भागलपुर: विक्रमशिला सेतु पर 7 जून से दौड़ेंगी गाड़ियां, पुलिस बल की होगी तैनाती

बिहार के भागलपुर में विक्रमशिला सेतु के क्षतिग्रस्त हिस्से की मरम्मत के बाद अब 7 जून से फिर से गाड़ियां दौड़ने लगेगी। शुक्रवार को समीक्षा भवन में आयोजित प्रेस वार्ता में DM नवल किशोर चौधरी ने बताया कि पुल पर मरम्मत कार्य लगभग पूरा हो चुका है।

भागलपुर: विक्रमशिला सेतु पर 7 जून से दौड़ेंगी गाड़ियां, पुलिस बल की होगी तैनाती
swaraj post

By : स्वराज पोस्ट | Edited By: Amit Kumar
: Jun 05, 2026, 4:13:00 PM

बिहार के भागलपुर में विक्रमशिला सेतु के क्षतिग्रस्त हिस्से की मरम्मत के बाद अब 7 जून से  फिर से गाड़ियां दौड़ने लगेगी। शुक्रवार को समीक्षा भवन में आयोजित प्रेस वार्ता में DM नवल किशोर चौधरी ने बताया कि पुल पर मरम्मत कार्य लगभग पूरा हो चुका है। इसके सफल संचालन को लेकर कई ट्रायल भी किए जा चुके हैं। डीएम ने कहा कि नाविक द्वारा यात्रियों से अवैध रूप से राशि वसूले जाने की शिकायत प्राप्त होती है, तो संबंधित व्यक्ति के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करते हुए उसकी नाव को जब्त करने की कार्रवाई की जाएगी।

जिला पदाधिकारी डॉ नवल किशोर चौधरी और वरीय पुलिस अधीक्षक प्रमोद कुमार यादव की उपस्थिति में भागलपुर के समीक्षा भवन में प्रेस कांफ्रेंस आयोजित की गई। जिलाधिकारी ने बताया कि सेतु की संरचनात्मक सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए विभिन्न स्तरों पर सफल ट्रायल किए जा चुके हैं। आगामी 06 जून की संध्या को चिकित्सकों, मीडिया प्रतिनिधियों एवं प्रशासनिक अधिकारियों की उपस्थिति में एक अंतिम परीक्षण किया जाएगा। इसके बाद 7 जून को प्रातः लगभग 11:00 बजे से सेतु पर यातायात का संचालन प्रारंभ कर दिया जाएगा।

उन्होंने बताया कि प्रारंभिक चरण में सेतु की एक लेन (लगभग 5 मीटर चौड़ी) को यातायात हेतु खोला जाएगा। इस मार्ग से केवल छोटे एवं मध्यम श्रेणी के वाहन, जिनकी भार वहन क्षमता अधिकतम 10 टन होगी, परिचालित किए जाएंगे। आम नागरिकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए ट्रैकर, मैजिक, छोटे यात्री वाहन तथा पिकअप वैन जैसे हल्के मालवाहक वाहनों को प्राथमिकता प्रदान की जाएगी।

जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार वर्तमान में संचालित सभी नाव सेवाएं पूरी तरह निःशुल्क रहेंगी। नाव संचालकों को होने वाले व्यय एवं क्षति की प्रतिपूर्ति प्रशासन द्वारा की जाएगी। यदि किसी नाविक द्वारा यात्रियों से अवैध रूप से राशि वसूले जाने की शिकायत प्राप्त होती है, तो संबंधित व्यक्ति के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करते हुए उसकी नाव को जब्त करने की कार्रवाई की जाएगी।

उन्होंने यह भी कहा कि यदि कोई नाविक अथवा असामाजिक तत्व अवैध राशि की मांग करता है अथवा यातायात व्यवस्था में बाधा उत्पन्न करता है, तो उसकी वीडियो रिकॉर्डिंग कर तत्काल मौके पर तैनात दंडाधिकारी अथवा पुलिस अधिकारियों को उपलब्ध कराएं, ताकि उसके विरुद्ध त्वरित एवं कठोर कानूनी कार्रवाई की जा सके।

यातायात व्यवस्था को सुचारू एवं सुरक्षित बनाए रखने के लिए सेतु के दोनों छोरों महादेवपुर घाट एवं बरारी घाट पर दंडाधिकारी, पर्याप्त संख्या में पुलिस बल तथा क्विक रिस्पांस टीम (QRT) की तैनाती की गई है। पूरे क्षेत्र की निगरानी ड्रोन कैमरों एवं सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से चौबीसों घंटे कंट्रोल रूम से की जाएगी।

