जापान : पैरा एशियन गेम्स का आज यानी 23 अक्टूबर का 5वां दिन है। भारत के लिए आज की शुरुआत सिल्वर मेडल से हुई। बैडमिंटन में Thulasimathi Murugesan ने सिल्वर मेडल जीता। वह महिला सिंगल्स SU5 इवेंट के फाइनल में चीन की किउक्सिया यांग से 18-21, 11-21 से हार गईं। बैडमिंटन के बाद आर्चरी में भारत को सिल्वर मेडल से संतोष करना पड़ा। भावना और पूजा की जोड़ी महिला डबल्स रिकर्व इवेंट के गोल्ड मेडल मैच में चीन की जोड़ी से हार गईं। भारतीय जोड़ी तीनों सेट में (31-38, 30-35 और 29-39) पीछे रही। इसके बाद पैरा एथलीट में पुरुषों की 1500 मीटर T46 स्पर्धा में प्रमोद ने सिल्वर मेडल जीता। वह 4:09.65 समय के साथ दूसरे स्थान पर रहे।
हरविंदर सिंह-विजय सुंडी ने दिलाया दिन का पहला गोल्ड
भारत के लिए पहला गोल्ड हरविंदर सिंह और विजय सुंडी की जोड़ी ने दिलाया। उन्होंने पुरुषों के डबल्स रिकर्व इवेंट में चीन को फाइनल में 5-1 से हराकर स्वर्ण पदक जीता। पहला सेट 35-35 से बराबर रहा था। इसके बाद भारतीय जोड़ी ने अगले दो सेट 37-36 और 38-36 से जीते। दिन का दूसरा गोल्ड नितेश कुमार ने जीता। बैडमिंटन पुरुष एकल SL3 फाइनल में उन्होंने अपने ही देश के प्रमोद भगत को सीधे गेमों में 21-18, 21-16 से हराया। प्रमोद को रजत पदक से संतोष करना पड़ा। पैरा बैडमिंटन में नवीन शिवकुमार ने पुरुषों के सिंगल्स SL4 में गोल्ड मेडल जीता, उन्होंने फाइनल में इंडोनेशिया के फ्रेडी सेतियावान को 21-9, 21-17 से हराया।
भारत के पदकों की हुई सेंचुरी
पैरा बैडमिंटन में नवीन शिवकुमार ने पुरुषों के सिंगल्स SL4 फाइनल में गोल्ड मेडल जीता। उन्होंने गोल्ड मेडल मुकाबले में इंडोनेशिया के फ्रेडी सेतियावान को 21-9, 21-17 से हराया। इसके बाद पैरा एथलीट संदीप ने वर्ल्ड रिकॉर्ड के साथ गोल्ड मेडल जीता। उन्होंने पुरुषों की 400 मीटर T64 स्पर्धा में 52.28 सेकंड के साथ गोल्ड जीता। संदीप ने सऊदी अरब के नूर अलसाना को पीछे छोड़ते हुए एक नया T44 विश्व रिकॉर्ड बनाया। इस स्पर्धा में भारत के अजय कुमार ने 53.61 सेकंड का समय लेकर कांस्य पदक जीता।
वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाकर संदीप ने जीता गोल्ड
पुरुषों की 400 मीटर T64 स्पर्धा के फाइनल में संदीप ने ने स्वर्ण पदक जीत लिया है। उनका समय 52.28 सेकंड का रहा. उन्होंने सऊदी अरब के नूर अलसाना को पीछे छोड़ते हुए एक नया T44 विश्व रिकॉर्ड बनाया। भारत के अजय कुमार ने 53.61 सेकंड का समय लेकर कांस्य पदक जीता। महिला सिंगल्स SH6 इवेंट में नित्या श्री ने सिल्वर मेडल जीता। वह फाइनल में चीन की फेंगमेई ली से हार गईं। फेंगमेई ने नित्या को 12-21, 13-21 से हराया।