INDvsWI : भारत और वेस्टइंडीज के बीच चौथा टी20 मैच आज, जीत के इरादे से उतरेगी दोनों टीमें

भारत और वेस्टइंडीज के बीच चौथा टी20 मैच आज यानी 14 अक्टूबर को हैदराबाद में खेला जाएगा। हैदराबाद के राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में शाम सात बजे से खेला जाएगा।

हैदराबाद : भारत और वेस्टइंडीज के बीच चौथा टी20 मैच आज यानी 14 अक्टूबर को हैदराबाद में खेला जाएगा। हैदराबाद के राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में शाम सात बजे से खेला जाएगा। भारतीय टीम पांच मैचों की सीरीज में 2-1 से आगे है और आज का मैच जीतकर सीरीज अपने नाम करना चाहेगी। वहीं वेस्टइंडीज की टीम भी इस मैच को जीतकर सीरीज में बराबरी करना चाहेगी। 

भारत के सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा शादानर फॉर्म में हैं

आपको बता दें कि भारत के सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा शादानर फॉर्म में हैं। विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन ने अबतक अच्छा प्रदर्शन किया है। वेस्टइंडीज की ओर से कप्तान व विकेटकीपर बल्लेबाज शाइ होप और शेरफान रदरफोर्ड का बल्ला चला है। श्रेयस अय्यर की अगुवाई वाली भारतीय टीम ने सीरीज में 2-1 की बढ़त बना रखी है। वहीं युवा विस्फोटक बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी को अभी तक मौका नहीं मिला है। आज उन्हें खेलने की उम्मीद जतायी जा रही है। विकेटकीपर बल्लेबाज व ओपन संजू सैमसन तीन मैच में केवल एक ही में अच्छा कर पाए हैं।

भारत की टी20 टीम 

श्रेयस अय्यर (कप्तान), ईशान किशन (विकेटकीपर), संजू सैमसन (विकेटकीपर), नमन धीर, वैभव सूर्यवंशी, तिलक वर्मा (उपकप्तान), अभिषेक शर्मा, शिवम दुबे, अर्शदीप सिंह, कुलदीप यादव, प्रिंस यादव, रवि बिश्नोई, मयंक यादव, नीतिश कुमार रेड्डी और अक्षर पटेल।

वेस्टइंडीज की टी20 टीम

शाई होप (कप्तान और विकेटकीपर), ज्वेल एंड्रयू (विकेटकीपर), शिमरोन हेटमायर, आमिर जांगू (विकेटकीपर), कामिल पूरन, रोवमैन पॉवेल, शेरफान रदरफोर्ड, क्वेंटिन सैम्पसन, शमर स्प्रिंगर, मैथ्यू फोर्ड, अकील होसेन, शमर जोसेफ, गुडाकेश मोती, रोस्टन चेज, कीमो पॉल और रोमारियो शेफर्ड।

Trending News

साइबर ठगी से रहें सावधान, आई चौंकाने वाली रिपोर्ट, 67 फीसदी लोगों को वापस नहीं मिलता एक भी पैसा
14 अक्टूबर 2026, 2:15 PM
नाव हादसे में 13 बच्चों की मौत, राघोपुर पहुंचे चिराग पासवान, घटनास्थल का ले रहे जायजा, कहा-बहुत बड़ी लापरवाही
14 अक्टूबर 2026, 1:48 PM
13 बच्चों की मौत से दहला राघोपुर, प्रशासनिक व्यवस्था पर फूटा जनाक्रोश, 'DM हाय-हाय' के नारे
14 अक्टूबर 2026, 1:02 PM
मुख्यमंत्री ने राष्ट्रीय एकता दिवस परेड-2026 के अवसर पर राष्ट्रीय मोटरसाइकिल रैली में शामिल बिहार मोटरसाइकिल दल को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना
14 अक्टूबर 2026, 1:00 PM
भोज बना काल, रामप्रवेश राय की बदनसीबी देखिए, भोज खाने गए थे लेकिन 7 बच्चे की लाश घर आई
14 अक्टूबर 2026, 12:43 PM