आईपीएल 2026 में आरसीबी के लगातार दूसरी बार चैंपियन बनने क्रिकेटर विराट कोहली और पत्नी अनुष्का शर्मा वृंदावन पहुंचे और प्रसिद्ध संत प्रेमानंद महाराज के दर्शन किए। दोनों मंगलवार को केली कुंज आश्रम पहुंचे। चेहरे पर मास्क लगाकर कार से उतरे और नंगे पांव आश्रम के अंदर गए। इनकी तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं।
बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा और उनके क्रिकेटर पति विराट कोहली ने रविवार को आईपीएल 2026 में आरसीबी की जीत का जमकर जश्न मनाया। आईपीएल में दूसरी बार चैंपियन बनने के बाद ये जोड़ा भक्ति में रमा हुआ नजर आया। मंगलवार को वृंदावन पहुंचे। दोनों ने प्रेमानंद महाराज के आश्रम में उनके दर्शन किए और उनका आशीर्वाद भी लिया। क्रिकेट की बड़ी सफलता के बाद उनकी यह आध्यात्मिक यात्रा चर्चा का विषय बनी हुई है।
इस दौरान विराट और अनुष्का सादगी भरे अंदाज में नजर आए। अनुष्का जहां पिंक कलर के कॉटन सलवार सूट में बेहद खूबसूरत लग रही थीं, वहीं विराट ने ब्राउन कलर की पैंट और शर्ट पहने हुए नजर आए। इस दौरान दोनो के माथे पर चंदन का तिलक भी लगा हुआ नजर आए। दोनों चेहरे पर मास्क लगाकर कार से उतरे और नंगे पांव आश्रम के अंदर गए।
विराट अपनी पत्नी और अभिनेत्री अनुष्का शर्मा के साथ मंगलवार को वृंदावन में प्रेमानंद जी महाराज के आश्रम पहुंचे और उनका आशीर्वाद लिया। सोशल मीडिया पर सामने आई तस्वीरों में विराट और अनुष्का आश्रम से बाहर निकलते नजर आ रहे हैं। बताया जा रहा है कि दोनों ने कुछ समय आश्रम में बिताया और आध्यात्मिक चर्चा के साथ गुरु का आशीर्वाद प्राप्त किया।
बता दें कि यह पहली बार नहीं है अनुष्का और विराट प्रेमानंद महाराज के दर्शन के लिए आए थे। पिछले कई सालों से विराट और अनुष्का आशीर्वाद लेने और आध्यात्मिक चिंतन में समय बिताने के लिए अक्सर वृंदावन की यात्रा करते रहे हैं। दोनों कई बार प्रेमानंद महाराज से आशीर्वाद ले चुके हैं और सार्वजनिक मंचों पर आध्यात्मिकता के महत्व का जिक्र भी कर चुके हैं।