IND vs AFG : टीम इंडिया ने सीरीज की अपने नाम, अभिषेक ने खेली शानदार शतकीय पारी

भारत और अफगानिस्तान के बीच तीन टी20 की सीरीज दिल्ली में खेली जा रही थी। दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में कल यानी 17 सितंबर को सीरीज का आखिरी मैच खेला जा रहा था

नई दिल्ली : भारत और अफगानिस्तान के बीच तीन टी20 की सीरीज दिल्ली में खेली जा रही थी। दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में कल यानी 17 सितंबर को सीरीज का आखिरी मैच खेला जा रहा था। कल के मैच में अफगानिस्तान की टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया जो कि गलत साबित हुआ। अफगानिस्तान की टीम आखिरी मैच भी बुरी तरह हारकर तीन मैचों की सीरीज 3-0 से गंवा दी। भारतीय टीम ने कल के मैच में शानदार प्रदर्शन करते हुए 127 रन के बड़े अंतर से जीत हासिल कर सीरीज ने अपने नाम की।

ओपनर अभिषेक शर्मा ने शानदार शतकीय पारी खेली

आपको बता दें कि टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए टीम इंडिया ने पहले ओवर की छोड़ दें तो बाकी के नौ ओवर में धुंआधार बल्लेबाजी करते हुए शतकीय साझेदारी की। विस्फोटक और ओपनर बल्लेबाज अभिषेक शर्मा (108 रन, 34 गेंद, नौ चौके, 11 छक्के) ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए 30 गेंदों पर शानदार शतक लगाया। वहीं उनके साथ बल्लेबाजी करने आए विकेटकीपर संजू सैमसन (50 रन, 35 गेंद, दो चौके, चार छक्के) ने भी अर्धशतकीय पारी खेली। दोनों ने पहले विकेट के लिए 9.5 ओवर में 142 रन जोड़ डाले। साथ ही भारतीय कप्तान श्रेयस अय्यर ने 29 रन बनाए। 

गेंदबाजी में रेड्डी और विश्नोई ने 3-3 विकेट लिए

भारतीय टीम ने 20 ओवर के मैच में सात विकेट के नुकसान पर 222 रन का बड़ा स्कोर खड़ा कर दिया। वहीं लक्ष्य का पीछा करने उतरी अफगानिस्तान की टीम पूरा 20 ओवर भी नहीं खेल पायी और पूरी टीम 14.1 ओवर में 94 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। गेंदबाजी की बात करें तो भारत की तरफ से नितिश कुमार रेड्डी (25/3), रवि विश्नोई (26/3), अक्षर पटेल (9/2), जसप्रीत बुमराह (16/1) और यश ठाकुर (17/1) ने विकेट लिए।