दूसरा सचिन कहे जाने वाले पृथ्वी शॉ का करियर के साथ लाइफ भी बर्बाद! 4 महीने में टूटी सगाई? मंगेतर आकृति ने...

भारतीय बल्लेबाज पृथ्वी शॉ (Prithvi Shaw) और सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर-एक्ट्रेस आकृति अग्रवाल का रिश्ता विवादों में है। 4 महीनों के बाद जुलाई में दोनों के बीच सबकुछ खत्म होता नजर आ रहा है।

By : स्वराज पोस्ट | Edited By: Amit Kumar
Updated at : Jul 06, 2026, 12:11:00 PM

भारतीय बल्लेबाज पृथ्वी शॉ (Prithvi Shaw) और सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर-एक्ट्रेस आकृति अग्रवाल का रिश्ता इन दिनों विवादों में घिर गया है।  मार्च (2026) में एक्ट्रेस और सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर आकृति अग्रवाल (Akriti Agarawal) से पृथ्वी शॉ की सगाई हुई थी। लेकिन पृथ्वी शॉ की मंगेतर आकृति अग्रवाल की इंस्टाग्राम पोस्ट के बाद कुछ ही महीनों के बाद जुलाई में दोनों के बीच सबकुछ खत्म होता नजर आ रहा है। रिपोर्ट के मुताबिक उनकी मंगेतर ने उन पर चीटिंग का आरोप लगाया है। चार महीने पहले ही पृथ्वी शॉ ने एक्ट्रेस आकृति अग्रवाल के साथ सगाई की थी, लेकिन अब ऐसा माना जा रहा है कि दोनों के रास्ते अलग-अलग हो चुके हैं।

आकृति अग्रवाल ने अपनी इंस्टा स्टोरी में लिखा है-मुझे कई बार धोखा दिया गया, लेकिन मैंने कभी एक शब्द नहीं बोला. अभी भी यकीन नहीं हो रहा कि एक कदम आगे बढ़ने के बाद.. इसके आगे उन्होंने लिखा, "सबकुछ सही है, सारी अफवाहें सही हैं। आप जो भी सोशल मीडिया पर उसके बारे में देखते हैं। हालांकि आकृति ने किसी का नाम जाहिर नहीं किया। लेकिन इंटरनेट यूजर्स ने इसे सीधे पृथ्वी शॉ से जोड़ दिया। फिलहाल तो यह सिर्फ कयास हैं। इस बारे में अभी कोई आधिकारिक जानकारी नहीं मिल सकी है।

आकृति अग्रवाल की इस कथित पोस्ट के वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर तरह-तरह की अटकलें लगाई जा रही हैं। कई यूजर्स का मानना है कि यह पोस्ट पृथ्वी शॉ को लेकर था। हालांकि, इस संबंध में न तो आकृति अग्रवाल और न ही पृथ्वी शॉ की ओर से कोई आधिकारिक बयान जारी किया गया है। 

यह भी कहा गया कि आकृति और पृथ्वी ने इंस्टग्राम पर एक दूसरे को अनफॉलो कर दिया है।  इसके अलावा आकृति ने इंस्टग्राम से सगाई की तस्वीरें भी हटा दी हैं। फिलहाल इस खबर को लिखे जाने तक, सभी दावे झूठ हैं।  दोनों एक दूसरे को इंस्टाग्राम पर फॉलो कर रहे हैं।  इसके साथ सगाई की तस्वीरें भी दोनों की प्रोफाइल पर मौजूद हैं। हालांकि इससे पहले भी पृथ्वी का अलग-अलग लड़कियों के साथ नाम जुड़ चुका है। 

बता दें कि भारतीय बल्लेबाज पृथ्वी शॉ पिछले कुछ समय से अपने खेल से ज्यादा बाहर की चीजों के लिए बदनाम हुए हैं।  पब में मारपीट हो या फिर प्रतिबंधित दवा का सेवन मामले में बैन।  इन सभी चीजों ने पृथ्वी की इमेज को बहुत नुकसान पहुंचाया है।  एक समय उन्हें भारतीय क्रिकेट का दूसरा सचिन तेंदुलकर कहा जा रहा था। अब वह टीम इंडिया से कई सालों से बाहर हैं। पृथ्वी शॉ ने टीम इंडिया के लिए आखिरी मैच 5 साल पहले 2021 में खेला था।  इसके साथ उन्हें आईपीएल का पिछला सीजन भी खेले 2 साल गुजर चुके हैं।   2025 में शॉ को आईपीएल में कोई खरीददार नहीं मिला था। 2026 में उन्हें दिल्ली ने खरीदा, लेकिन एक भी खेलने का मौका नहीं मिला।