IND vs ENG 2nd T20I LIVE Score: भारतीय टीम और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला आज मैनचेस्टर में खेला जा रहा है। इस मुकाबले में युवा सनसनी वैभव सूर्यवंशी अपना इंटरनेशनल डेब्यू कर रहे हैं। उन्हें संजू सैमसन की जगह मौका दिया गया है। वैभव सूर्यवंशी को दूसरे मैच से पहले भारतीय कैप मिली है। उपकप्तान तिलक वर्मा ने उन्हें कैप सौंपी। वैभव भारत के लिए सबसे कम उम्र में डेब्यू करने वाले बल्लेबाज बन गए हैं।
इंग्लैंड के खिलाफ टी20 इंटरनेशनल मुकाबले में डेब्यू करते ही वैभव ने इतिहास रच दिया है। 15 साल के वैभव सूर्यवंशी अब भारत के लिए सबसे कम उम्र में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खेलने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। उन्होंने महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर और महिला क्रिकेटर शेफाली वर्मा का रिकॉर्ड तोड़ा है।
वैभव सूर्यवंशी ने 15 साल और 99 दिन की उम्र में अपना इंटरनेशनल डेब्यू किया है। इसके सर्च ही वैभव ने सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर ने अपना अंतरराष्ट्रीय डेब्यू 15 नवंबर 1989 को पाकिस्तान के खिलाफ कराची में टेस्ट से किया था। इंटरनेशनल डेब्यू के समय सचिन की उम्र 16 साल और 205 दिन थी।
वहीं वैभव सूर्यवंशी ने महिला क्रिकेटर का भी रिकॉर्ड तोड़ दिया है। भारत के लिए महिला क्रिकेट में सबसे कम उम्र में डेब्यू करने का रिकॉर्ड शेफाली वर्मा के नाम है। शेफाली ने 15 साल और 239 दिन की उम्र में भारतीय महिला टीम के लिए अंतरराष्ट्रीय डेब्यू किया। शेफाली ने अपना अंतरराष्ट्रीय डेब्यू 24 सितंबर 2019 को साउथ अफ्रीका के खिलाफ टी20 इंटरनेशनल मैच से किया था। अब वैभव सूर्यवंशी उनसे भी कम उम्र में भारत के लिए इंटरनेशनल मैच खेलने वाले खिलाड़ी बन गए।
इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टी20 मुकाबले में भारत के कप्तान श्रेयस अय्यर ने टॉस जीता है। टीम इंडिया ने पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है। रिवरसाइड ग्राउंड में खेला गया पहला मुकाबला बारिश की भेंट चढ़ गया था। हालांकि भारत ने इस मैच में बैटिंग की थी और 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 189 रन बनाए थे। लेकिन इंग्लैंड की बैटिंग शुरू नहीं हो पाई और काफी इंतजार के बाद अंपायरों ने मैच को रद्द घोषित कर दिया।