यातायात संचालन के लिए वन-वे प्रणाली लागू की जाएगी तथा रेड एवं ग्रीन सिग्नल आधारित ट्रैफिक लाइट व्यवस्था का उपयोग किया जाएगा। पुलिस बल की तैनाती तीन पालियों में की जाएगी, ताकि चौबीसों घंटे प्रभावी निगरानी एवं नियंत्रण सुनिश्चित किया जा सके। जिलाधिकारी एवं पुलिस प्रशासन ने आम नागरिकों से धैर्य एवं अनुशासन बनाए रखने की अपील की है। उन्होंने कहा कि सेतु पर निर्धारित कतार व्यवस्था (Queue System) का पूर्णतः पालन करें तथा किसी भी प्रकार की अफरातफरी से बचें।

Trending News

मोतिहारी सदर अस्पताल में 10 बेड का ICU शुरू, पांच अनुमंडलीय अस्पतालों में डायलिसिस सेवा का शुभारंभ
मोतिहारी सदर अस्पताल में 10 बेड का ICU शुरू, पांच अनुमंडलीय अस्पतालों में डायलिसिस सेवा का शुभारंभ
Jul 22, 2026, 6:45:00 PM
DM उदिता सिंह अचानक पहुंच गई यहां, मचा हड़कंप
DM उदिता सिंह अचानक पहुंच गई यहां, मचा हड़कंप
Jul 22, 2026, 6:19:00 PM
नवगढ़ पहुंचे मंत्री संतोष कुमार सुमन, छह अनाथ बच्चों से मिलकर हरसंभव सहायता का दिया भरोसा
नवगढ़ पहुंचे मंत्री संतोष कुमार सुमन, छह अनाथ बच्चों से मिलकर हरसंभव सहायता का दिया भरोसा
Jul 22, 2026, 6:13:00 PM
कचरे से तालाब बना खेल मैदान, घरों से निकलना मुश्किल, शादी-विवाह पर भी संकट
कचरे से तालाब बना खेल मैदान, घरों से निकलना मुश्किल, शादी-विवाह पर भी संकट
Jul 22, 2026, 6:05:00 PM
मुकेश श्रीवास्तव हत्याकांड: चित्रांश समाज ने सरकार को चेताया, मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी, न्यायिक जांच की मांग
मुकेश श्रीवास्तव हत्याकांड: चित्रांश समाज ने सरकार को चेताया, मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी, न्यायिक जांच की मांग
Jul 22, 2026, 6:03:00 PM
रोजगार मेले में बहार, 1976 पदों पर भर्ती, चयनित युवाओं को मिला ऑफर लेटर
रोजगार मेले में बहार, 1976 पदों पर भर्ती, चयनित युवाओं को मिला ऑफर लेटर
Jul 22, 2026, 5:58:00 PM
JPSC विवाद के बीच आयोग का बड़ा फैसला! अगले आदेश तक मुख्य परीक्षा स्थगित
JPSC विवाद के बीच आयोग का बड़ा फैसला! अगले आदेश तक मुख्य परीक्षा स्थगित
Jul 22, 2026, 5:56:00 PM
5 दिन से मर्चरी में पड़ा BSL कर्मी का शव, नौकरी की मांग पर परिवार भूख हड़ताल पर बैठा, भाजपा-आजसू भी साथ
5 दिन से मर्चरी में पड़ा BSL कर्मी का शव, नौकरी की मांग पर परिवार भूख हड़ताल पर बैठा, भाजपा-आजसू भी साथ
Jul 22, 2026, 5:49:00 PM
शव को भी यहां करना पड रहा इंतजार, न्याय की आस में भूख हड़ताल पर बैठा परिवार
शव को भी यहां करना पड रहा इंतजार, न्याय की आस में भूख हड़ताल पर बैठा परिवार
Jul 22, 2026, 5:49:00 PM
पुलिस की बड़ी कार्रवाई, देशी कट्टा के साथ दो युवक गिरफ्तार
पुलिस की बड़ी कार्रवाई, देशी कट्टा के साथ दो युवक गिरफ्तार
Jul 22, 2026, 5:38:00 PM