Asian Games-2026 : शूटिंग में भारत का शानदार प्रदर्शन जारी, एक दिन में आए 4 मेडल

जापान के आइची-नागोया में हो रहे 2026 एशियाई खेलों के दूसरे दिन भारत का प्रदर्शन शानदार रहा। शूटिंग में तीन मेडल और एमएमए में एक ब्रॉन्ज़ मेडल जीतकर भारत ने अपनी कुल मेडल संख्या में काफी बढ़ोतरी की।

न्यूज खेल डेस्क : जापान के आइची-नागोया में हो रहे 2026 एशियाई खेलों के दूसरे दिन भारत का प्रदर्शन शानदार रहा। शूटिंग में तीन मेडल और एमएमए में एक ब्रॉन्ज़ मेडल जीतकर भारत ने अपनी कुल मेडल संख्या में काफी बढ़ोतरी की। सबसे खास पल पुरुषों की 10 मीटर एयर राइफल व्यक्तिगत फाइनल में आया, जहां भारत के दो खिलाड़ियों ने पोडियम पर जगह बनाई। हिमांशु ढिल्लों ने सिल्वर मेडल जीता, जबकि रुद्राक्ष पाटिल ने ब्रॉन्ज़ मेडल हासिल किया। 

इससे पहले इन दोनों ने पार्थ माने के साथ मिलकर इसी इवेंट में टीम सिल्वर मेडल भी जीता था

आपको बता दें कि इससे पहले इन दोनों ने पार्थ माने के साथ मिलकर इसी इवेंट में टीम सिल्वर मेडल भी जीता था। मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स में सुचिका तरियाल ने महिलाओं की पारंपरिक 60 किग्रा कैटेगरी में ब्रॉन्ज मेडल जीता। उन्हें सेमीफाइनल में सिंगापुर की विक्टोरिया टेओ से बहुत करीबी मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा था, जिसके फैसले के खिलाफ भारतीय दल ने आधिकारिक तौर पर अपील की है। वहीं, भारत की महिला टेबल टेनिस टीम ने अपना शानदार प्रदर्शन जारी रखते हुए पाकिस्तान को 3-0 से हराया और ग्रुप-F की विजेता के तौर पर क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई।

आज के रिजल्ट

सॉफ्ट टेनिस - आध्या तिवारी और जय मीना ने मिक्स्ड डबल्स ग्रुप-B मैच में कंबोडिया के विवा चाओ और चनरोसेका खुन को 5-0 से हराया। 

वुशु - न्येमन वांगसु महिलाओं के चांगक्वान फ़ाइनल में 15वें स्थान पर रहीं।

तैराकी - श्रीहरि नटराज पुरुषों की 50 मीटर बैकस्ट्रोक फ़ाइनल में पहुँचे, ऋषभ दास रिजर्व रहे।

तैराकी - मणि आकाश और गीतेश शाह पुरुषों की 50 मीटर फ्रीस्टाइल फाइनल में जगह नहीं बना पाए।

तैराकी - धनुष सुरेश पुरुषों की 100 मीटर ब्रेस्टस्ट्रोक फाइनल में जगह नहीं बना पाए।

शूटिंग - पुरुषों की 10 मीटर एयर राइफल व्यक्तिगत स्पर्धा में रुद्राक्ष पाटिल तीसरे और हिमांशु ढिल्लों सातवें स्थान पर रहकर फाइनल में पहुंचे। पार्थ माने 11वें स्थान पर रहे और भारत ने टीम फाइनल में सिल्वर मेडल जीता।

सॉफ्ट टेनिस - आध्या तिवारी और जय मीना ने मिक्स्ड डबल्स ग्रुप-B मैच में मंगोलिया के बुड न्यामदोरज और एनखखुस्लेन गनबातार को हराया।

टेबल टेनिस - भारत ने महिलाओं की टीम ग्रुप-F मैच में पाकिस्तान को 3-0 से हराया। 

सॉफ्ट टेनिस - मिक्स्ड डबल्स ग्रुप-B मैच में आध्या तिवारी-जय मीना की जोड़ी दक्षिण कोरिया के किम येओन-हवा-जेक्यू पार्क से हारीं। लेकिन राउंड ऑफ-16 में जगह बनाई।

सेपकटकराव - ग्रुप-B के मैच में जापान ने भारत को 2-1 से हराया।

MMA - भारत की सुचिका तरियाल सिंगापुर की हुई हुन टेओ से सेमीफाइनल मुकाबला हारने के बाद ब्रॉन्ज मेडल से ही संतोष करना पड़ा।

शूटिंग - पुरुषों के 10m एयर राइफल व्यक्तिगत फाइनल में हिमांशु ढिल्लों ने सिल्वर जीता जबकि रुद्राक्ष पाटिल ने ब्रॉन्ज अपने नाम किया।

बॉक्सिंग - पुरुषों के 70kg राउंड ऑफ-32 मुकाबले में सुमित ने बुंजोंग सिंसिरी को एकतरफा अंदाज में हरा दिया।