Asian Games-2026 : 11वें स्थान पर फिसला भारत, चानू ने जीता सिल्वर मेडल

2026 एशियन गेम्स की मेडल टेबल में भारत 11वें स्थान पर फिसल गया है। भारत की झोली में अभी एक गोल्ड, पांच सिल्वर और पांच ब्रॉन्ज के साथ कुल 11 मेडल हैं।

जापान : 2026 एशियन गेम्स की मेडल टेबल में भारत 11वें स्थान पर फिसल गया है। भारत की झोली में अभी एक गोल्ड, पांच सिल्वर और पांच ब्रॉन्ज के साथ कुल 11 मेडल हैं। टेबल में पोजीशन सबसे ज्यादा गोल्ड मेडल के आधार पर की जाती है। अगर गोल्ड बराबर हैं तो ज्यादा सिल्वर जीतने वाले को ऊपर रखा जाएगा। अगर गोल्ड और सिल्वर दोनों बराबर हैं तो ज्यादा मेडल जीतने वाले देश को ऊपर की रैंकिंग दी जाएगी।

मीराबाई चानू ने जीता सिल्वर मेडल

वहीं वेटलिफ्टिंग की महिला 49 किलोग्राम स्पर्धा में मीराबाई चानू ने सिल्वर मेडल जीत लिया है। यह इतिहास में पहली बार है जब मीराबाई ने एशियन गेम्स मेडल जीता है। नॉर्थ कोरिया की रि सोंग गम ने कुल 215 किलोग्राम वजन उठाया, जबकि मीराबाई चानू ने 198 किलोग्राम वजन उठाया। भारत का वेटलिफ्टिंग में एशियन गेम्स का 28 साल से चला आ रहा मेडल का सूखा भी समाप्त हो गया है।

जय मीणा ने रचा इतिहास

जबकि जय मीणा ने सॉफ्ट टेनिस में मेडल जीतकर इतिहास रच दिया है। वह सॉफ्ट टेनिस में भारत के लिए एशियन गेम्स मेडल जीतने वाले सबसे पहले एथलीट हैं। उन्होंने फाइनल में फिलीपींस के खिलाड़ी को 4-3 से हराया।

 

मेडल टेली

1. चीन - 62 मेडल

2. जापान - 51 मेडल

3. द कोरिया - 34 मेडल

4. कजाख्स्तान - 16 मेडल

5. हॉन्ग कॉन्ग - 13 मेडल

6. थाईलैंड - 9 मेडल

7. हॉन्ग कॉन्ग - 13 मेडल

8. ईरान - 6 मेडल

9. कुवैत - 5 मेडल

10. ताजिकिस्तान - 4 मेडल

11. मलेशिया - 7 मेडल

12. भारत - 11 मेडल