लखनऊ : उत्तर प्रदेश की राज्यसभा चुनाव की तस्वीर अब पूरी तरह साफ हो गई है। राज्य की सभी 10 सीटों पर सभी उम्मीदवार निर्विरोध चुन लिए गए हैं। नामांकन पत्रों की स्क्रूटनी और नाम वापसी की तय समय-सीमा समाप्त होने के बाद निर्वाचन अधिकारी ने सभी 10 उम्मीदवारों के निर्विरोध निर्वाचन की आधिकारिक घोषणा कर दी।
BJP के 8 और SP के 2 उम्मीदवार राज्यसभा के लिए चुने गए हैं
यूपी राज्यसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (BJP) के और और समाजवादी पार्टी (SP) के दो उम्मीदवार राज्यसभा के लिए चुने गए हैं। राज्यसभा की 10 सीटों के लिए केवल 10 ही उम्मीदवार मैदान में होने के चलते मतदान की नौबत नहीं आई। ऐसे में बिना किसी मुकाबले के बीजेपी के आठ और सपा के दो प्रत्याशी संसद के उच्च सदन के लिए निर्विरोध निर्वाचित हो गए हैं। बीजेपी ने यूपी की 10 राज्यसभा सीटों में से आठ सीटों पर अपने प्रत्याशी उतारे थे, जबकि दो सीटों पर सपा के उम्मीदवार मैदान में थे।
BJP से ये 8 उम्मीदवार बने राज्यसभा सांसद
1. विद्यासागर सोनकर
2. प्रियंका सिंह रावत
3. गोपी कृष्ण पांडे
4. धर्मपाल सिंह
5. राधाकांत ओझा
6. प्रकाश पाल
7. रामप्रताप सिंह चौहान
8. श्रुति गंगवार
SP से ये 2 उम्मीदवार पहुंचे राज्यसभा
1. प्रो. रामगोपाल यादव
2. धनराज परिमल नाथवानी