लखनऊ : उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने युवाओं के उत्थान को लेकर अपने मनोभाव सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर प्रकट किए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि आज का युवा अपनी प्रतिभा और परिश्रम से दुनिया में आगे बढ़ना चाहता है। उसे केवल अवसर और आधुनिक संसाधन चाहिए। डबल इंजन सरकार की ओर से अब तक 60 लाख से अधिक युवाओं को स्मार्टफोन और टैबलेट प्रदान किए गए हैं।
लखनऊ से 25 लाख अतिरिक्त टैबलेट के वितरण कार्यक्रम का शुभारंभ होगा - CM योगी आदित्यनाथ
इसी क्रम में रविवार को लखनऊ से 25 लाख अतिरिक्त टैबलेट के वितरण कार्यक्रम का शुभारंभ होगा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि पूर्ववर्ती सरकारों ने उत्तर प्रदेश में युवाओं के भविष्य की चिंता करने के बजाय उन्हें जाति, क्षेत्र और परिवारवाद की राजनीति में उलझाए रखा। उनकी प्रतिभा को तकनीक का साथ देने की कोई ठोस पहल नहीं हुई।
CM योगी ने कहा- प्रधानमंत्री के यशस्वी नेतृत्व में डबल इंजन सरकार ने इस स्थिति को बदला
सीएम योगी ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के यशस्वी नेतृत्व में डबल इंजन सरकार ने इस स्थिति को बदला। 'डिजिटल इंडिया' के संकल्प को आगे बढ़ाते हुए स्वामी विवेकानन्द युवा सशक्तीकरण योजना के माध्यम से अब तक 60 लाख से अधिक युवाओं को स्मार्टफोन और टैबलेट प्रदान किए गए हैं। इसी यात्रा के अंतर्गत रविवार को लखनऊ से 25 लाख अतिरिक्त टैबलेट के वितरण कार्यक्रम का शुभारंभ होगा।
योगी आदित्यनाथ ने लिखा- सरकार का प्रयास है कि संसाधनों का अभाव किसी भी युवा की प्रतिभा के रास्ते में बाधा न बने
सीएम योगी आदित्यनाथ ने लिखा कि सरकार का प्रयास है कि संसाधनों का अभाव किसी भी युवा की प्रतिभा के रास्ते में बाधा न बने। उन्होंने कहा कि आज का युवा अपनी मेहनत और प्रतिभा से आगे बढ़ना चाहता है, जिसे केवल अवसर और आधुनिक संसाधनों की आवश्यकता है। 'स्वामी विवेकानंद युवा सशक्तीकरण योजना' के तहत अब तक 60 लाख से अधिक युवाओं को स्मार्टफोन और टैबलेट दिए जा चुके हैं। नए चरण के पूरा होने पर वितरित डिजिटल उपकरणों की कुल संख्या लगभग 85 लाख तक पहुंच जाएगी।
सोर्स-आईएएनएस