ICC रैंकिंग : जडेजा की 4 साल की बादशाहत खत्म, टी20 में अभिषेक नंबर-1 पर कायम

भारतीय क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर रविंद्र जडेजा की अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) टेस्ट ऑलराउंडर रैंकिंग में बादशाहत खत्म हो गई है। 28 अक्टूबर को जारी हुई रैंकिंग में जडेजा को एक पायदान का नुकसान हुआ जो खिसककर दूसरे स्थान पर आ गए हैं।

नई दिल्ली : भारतीय क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर रविंद्र जडेजा की अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) टेस्ट ऑलराउंडर रैंकिंग में बादशाहत खत्म हो गई है। 28 अक्टूबर को जारी हुई रैंकिंग में जडेजा को एक पायदान का नुकसान हुआ जो खिसककर दूसरे स्थान पर आ गए हैं। भारतीय क्रिकेटर पिछले चार साल से इस लिस्ट में टॉप पर थे। दूसरी तरह ईशान किशन भी टी20 बल्लेबाजी रैंकिंग में टॉप से खिसककर तीसरे नंबर पर आ गए। हालांकि, वहां नए नंबर-1 भी भारत के ही अभिषेक शर्मा बने, जिन्होंने न्यूजीलैंड के खिलाफ तीसरे टी20 में 113 रनों की रिकॉर्ड पारी खेली थी।

रवींद्र जडेजा पिछले 4 साल से नंबर-1 टेस्ट ऑलराउंडर बने हुए थे

आपको बता दें कि रविंद्र जडेजा पिछले चार साल से नंबर-1 टेस्ट ऑलराउंडर बने हुए थे। ताजा रैंकिंग में वह 422 रेटिंग पॉइंट्स के साथ दूसरे स्थान पर आ गए। लिस्ट में साउथ अफ्रीका के साइमन हार्मर ने लंबी छलांग लगाकर टॉप-10 में एंट्री मारी है। वह 15 पायदान ऊपर आकर 228 रेटिंग पॉइंट्स के साथ आठवें नंबर पर आ गए हैं।

मार्को जानसेन बने नए नंबर-1 टेस्ट ऑलराउंडर

आईसीसी टेस्ट ऑलराउंडर रैंकिंग में साउथ अफ्रीका के मार्को जानसेन 451 रेटिंग के साथ पहले स्थान पर आ गए हैं। ये उनके करियर की बेस्ट रेटिंग है। इसके आलावा टॉप-5 में कोई बदलाव नहीं हुआ। जानसेन ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेले गए टेस्ट में कुल छह विकेट लिए थे और 85 रनों की पारी खेली थी। आईसीसी टेस्ट ऑलराउंडर रैंकिंग में तीसरे नंबर पर बांग्लादेश के मेहंदी हसन मिराज बने हुए हैं। चौथे नंबर पार वयान मुल्डर और पांचवें नंबर पर मिचेल स्टार्क हैं। रविंद्र जडेजा के बाद दूसरे भारतीय वॉशिंगटन सुंदर टॉप-10 में हैं। सुंदर 234 रेटिंग के साथ 7वें नंबर पर हैं।

टेस्ट गेंदबाजी रैंकिंग के भी टॉप पर पहुंचे जानसेन

साउथ अफ्रीका के तेज गेंदबाज मार्को जानसेन न सिर्फ टेस्ट ऑलराउंडर रैंकिंग, बल्कि टेस्ट गेंदबाजी रैंकिंग के भी टॉप पर आ गए हैं। जानसेन पांच पायदान की लंबी छलांग लगाकर नंबर-1 टेस्ट गेंदबाज बने हैं। यहां उन्होंने मिचेल स्टॉक की बादशाहत खत्म की, जो अब खिसककर दूसरे स्थान पर आ गए हैं।