तिब्बत में भूकंप से कांपी धरती, रिक्टर स्केल पर 5.4 मापी गई तीव्रता

तिब्बत में भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। रिक्टर स्केल पर 5.4 तीव्रता मापी गई है। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी के अनुसार, ये भूकंप दोपहर दो बजकर नौ बजे आया।

तिब्बत : तिब्बत में भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। रिक्टर स्केल पर 5.4 तीव्रता मापी गई है। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी के अनुसार, ये भूकंप दोपहर दो बजकर नौ बजे आया। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र के मुताबिक, पहला भूकंप रात एक बजे के करीब आया, जिसकी तीव्रता 4.0 रही। इसके बाद रात दो बजे के करीब 4.6 की तीव्रता वाला दूसरा भूकंप आया। फिर सुबह साढ़े पांच बजे के करीब 4.5 की तीव्रता का तीसरा भूकंप आया।

भारत, चीन और अफगानिस्तान में भी भूकंप

भारत के जम्मू-कश्मीर के क्षेत्र डोडा और किस्तवाड़ के साथ-साथ कर्नाटक के चिक्कबल्लपुर में भी भूकंप आया। हालांकि इन क्षेत्रों में तीव्रता बहुत कम रही। डोडा में 2.8, किस्तवाड़ में 2.4 और चिक्कबल्लपुर में इसकी तीव्रता 2.9 रही। वहीं, चीन में सुबह चार बजे के करीब 4.6 की तीव्रता वाला भूकंप आया तो अफगानिस्तान में सुबह साढ़े तीन बजे के करीब 4.0 की तीव्रता वाला भूकंप आया।

तिब्बत में आए भूकंप ने मचाई तबाही

आपको बता दें कि तिब्बत में आए सात तीव्रता के भूकंप में घायल लोगों की संख्या बढ़कर 76 हो गई है, जबकि मृतकों की संख्या 16 पर ही बनी हुई है। अधिक ऊंचाई पर स्थित शहर नागकू में केंद्र बिंदु वाला यह भूकंप, जनवरी 2024 के बाद से देश में आया सबसे शक्तिशाली भूकंप था।