एक बिहारी 100 पर भारी, वैभव सूर्यवंशी ने किक्रेट में काटा गदर, तो उधर IIT एग्जाम में शुभम बने टॉपर

सूर्यवंशी आईपीएल में अपने शानदार प्रदर्शन से दुनिया को अपना दीवाना बना लिया है। वहीं दूसरी ओर गया के शुभम कुमार ने देश की सबसे कठिन इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षाओं में से एक जेईई एडवांस्ड 2026 में ऑल इंडिया रैंक-1 हासिल कर इतिहास रच दिया।

एक बिहारी 100 पर भारी, वैभव सूर्यवंशी ने किक्रेट में काटा गदर, तो उधर IIT एग्जाम में शुभम बने टॉपर
swaraj post

By : स्वराज पोस्ट | Edited By: Amit Kumar
: Jun 01, 2026, 2:40:00 PM

फील्ड कोई भी हो, बिहारी प्रतिभा हर जगह अपनी छाप छोड़ ही देते हैं। एक बार फिर बिहार की प्रतिभाएं अपनी चमक बिखेर रही हैं। देश भर में इन दिनों दो युवाओं की खूब चर्चा है। एक ओर युवा क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी आईपीएल में अपने शानदार प्रदर्शन से दुनिया को अपना दीवाना बना लिया है। वहीं दूसरी ओर गया के शुभम कुमार ने देश की सबसे कठिन इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षाओं में से एक जेईई एडवांस्ड 2026 में ऑल इंडिया रैंक-1 हासिल कर इतिहास रच दिया। देश की सबसे प्रतिष्ठित और कठिन इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षाओं में शुमार जेईई एडवांस एग्जाम में शुभम कुमार ने 360 में से 330 अंक हासिल किया है।

जेईई एडवांस एग्जाम 2026 में आईआईटी दिल्ली जोन के शुभम कुमार ऑल इंडिया रैंक 1 हासिल करके टॉप किया है। उन्होंने 360 में से 330 अंक हासिल कर यह मुकाम हासिल किया है। जेईई एडवांस्ड 2026 में ऑल इंडिया रैंक 1 हासिल करने वाले शुभम कुमार बिहार के गया के रहने वाले हैं। वह साधारण परिवार से ताल्लुक रखते हैं। उनके पिता शिव कुमार गया में ही छोटी सी हार्डवेयर की दुकान चलाते हैं, जबकि उनकी मां कंचन देवी गृहिणी हैं।

इससे पहले शुभम कुमार ने जेईई मेन्स परीक्षा में भी शानदार प्रदर्शन किया था। वे उन चुनिंदा छात्रों में शामिल रहे, जिन्होंने 100 पर्सेंटाइल हासिल कर परफेक्ट स्कोर दर्ज किया था। शुभम का सपना सिर्फ इंजीनियर बनना नहीं, बल्कि एक शोधकर्ता के रूप में देश के लिए योगदान देना है। वे कंप्यूटर साइंस की पढ़ाई के लिए आईआईटी मुंबई में दाखिला लेना चाहते हैं।  

वहीं दूसरी तरफ महज 15 साल की उम्र में वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल में अपने शानदार प्रदर्शन से दुनिया को अपना दीवाना बना लिया है। इंडियन प्रीमियर लीग 2026 में राजस्थान रॉयल्स के वैभव सूर्यवंशी ने ऑरेंज कैप का खिताब अपने नाम किया।  महज 15 साल की उम्र में वैभव सूर्यवंशी ने 16 पारियों में 48.50 की औसत और 237.30 की विस्फोटक स्ट्राइक रेट से 776 रन बनाए।  उन्होंने पूरे सीजन में 1 शतक 5 अर्धशतक लगाए। ऑरेंज कैप के अलावा वैभव सूर्यवंशी ने एक सीजन में सबसे ज्यादा सिक्स लगाने का रिकॉर्ड भी अपने नाम किया। वैभव ने राजस्थान की तरफ से खेलते हुए सीजन में कुल 73 सिक्स उड़ाए। वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल में  बड़े अवॉर्ड्स जीते हैं। 

