IND Vs AFG : क्लीन स्वीप करना चाहेगी टीम इंडिया, आज खेल सकते हैं वैभव सूर्यवंशी!

अफगानिस्तान की क्रिकेट टीम भारत दौरे पर आई हुई है। जिसमें तीन टी20 का सीरीज खेला जा रहा है। सभी मैच दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जा रहा है

दिल्ली : अफगानिस्तान की क्रिकेट टीम भारत दौरे पर आई हुई है। जिसमें तीन टी20 का सीरीज खेला जा रहा है। सभी मैच दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जा रहा है। सीरीज का आखिरी मैच आज साढ़े सात बजे अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जाएगा। भारतीय टीम तीन मैचों की सीरीज में 2-0 से आगे है। साथ ही टीम आज का मैच जीतकर क्लीन स्वीप करना चाहेगी। भारतीय टीम की अगुवाई श्रेयस अय्यर कर रहे हैं।

पहले दोनों मैचों में वैभव सूर्यवंशी को मौका नहीं मिला

आपको बता दें कि पहले दोनों मैचों में वैभव सूर्यवंशी को मौका नहीं मिला। भारत ने सीरीज को अपने नाम कर लिया है और ऐसे में वैभव सूर्यवंशी को मौका दिया जा सकता है। हालांकि, उन्हें किसकी जगह प्लेइंग-11 में शामिल किया जाएगा, ये कार्य कप्तान अय्यर और हेड कोच गौतम गंभीर के लिए आसान नहीं होने वाला है।

भारत की टीम

संजू सैमसन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, ईशान किशन, श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, नितीश कुमार रेड्डी, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, रवि बिश्नोई, अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह, वैभव सूर्यवंशी, वॉशिंगटन सुंदर और यश ठाकुर।

अफगानिस्तान की टीम

इब्राहिम जादरान (कप्तान), रहमानुल्लाह गुरबाज (विकेटकीपर), सेदिकुल्लाह अटल, गुलबदीन नाइब, दरविश रसूली, अजमतुल्लाह उमरजई, मोहम्मद नबी, राशिद खान, नूर अहमद, मुजीब उर रहमान, फजलहक फारूकी, नांगेयालिया खरोटी, अब्दुल्ला अहमदजई, नूर उल रहमान और नवीन-उल-हक।