बिहार के खिलाडियों का दम, नेवी चिल्ड्रेन स्कूल को 23-0 से हराया

बिहार की टीम ने फुटबॉल में शानदार प्रदर्शन किया है। टीम ने 65 वीं अंतरराष्ट्रीय सुब्रतो कप अंडर 17 बालिका फुटबॉल चैंपियनशिप 2026 में अपनी खेल का शानदार प्रदर्शन किया है।

बिहार की टीम ने फुटबॉल में शानदार प्रदर्शन किया है। टीम ने 65 वीं अंतरराष्ट्रीय सुब्रतो कप अंडर 17 बालिका फुटबॉल चैंपियनशिप 2026 में अपनी खेल का शानदार प्रदर्शन किया है।

दरअसल सुब्रतो कप के मैच में बिहार के खिलाडियों ने दनादन गोल दागे। सुब्रत कप का प्रथम मैच बिहार बनाम नेवी चिल्ड्रन स्कूल के बीच पिंटो पार्क फुटबॉल ग्राउंड दिल्ली में खेला गया , जिसमें बिहार ने नेवी चिल्ड्रन स्कूल को 23-0 से हराया। इस मैच में अंशु कुमारी ने कुल 10 गोल, रंजना कुमारी ने सात गोल, रोशनी कुमारी ने एक गोल, अराधना कुमारी ने दो गोल, और पिंकी कुमारी ने तीन गोल किया।

वहीं द्वितीय मैच 19 अगस्त 2026 को बिहार बनाम सिक्किम के बीच खेला गया। जिसमें बिहार ने सिक्किम को 3-0 से हराया। इस मैच में 19वें मिनट में पिंकी कुमारी ने एक गोल किया, जबकि अंशु कुमारी ने 35 वें और 50 वें मिनट में एक-एक गोल कर बिहार को 3-0 से जीत दिला दी। तीसरा मैच बिहार बनाम तेलंगाना के बीच 20 अगस्त 2026 को तेजस फुटबॉल ग्राउंड पर खेला गया, इस मैच में बिहार ने तेलंगाना को 12-0 से हराकर जीत दर्ज की। 

इस मैच में 7 नंबर की जर्सी में पिंकी कुमारी ने 2 सरे ,6ठवे ,19 वें 21 वें  28 वें 33  वें 38 वें और 40 वें मिनट में कुल 8 गोल किया। वहीं 9 नंबर की जर्सी में अंशु कुमारी ने 8 वें 12 वें और 26 वें मिनट में कुल तीन गोल किया, जबकि आठ नंबर की जर्सी में बेबी कुमारी ने 41 वें मिनट में एक गोल कर बिहार को 12-0 से जीत दर्ज करा दी । बिहार का अगला मैच 22 अगस्त 2026 को पिछले साल की विजेता टीम पश्चिम बंगाल के साथ खेला जाएगा।