बांका में बवाल, छात्र की मौत पर फूटा गुस्सा, पुलिस वाहनों में तोड़फोड़

बांका में बवाल, छात्र की मौत पर फूटा गुस्सा, पुलिस वाहनों में तोड़फोड़

बांका जिले के कटोरिया थाना क्षेत्र स्थित राधानगर के निजी विद्यालय माउंट केरला स्कूल के हॉस्टल में एक सप्ताह पूर्व चाकू से घायल हुए छात्र आनंद कुमार की इलाज के दौरान सोमवार को भागलपुर में मौत हो गई। देर रात्रि छात्र की मौत की खबर मिलते ही परिजन और ग्रामीण आक्रोशित हो गए तथा शव को लेकर स्कूल के सामने बांका-कटोरिया मुख्य सड़क जाम कर जमकर प्रदर्शन किया। हंगामे के दौरान प्रदर्शनकारियों ने पुलिस की कार्रवाई में देरी का आरोप लगाते हुए दोषियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की। आक्रोशित लोगों ने सड़क पर टायर जलाकर विरोध प्रदर्शन किया और इस दौरान कुछ पुलिस वाहनों एवं निजी वाहनों में भी तोड़फोड़ की। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस को काफी मशक्कत करनी पड़ी।

हंगामे के बाद मौके पर पहुंचे बेलहर एसडीपीओ रविंद्र मोहन प्रसाद ने मृतक छात्र के पिता कुमोद यादव की बात पुलिस अधीक्षक से कराई। उन्होंने आश्वासन दिया कि मामले की गंभीरता से जांच कर अगले 15 दिनों के भीतर घटना का खुलासा करते हुए दोषियों की गिरफ्तारी सुनिश्चित की जाएगी। पुलिस के इस आश्वासन के बाद परिजनों ने सड़क जाम समाप्त किया और शव का अंतिम संस्कार करने के लिए रवाना हुए। 

गौरतलब है कि 23 जून को माउंट केरला स्कूल के हॉस्टल में रह रहे छात्र आनंद कुमार पर अज्ञात बदमाशों ने धारदार हथियार से जानलेवा हमला कर दिया था। गंभीर रूप से घायल छात्र को पहले स्थानीय स्तर पर उपचार दिया गया, फिर बेहतर इलाज के लिए भागलपुर रेफर किया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। अब छात्र की मौत के बाद पूरे इलाके में आक्रोश का माहौल है। परिजन घटना की निष्पक्ष जांच, दोषियों की शीघ्र गिरफ्तारी और कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। पुलिस का कहना है कि मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है और जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

बांका से दीपक कुमार सिंह की रिपोर्ट

Trending News

अपनों से बिछड़ जाएगी बाघिन, बिहार की बाघिन जाएगी बंगाल! VTR के 70 बाघों के बीच किसका होगा चयन?
अपनों से बिछड़ जाएगी बाघिन, बिहार की बाघिन जाएगी बंगाल! VTR के 70 बाघों के बीच किसका होगा चयन?
Sep 16, 2026, 11:00:00 AM
CBI की बड़ी कार्रवाई, हेल्थ इंस्पेक्टर घूस लेते गिरफ्तार
CBI की बड़ी कार्रवाई, हेल्थ इंस्पेक्टर घूस लेते गिरफ्तार
Sep 16, 2026, 10:37:00 AM
होटल में एसडीएम की बड़ी कार्रवाई, 4 महिलाओं समेत 6 हिरासत में, कई आपत्तिजनक सामान बरामद
होटल में एसडीएम की बड़ी कार्रवाई, 4 महिलाओं समेत 6 हिरासत में, कई आपत्तिजनक सामान बरामद
Sep 16, 2026, 10:25:00 AM
शिक्षा विभाग का कड़ा कदम, मारपीट, छेड़छाड़ और फर्जीवाड़े के आरोप में दो शिक्षक निलंबित
शिक्षा विभाग का कड़ा कदम, मारपीट, छेड़छाड़ और फर्जीवाड़े के आरोप में दो शिक्षक निलंबित
Sep 15, 2026, 8:11:00 PM
जैन मंदिर में हर्षोल्लास से मना संवत्सरी पर्व, मिच्छामि दुक्कड़म के साथ गूंजा क्षमा का संदेश
जैन मंदिर में हर्षोल्लास से मना संवत्सरी पर्व, मिच्छामि दुक्कड़म के साथ गूंजा क्षमा का संदेश
Sep 15, 2026, 8:03:00 PM
वन विभाग की बड़ी कार्रवाई, 2 घनमीटर अवैध लकड़ी लदा पिकअप जब्त
वन विभाग की बड़ी कार्रवाई, 2 घनमीटर अवैध लकड़ी लदा पिकअप जब्त
Sep 15, 2026, 7:59:00 PM
पॉक्सो कोर्ट का बड़ा फैसला: किशोरी से छेड़खानी क़े मामले में चालक को 30 साल सश्रम कारावास
पॉक्सो कोर्ट का बड़ा फैसला: किशोरी से छेड़खानी क़े मामले में चालक को 30 साल सश्रम कारावास
Sep 15, 2026, 7:54:00 PM
सेवा संकल्प अभियान: शिक्षा विभाग को मिली बडी जिम्मेदारी, विद्यार्थी करेंगे यह काम
सेवा संकल्प अभियान: शिक्षा विभाग को मिली बडी जिम्मेदारी, विद्यार्थी करेंगे यह काम
Sep 15, 2026, 7:49:00 PM
युवक से पिस्तौल-चाकू के दम पर हजारों की लूट तीन पर मुकदमा दर्ज
युवक से पिस्तौल-चाकू के दम पर हजारों की लूट तीन पर मुकदमा दर्ज
Sep 15, 2026, 7:42:00 PM
एक्शन में खाद्य सुरक्षा विभाग, पूरे राज्य में चला अभियान, रोहतास में एक्सपायर्ड श्रीराम पापड़ नष्ट
एक्शन में खाद्य सुरक्षा विभाग, पूरे राज्य में चला अभियान, रोहतास में एक्सपायर्ड श्रीराम पापड़ नष्ट
Sep 15, 2026, 7:35:00 PM