वैभव सूर्यवंशी ने जीते 5 बड़े अवॉर्ड्स

 'इलेक्ट्रिक सुपर स्ट्राइकर ऑफ द सीजन' -वैभव को इनाम के तौर पर Tata Sierra कार दी गई 

'सबसे ज्यादा छक्कों के लिए अवॉर्ड'-सीजन में कुल 73 सिक्स उड़ाए 

 'इमर्जिंग प्लेयर ऑफ द सीजन':  वैभव को इस अवॉर्ड के लिए प्राइज मनी के तौर पर 10 लाख रुपये मिले 

 'मोस्ट वैल्युएबल प्लेयर ऑफ द सीजन': इस अवॉर्ड के तहत वैभव को 15 लाख रुपये मिले

 ऑरेंज कैप: ऑरेंज कैप के साथ-साथ वैभव को सबसे ज्यादा रन बनाने के लिए 10 लाख रुपये की प्राइज मनी भी मिली. 

Trending News

निर्मली समेत बिहार के 25 अनुमंडलीय अस्पताल में डायलिसिस सेंटर, इन लोगों को मिलेगी निःशुल्क सुविधा
निर्मली समेत बिहार के 25 अनुमंडलीय अस्पताल में डायलिसिस सेंटर, इन लोगों को मिलेगी निःशुल्क सुविधा
Jul 22, 2026, 4:52:00 PM
अब झारखंड में भी चमकेगा फिल्मी भविष्य! SRFTI के साथ सरकार का ऐतिहासिक MoU
अब झारखंड में भी चमकेगा फिल्मी भविष्य! SRFTI के साथ सरकार का ऐतिहासिक MoU
Jul 22, 2026, 4:46:00 PM
खौलते तेल की कडाही में गिरा बालक, हुई मौत, पुलिस जांच में जुटी
खौलते तेल की कडाही में गिरा बालक, हुई मौत, पुलिस जांच में जुटी
Jul 22, 2026, 4:30:00 PM
NEET पेपर लीक पर संसद में मंथन, सरकार ने चर्चा पर जताई सहमति
NEET पेपर लीक पर संसद में मंथन, सरकार ने चर्चा पर जताई सहमति
Jul 22, 2026, 4:29:00 PM
 बंदर ने ले ली शिक्षिका की जान, इलाके में सनसनी
बंदर ने ले ली शिक्षिका की जान, इलाके में सनसनी
Jul 22, 2026, 4:23:00 PM
NEET पेपर लीक को लेकर BJP कार्यालय का घेराव करेगी कांग्रेस
NEET पेपर लीक को लेकर BJP कार्यालय का घेराव करेगी कांग्रेस
Jul 22, 2026, 3:55:00 PM
पटना बना रणक्षेत्र, छात्र-पुलिस भिड़े, बीजेपी-कांग्रेस में जमकर लाठी-डंडे चले, ईंट-पत्थर की बारिश
पटना बना रणक्षेत्र, छात्र-पुलिस भिड़े, बीजेपी-कांग्रेस में जमकर लाठी-डंडे चले, ईंट-पत्थर की बारिश
Jul 22, 2026, 3:50:00 PM
JPSC के खिलाफ बड़ी कानूनी लड़ाई, कल होगी अहम सुनवाई
JPSC के खिलाफ बड़ी कानूनी लड़ाई, कल होगी अहम सुनवाई
Jul 22, 2026, 3:25:00 PM
पहले कटा पत्नी का एमपी का टिकट, अब पति से भी छीन ली सुरक्षा
पहले कटा पत्नी का एमपी का टिकट, अब पति से भी छीन ली सुरक्षा
Jul 22, 2026, 3:16:00 PM
रीगा चीनी मिल में बड़ा हादसा, 30 फीट नीचे गिरने से मजदूर की मौत
रीगा चीनी मिल में बड़ा हादसा, 30 फीट नीचे गिरने से मजदूर की मौत
Jul 22, 2026, 3:13:00 PM