INDvsNL : DLS मैथड से जीता भारत, सीरीज में 2-0 की बढ़त

भारत और न्यूजीलैंड के बीच बुधवार को ऑकलैंड में खेला गया वनडे सीरीज का पहला मुकाबला बारिश की वजह से प्रभावित रहा था। सीरीज का दूसरा मुकाबला शनिवार को वेलिंगटन में हुआ लेकिन आज भी बारिश का खलल देखने को मिला।

वेलिंगटन : भारत और न्यूजीलैंड के बीच बुधवार को ऑकलैंड में खेला गया वनडे सीरीज का पहला मुकाबला बारिश की वजह से प्रभावित रहा था। सीरीज का दूसरा मुकाबला शनिवार को वेलिंगटन में हुआ लेकिन आज भी बारिश का खलल देखने को मिला। आज के मैच में भी भारतीय टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया जो कि सही साबित हुआ। इसी के चलते जब बगैर मैच पूरा किए डकवर्थ लुईस नियम (DLS) मैथड के सहारे से नतीजा निकाला गया तो टीम इंडिया को चार रन से जीत मिल गई। वहीं पांच मैचों की सीरीज में भारत 2-0 से आगे हो गई है।

डैरिल मिशेल ने खेली अर्धशतकीय पारी

आपको बता दें कि मैच 50 ओवर की जगह 47 ओवर का खेला गया। टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड की टीम ने 41 ओवर में केवल 134 रन ही बना सकी। उसके केवल तीन बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा छू पाए। न्यूजीलैंड की ओर से डैरिल मिशेल (55 रन, 104 गेंद, पांच चौके, दो छक्के) और कप्तान मिचेल सैंटनर (31 रन, 38 गेंद, एक चौके, दो छक्के) ही कुछ स्कोर कर पाए जिसके बदौलत टीम सौ के पार पहुंच पायी। भारत की ओर से आकिब नबी (31/2), अंशुल कंबोज (25/2), गुरनूर बरार (30/4) और अक्षर पटेल (28/2) ने विकेट लिए। 

गुरनूर बराड़ को दिया गया मैन ऑफ द मैच'

वहीं छोटे से लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम की भी शुरुआत अच्छी नहीं रही। भारतीय कप्तान शुभमन गिल बिना खाता खोले आउट हो गए। ओपनर रोहित शर्मा, श्रेयस अय्यर और विकेटकीपर बल्लेबाज केएल राहुल ने कुछ उपयोगी पारी खेली लेकिन मैच में फिर बारिश ने खलल डाली। इसके बाद भारत को डकवर्थ लुईस के हिसाब से चार रन से विजयी घोषित कर दिया गया। वहीं शानदार गेंदबाजी करने पर फास्ट बॉलर गुरनूर बरार को 'मैन ऑफ द मैच' घोषित किया गया। सीरीज का तीसरा एकदिवसीय मैच 10 नवंबर को खेला जाएगा।