अयोध्या : रामनगरी अयोध्या में 10वें दीपोत्सव को लेकर प्रशासन की ओर से जोर-शोर से तैयारियां चल रही हैं। इस भव्य कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के आने का अनुमान हैं। ऐसे में ट्रैफिक व्यवस्था को लेकर कोई परेशानी न हो, इसके लिए भी ट्रैफिक पुलिस ने अपनी कमर कस ली है। श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधा को ध्यान में रखते हुए अयोध्या रूट पर डायवर्जन प्लान लागू की गई है।
अयोध्या दीपोत्सव को लेकर बस्ती-अयोध्या फोरलेन मार्ग पर 6 नवंबर की रात 12 बजे से ही डायवर्जन प्लान लागू कर दिया जाएगा
रिपोर्ट के मुताबिक, अयोध्या दीपोत्सव को लेकर बस्ती-अयोध्या फोरलेन मार्ग पर छह नवंबर की रात 12 बजे से ही डायवर्जन प्लान लागू कर दिया जाएगा जो अगले दिन सात नवंबर तक दीपोत्सव आयोजन का समापन होने तक जारी रहेगा। दीपोत्सव में आने वाले भीड़ को देखते हुए ये प्लान तैयार किया गया है।
अयोध्या फोरलेन मार्ग पर डायवर्जन प्लान
सीओ ट्रैफिक कुलदीप सिंह यादव ने इस बारे में जानकारी देते हुए बताया कि बस्ती-अयोध्या फोरलेन मार्ग (नेशनल हाईवे-27) पर शुक्रवार छह नवंबर की रात 12 बजे से अगले दिन दीपोत्सव के समापन तक डायवर्जन प्लान लागू किया गया है। इसके तहत बस्ती से अयोध्या वाया लखनऊ की ओर जाने वाले गाड़ियों के लिए वैकल्पिक मार्ग की व्यवस्था की गई है।
गोरखपुर और बस्ती से लखनऊ की तरह जाने वाले भारी वाहनों को बस्ती के कलवाही और टांडा मार्ग से पूर्वांचल एक्सप्रेसवे की ओर डायवर्ट किया जाएगा
वहीं गोरखपुर और बस्ती से लखनऊ की तरह जाने वाले भारी वाहनों को बस्ती के कलवाही और टांडा मार्ग से पूर्वांचल एक्सप्रेसवे की ओर डायवर्ट किया जाएगा। इन वाहनों को बस्ती फुटहिया/पटेल चौराहे से गंतव्य के लिए वैकल्पिक मार्गों पर भेजा जाएगा। इसी तरह लोलपुर से नवाबगंज और गोंडा होते हुए वाहनों को लखनऊ की ओर रवाना किया जाएगा।
10वें भव्य दीपोत्सव की तैयारी तेज
आपको बता दें कि इस बार अयोध्या में 10वें दीपोत्सव का भव्य आयोजन किया जा रहा है. इसके लिए इस बार सरयू तट पर 30 लाख दीये जलाने का लक्ष्य रखा गया है। सीएम योगी आदित्यनाथ खुद पूरी तैयारियों पर नजर रखे हुए हैं। मुख्यमंत्री ने साफ निर्देश दिए हैं कि श्रद्धालुओं की सुविधाओं का खास ख्याल रखा जाए। वहीं अयोध्या दीपोत्सव को देखते हुए शहर के सभी होम स्टे और होटलों के कमरों की भी फुल बुकिंग चल रही हैं।