बाघ के पगमार्ग मिलने से फैली दहशत, अलर्ट पर वन विभाग की टीम

बाघ के पगमार्ग मिलने से फैली दहशत, अलर्ट पर वन विभाग की टीम
swaraj post

By : स्वराज पोस्ट | Edited By: Sujeet Kumar
: Jul 22, 2026, 10:11:00 PM

राज्य के बगहा से बड़ी खबर है। यहां एक बार फिर बाघ की दस्तक से दहशत फैल गई है। बताया जा रहा है कि बाल्मीकि नगर टाइगर रिजर्व से भटका हुआ बाघ रामनगर के बड़वा बंजरिया गांव तक पहुंच गया है। ग्रामीणों का दावा है कि इस बार शावकों के साथ बाघिन भी देखी गई है। इधर सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और बाघ के पगमार्ग को ट्रैक करके सर्च ऑपरेशन को शुरू कर दी।

मिली खबर के अनुसार करीब एक हफ्ते पहले इसी इलाके में बाघ देखा गया था। अब फिर बाघ की दस्तक से दहशत फैल गई है। इधर बाघ की मौजूदगी की खबर फैलते ही बड़वा बंजरिया गांव में लोगों में डर का माहौल है। ग्रामीण खेतों की ओर जाने से बच रहे हैं। वही वाल्मीकि नगर टाइगर रिजर्व से भटके बाघ की तलाश में वन विभाग की टीम लगातार इलाके में गश्त कर रही है। पगमार्क को ट्रैक करके बाग की लोकेशन का पता लगाया जा रहा है ताकि उसे सुरक्षित जंगल की ओर वापस भेजा जा सके। वन विभाग के सूत्रों के अनुसार इलाके में बाघ की मौजूदगी की पुष्टि हुई है। टीम लगातार मॉनीटरिंग कर रही है। वन विभाग ने लोगों से अपील किया है कि वह खेतों और जंगल की ओर अकेले न जाए तथा किसी भी तरह की सूचना तुरंत वन विभाग को दें। 

बताया जा रहा है कि वाल्मीकि नगर टाइगर रिजर्व में इस वक्त करीब 70 भाग है। वन अधिकारियों का कहना है कि कई बार भोजन या नए क्षेत्र की तलाश में बाघ जंगल से निकलकर आबादी वाले इलाकों तक पहुंच जाते हैं। फिलहाल वन विभाग पूरे इलाके में अलर्ट मोड पर है और ग्रामीणों से सतर्क रहने की अपील की गई है। रामनगर के बड़वा बंजरिया गांव में बाग की दस्तक ने एक बार फिर लोगों की चिंता को बढ़ा दिया है। अब सब की निगाहें वन विभाग के रेस्क्यू ऑपरेशन पर टिकी है कि आखिर बाग कब तक सुरक्षित जंगल लौटता है। 

बगहा से परवेज आलम की रिपोर्ट

Trending News

जिला स्तरीय स्क्रीनिंग समिति की बैठक, 70 कर्मियों को एसीपी-एमएसीपी का लाभ देने का निर्णय
जिला स्तरीय स्क्रीनिंग समिति की बैठक, 70 कर्मियों को एसीपी-एमएसीपी का लाभ देने का निर्णय
Jul 23, 2026, 8:21:00 PM
नीट पेपर लीक मामला: गोपालगंज में हाई अलर्ट, पुलिस ने निकाला फ्लैग मार्च
नीट पेपर लीक मामला: गोपालगंज में हाई अलर्ट, पुलिस ने निकाला फ्लैग मार्च
Jul 23, 2026, 8:13:00 PM
पेपर लीक, छात्रों पर कार्रवाई के विरोध में कांग्रेस का आक्रोश मार्च, पीएम, गृहमंत्री का फूंका पुतला
पेपर लीक, छात्रों पर कार्रवाई के विरोध में कांग्रेस का आक्रोश मार्च, पीएम, गृहमंत्री का फूंका पुतला
Jul 23, 2026, 7:59:00 PM
नीट पेपर लीक: डीएम आवास पर पथराव, हालात पर काबू के लिए पुलिस की हवाई फायरिंग
नीट पेपर लीक: डीएम आवास पर पथराव, हालात पर काबू के लिए पुलिस की हवाई फायरिंग
Jul 23, 2026, 7:55:00 PM
दंगा नियंत्रण को लेकर पुलिस की मॉक ड्रिल, कराया गया आपदा व कानून-व्यवस्था प्रबंधन का अभ्यास
दंगा नियंत्रण को लेकर पुलिस की मॉक ड्रिल, कराया गया आपदा व कानून-व्यवस्था प्रबंधन का अभ्यास
Jul 23, 2026, 7:46:00 PM
बीजेपी में शामिल होंगे मृत्युंजय तिवारी! राजद को लगा बडा झटका
बीजेपी में शामिल होंगे मृत्युंजय तिवारी! राजद को लगा बडा झटका
Jul 23, 2026, 7:40:00 PM
राजधानी में प्रदर्शन के दौरान उपद्रव, पुलिस ने जारी किए संदिग्धों की तस्वीर
राजधानी में प्रदर्शन के दौरान उपद्रव, पुलिस ने जारी किए संदिग्धों की तस्वीर
Jul 23, 2026, 7:19:00 PM
जमुई साइबर पुलिस की बड़ी कामयाबी, 37 लाख के ट्रांजैक्शन वाले अंतर्राष्ट्रीय साइबर गिरोह का भंडाफोड़
जमुई साइबर पुलिस की बड़ी कामयाबी, 37 लाख के ट्रांजैक्शन वाले अंतर्राष्ट्रीय साइबर गिरोह का भंडाफोड़
Jul 23, 2026, 6:50:00 PM
बढ़ुआ जलाशय परियोजना में आम रास्ता बंद होने पर ग्रामीणों का विरोध, आश्वासन के बाद शुरू हुआ कार्य
बढ़ुआ जलाशय परियोजना में आम रास्ता बंद होने पर ग्रामीणों का विरोध, आश्वासन के बाद शुरू हुआ कार्य
Jul 23, 2026, 6:36:00 PM
पत्रकारों पर हमले के विरोध में बिहार श्रमजीवी पत्रकार यूनियन का प्रदर्शन, दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग
पत्रकारों पर हमले के विरोध में बिहार श्रमजीवी पत्रकार यूनियन का प्रदर्शन, दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग
Jul 23, 2026, 6:36:00 PM