:01:00 PM
यूपी विधानसभा चुनाव : एक्शन में प्रियंका गांधी, बनाई 150 सीटों की लिस्ट
यूपी विधानसभा चुनाव : एक्शन में प्रियंका गांधी, बनाई 150 सीटों की लिस्ट
Oct 20, 2026, 12:36:00 PM
MLC चुनाव में आठों सीटों पर जीत का दावा, प्रशांत किशोर बोले-अब जन सुराज तीसरा विकल्प
MLC चुनाव में आठों सीटों पर जीत का दावा, प्रशांत किशोर बोले-अब जन सुराज तीसरा विकल्प
Oct 20, 2026, 12:35:00 PM
'बिहार में होगा 'कुशासन रूपी रावण' का दहन' तेजस्वी यादव ने बेरोजगारी, अपराध और भ्रष्टाचार पर साधा निशाना
'बिहार में होगा 'कुशासन रूपी रावण' का दहन' तेजस्वी यादव ने बेरोजगारी, अपराध और भ्रष्टाचार पर साधा निशाना
Oct 20, 2026, 12:22:00 PM
चहल पहल के बीच बड़ी वारदात, दारोगा के दो बेटों को मारी गोली, एक की मौत, दूसरे की हालत गंभीर
चहल पहल के बीच बड़ी वारदात, दारोगा के दो बेटों को मारी गोली, एक की मौत, दूसरे की हालत गंभीर
Oct 20, 2026, 12:02:00 PM
भारतीय दौरे पर अमेरिकी विदेश मंत्री रुबियो, जयशंकर से करेंगे मुलाकात
भारतीय दौरे पर अमेरिकी विदेश मंत्री रुबियो, जयशंकर से करेंगे मुलाकात
Oct 20, 2026, 11:47:00 AM
भीषण सड़क हादसा: ट्रक की टक्कर से ऑटो सवार दो श्रद्धालुओं की मौत, चार घायल
भीषण सड़क हादसा: ट्रक की टक्कर से ऑटो सवार दो श्रद्धालुओं की मौत, चार घायल
Oct 20, 2026, 11:46:00 AM
आपसी विवाद में 2 पक्षों के बीच जमकर मारपीट, वृद्ध की मौत
आपसी विवाद में 2 पक्षों के बीच जमकर मारपीट, वृद्ध की मौत
Oct 20, 2026, 11:38:00 AM
आजम खान से जेल में मुलाकात करेंगे अखिलेश, 22 को पहुंचेंगे रामपुर
आजम खान से जेल में मुलाकात करेंगे अखिलेश, 22 को पहुंचेंगे रामपुर
Oct 20, 2026, 11:27:00 AM