माउंट मौनगानुई : भारतीय टीम न्यूजीलैंड के दौरे पर गई हुई है। वहां पर पांच टी20, पांच एकदिवसीय और दो टेस्ट मैच की सीरीज खेली जानी है। टी20 के बाद वनडे सीरीज खेली जा रही है। आज यानी 13 नवंबर को माउंट मौनगानुई के बे ओवल क्रिकेट ग्राउंड पर चौथा एकदिवसीय मैच खेला गया। आज के मैच में भारत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया जो कि गलत साबित हुआ। टीम इंडिया की आज शर्मनाक हार हुई है। भारतीय टीम चौथा वनडे मैच में 89 रन पर ऑलआउट हो गई है और 244 रन से हार गई है।
विल यंग ने खेली शानदार शतकीय पारी
आपको बता दें कि टॉस हारने के बाद न्यूजीलैंड की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 50 ओवर में 10 विकेट खोकर 333 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। न्यूजीलैंड की तरफ से विल यंग (125 रन, 108 गेंद, 14 चौके, चार छक्के) की शानदार शतक, विकेटकीपर बल्लेबाज टिम सीफर्ट (58 रन, 48 गेंद, छह चौके, तीन छक्के) और फिन एलन (41 रन, 30 गेंद, पांच चौके, दो छक्के) की ताबड़तोड़ पारी से टीम तीन सौ के पार पहुंच पायी। वहीं भारत की गेंदबाजी की बात करें तो अर्शदीप सिंह (55/1), आकिब नबी (59/2), गुरनुर बरार (69/2), अक्षर पटेल (39/2) और नमन धीर (29/1) ने विकटे चटकाए।
मैट हेनरी ने टीम इंडिया को तोड़ी कमर, बने 'मैन ऑफ द मैच'
वहीं बड़े लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम की शुरुआत बेहद ही खराब रही। पहले ही ओवर में रोहित शर्मा, विराट कोहली और कप्तान श्रेयस अय्यर बिना खाता खोले आउट होकर पवेलियन लौट चले। इसके बाद विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन, अक्षर पटेल और नमन धीर की छोटी पारी भी टीम इंडिया को सौ के पार नहीं पहुंचा पायी और भारतीय टीम यह मैच 26.4 ओवर में केवल 89 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। इसी तरह टीम इंडिया पांच मैचों की सीरीज में अब भी 2-1 से आगे है और आखिरी मैच 15 नवंबर को इसी मैदान पर खेला जाएगा। मैच में शानदार गेंदबाजी करके टीम इंडिया की कमर तोड़ने वाले गेंदबाज मैट हेनरी (27/6) को 'मैन ऑफ द मैच' दिया गया।
वनडे में भारत की दूसरी सबसे बड़ी हार
1. 245 रन - बनाम श्रीलंका (साल 2000)
2. 244 रन - बनाम न्यूजीलैंड (साल 2026)
3. 214 रन - बनाम द अफ्रीका (साल 2015)
वनडे क्रिकेट में भारत के सबसे कम स्कोर
1. 54 रन - श्रीलंका के खिलाफ (शारजाह, 2000)
2. 63 रन - ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ (सिडनी, 1981)
3. 78 रन - श्रीलंका के खिलाफ (कानपुर, 1986)
4. 79 रन - पाकिस्तान के खिलाफ (सियालकोट, 1978)
5. 88 रन - न्यूजीलैंड के खिलाफ (दांबुला, 2010)
6. 89 रन - न्यूजीलैंड के खिलाफ (माउंट माउंगानुई, 2026)
7. 91 रन - दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ (डरबन, 2006)
8. 92 रन - न्यूजीलैंड के खिलाफ (हैमिल्टन, 2019)