भागलपुर: दिल दहला देने वाली खबर, नशे की लत से फेफड़ा हुआ खराब तो युवक ने ब्लेड से रेता अपना गला

भागलपुर जिले के लोदीपुर थाना क्षेत्र से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां नशे की गंभीर लत और बीमारी से परेशान एक युवक ने ब्लेड से अपना गला काटकर जान देने का प्रयास किया।

भागलपुर: दिल दहला देने वाली खबर, नशे की लत से फेफड़ा हुआ खराब तो युवक ने ब्लेड से रेता अपना गला

भागलपुर जिले के लोदीपुर थाना क्षेत्र से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां नशे की गंभीर लत और बीमारी से परेशान एक युवक ने ब्लेड से अपना गला काटकर जान देने का प्रयास किया। लहूलुहान हालत में युवक को आनन-फानन में जवाहरलाल नेहरू चिकित्सा अस्पताल (मायागंज) में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी स्थिति बेहद गंभीर बनी हुई है। घायल युवक की पहचान मिथिलेश के रूप में हुई है। घटना बिशनपुर जिछो गांव से सामने आई है। 

अस्पताल से लौटते ही उठाया खौफनाक कदम

परिजनों के मुताबिक, मिथिलेश का इलाज पिछले कुछ समय से मायागंज अस्पताल में चल रहा था। बीते दिनों ही उसे अस्पताल से छुट्टी मिली थी और वह घर लौटा था। लेकिन आज सुबह वह अपनी बीमारी से बेहद परेशान और गुस्से में था। इसी मानसिक तनाव में आकर उसने ब्लेड से अपनी गर्दन पर वार कर लिया। चीख-पुकार सुनकर पहुंचे परिजनों ने उसे खून से लथपथ पाया और तुरंत अस्पताल लेकर भागे। 

घायल मिथिलेश की पत्नी अनीता कुमारी ने बताया कि उसका पति पहले 14 चक्का ट्रक चलाता था। इसी दौरान उसे नशे की बेहद बुरी लत लग गई। वह सूखा नशा ब्राउन शुगर का सेवन करने लगा था। इस घातक लत के कारण उसकी तबीयत पूरी तरह बिगड़ गई और उसका एक फेफड़ा पूरी तरह खराब हो गया।

टीबी और फेफड़े की बीमारी से था डिप्रेशन में

पत्नी ने आगे बताया कि मिथिलेश पिछले 6 महीनों से फेफड़े की गंभीर बीमारी और टीबी (TB) से जूझ रहा था। उसे सांस लेने में अत्यधिक तकलीफ होती थी। अपनी इस लाचारी और बीमारी के खर्च से वह मानसिक रूप से काफी परेशान रहता था। जिससे डिप्रेशन के चलते आज सुबह उसने अपनी जान लेने की नीयत से खुद पर जानलेवा हमला कर दिया। फिलहाल मायागंज के इमरजेंसी वार्ड में उसका इलाज जारी है।

रिपोर्ट : सुमित कुमार , भागलपुर

Trending News

पार्किंग विवाद ने लिया खूनी रूप,जमकर मारपीट और चाकूबाजी, तीन गिरफ्तार
पार्किंग विवाद ने लिया खूनी रूप,जमकर मारपीट और चाकूबाजी, तीन गिरफ्तार
Sep 20, 2026, 8:27:00 PM
बिहार भ्रमण को पहुंचा थाईलैंड का प्रतिनिधिमंडल, कहा ये यात्रा अविस्मरणीय
बिहार भ्रमण को पहुंचा थाईलैंड का प्रतिनिधिमंडल, कहा ये यात्रा अविस्मरणीय
Sep 20, 2026, 7:06:00 PM
शिक्षकों एवं कर्मियों के हितों की रक्षा के लिए राज्य सरकार प्रतिबद्ध: शिक्षा मंत्री
शिक्षकों एवं कर्मियों के हितों की रक्षा के लिए राज्य सरकार प्रतिबद्ध: शिक्षा मंत्री
Sep 20, 2026, 7:02:00 PM
गंगाजल लेकर आरक्षण की मांग को लेकर संकल्प, 30 नवंबर तक चलेगा अभियान : मुकेश सहनी
गंगाजल लेकर आरक्षण की मांग को लेकर संकल्प, 30 नवंबर तक चलेगा अभियान : मुकेश सहनी
Sep 20, 2026, 6:58:00 PM
मंत्री श्रवण कुमार ने बिहार सरस मेला का किया शुभारंभ
मंत्री श्रवण कुमार ने बिहार सरस मेला का किया शुभारंभ
Sep 20, 2026, 6:39:00 PM
18 नवंबर तक पूरा होगा शिक्षकों से जुडा यह अहम कार्य
18 नवंबर तक पूरा होगा शिक्षकों से जुडा यह अहम कार्य
Sep 20, 2026, 6:30:00 PM
अवैध हथियार के साथ 2 गिरफ्तार, पिस्टल-मस्केट और 6 जिंदा कारतूस बरामद
अवैध हथियार के साथ 2 गिरफ्तार, पिस्टल-मस्केट और 6 जिंदा कारतूस बरामद
Sep 20, 2026, 6:02:00 PM
एकदिवसीय दौरे पर बोकारो पहुंचे बाबूलाल मरांडी, MMDR संशोधन बिल के पक्ष में अपनी बात रखी
एकदिवसीय दौरे पर बोकारो पहुंचे बाबूलाल मरांडी, MMDR संशोधन बिल के पक्ष में अपनी बात रखी
Sep 20, 2026, 5:45:00 PM
राष्ट्रीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में 7वीं बार तकनीकी पदाधिकारी बनें रोशन सिंह धौनी
राष्ट्रीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में 7वीं बार तकनीकी पदाधिकारी बनें रोशन सिंह धौनी
Sep 20, 2026, 5:33:00 PM
निजी जमीन पर 25 लाख की लागत से नाला निर्माण कराए जाने के संबंध में DM को सौपा ज्ञापन
निजी जमीन पर 25 लाख की लागत से नाला निर्माण कराए जाने के संबंध में DM को सौपा ज्ञापन
Sep 20, 2026, 5:26:00 PM