91 साल की उम्र में CM योगी की मां सावित्री देवी का निधन

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मां सावित्री देवी का 91 वर्ष की आयु में निधन हो गया। उन्होंने उत्तराखंड में अंतिम सांस ली। जिस वक्त उनकी मां का निधन हुआ, उस समय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ लखनऊ में एक सरकारी कार्यक्रम में व्यस्त थे।

लखनऊ : उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मां सावित्री देवी का 91 वर्ष की आयु में निधन हो गया। उन्होंने उत्तराखंड में अंतिम सांस ली। जिस वक्त उनकी मां का निधन हुआ, उस समय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ लखनऊ में एक सरकारी कार्यक्रम में व्यस्त थे।

मुख्यमंत्री योगी लखनऊ में युवा और महिलाओं के सशक्तिकरण से जुड़े कार्यक्रम में शामिल थे

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ लखनऊ में युवा और महिलाओं के सशक्तिकरण से जुड़े कार्यक्रम में शामिल थे। इस दौरान वह युवाओं को टैबलेट वितरण कर रहे थे। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री को अपनी मां के निधन की जानकारी नहीं थी। विकास और जनकल्याण से जुड़े सरकारी कार्यक्रम के बीच मुख्यमंत्री के जीवन में यह बेहद भावुक कर देने वाला पल रहा। मां के निधन की खबर से परिवार और समर्थकों में शोक की लहर है।

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सहित कई नेताओं ने दुख व्यक्त किया है

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की माता सावित्री देवी का शुक्रवार को 91 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। सावित्री देवी ने उत्तराखंड के पौड़ी जिले के पंचूर गांव में अंतिम सांस ली। उनके निधन पर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सहित कई नेताओं ने दुख व्यक्त किया है। 

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री की माता सावित्री देवी के निधन का समाचार अत्यंत दुःखद एवं हृदयविदारक है - मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह ने दुख व्यक्त करते हुए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर पोस्ट करते हुए लिखा कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की माता सावित्री देवी के निधन का समाचार अत्यंत दुःखद एवं हृदयविदारक है। मां का स्नेह, आशीर्वाद और ममता जीवन की सबसे अनमोल पूंजी होती है। उनका जाना परिवार के लिए एक अपूरणीय क्षति है। बाबा केदार से प्रार्थना है कि दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें तथा सीएम योगी सहित समस्त शोकाकुल परिजनों को इस असीम दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें।

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री की माता सावित्री देवी के निधन का समाचार अत्यंत दुःखद एवं हृदय को व्यथित करने वाला है - प्रदेश भाजपा अध्यक्ष पंकज चौधरी

उत्तर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष पंकज चौधरी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर पोस्ट कर लिखा कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की माता सावित्री देवी के निधन का समाचार अत्यंत दुःखद एवं हृदय को व्यथित करने वाला है। मां का साया उठना जीवन की ऐसी क्षति है, जिसकी भरपाई कभी नहीं हो सकती। दुःख की इस कठिन घड़ी में मेरी गहरी संवेदनाएं मुख्यमंत्री एवं समस्त शोकाकुल परिजनों के साथ हैं। प्रभु श्रीराम से प्रार्थना है कि दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें व मुख्यमंत्री व समस्त परिजनों को इस अपार दुःख को सहन करने का संबल प्रदान करें।

सांसद रवि किशन ने 'एक्स' पर पोस्ट कर कहा- उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री की माता सावित्री देवी के निधन का समाचार अत्यंत दुःखद एवं हृदय को व्यथित करने वाला है

गोरखपुर से भाजपा सांसद रवि किशन ने 'एक्स' पर पोस्ट कर कहा कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की माता सावित्री देवी के निधन का समाचार अत्यंत दुःखद एवं हृदय को व्यथित करने वाला है। दुःख की इस कठिन घड़ी में मेरी गहरी संवेदनाएं मुख्यमंत्री एवं समस्त शोकाकुल परिजनों के साथ हैं। प्रभु श्रीराम से प्रार्थना है कि दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें और मुख्यमंत्री व समस्त परिजनों को इस अपार दुःख को सहन करने का संबल प्रदान करें।