पटना : इतिहास गवाह है कि भारतीय जनता पार्टी (BJP) से अलग होकर अपनी राजनीतिक जमीन तैयार करना आसान नहीं रहा। कई दिग्गज पार्टी तो छोड़ी लेकिन वह कहीं टिक नहीं पाए। कई ने बीजेपी ज्वाइंन कर ली तो कई दिग्गजों का करियर खत्म हो गया। इसमें 10 दिग्गजों का नाम शामिल है।
कुछ बड़े उदाहरण
1. शंकरसिंह वाघेला - अपनी पार्टी बनाई, फिर कांग्रेस में गए, कैरियर खत्म।
2. कल्याण सिंह - राष्ट्रीय क्रांति पार्टी बनाई, फिर BJP में लौटे।
3. उमा भारती - भारतीय जनशक्ति पार्टी बनाई, फिर BJP में वापसी की।
4. केशुभाई पटेल - गुजरात परिवर्तन पार्टी बनाई, लेकिन बाद में BJP में लौटे।
5. बीएस येदियुरप्पा - कर्नाटक जनता पक्ष बनाया, फिर BJP में वापस आए।
6. घनश्याम तिवारी - भारत वाहिनी पार्टी बनाई, लेकिन राजनीतिक जमीन नहीं बना पाए, कैरियर खत्म।
7. यशवंत सिन्हा - BJP छोड़ी, TMC में गए और राष्ट्रपति चुनाव में विपक्ष के उम्मीदवार बने, अब इन्हें कोई पूछता नहीं।
8. शत्रुघ्न सिन्हा - कांग्रेस में गए, बाद में TMC से सांसद बने, TMC खत्म, अब ये बीजेपी वापसी का रास्ता ढूंढ रहे हैं।
9. बाबुल सुप्रियो - BJP छोड़कर TMC में गए और मंत्री बने, TMC खत्म और बीजेपी वापस नहीं ले रही है।
10. नवजोत सिंह सिद्धू - कांग्रेस में गए, पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष बने, लेकिन 2022 का चुनाव हार गए, राजनीति से ज्यादा कपिल शर्मा शो से पहचान बनाए हुए हैं।
सबसे बड़ा सबक
वहीं बीजेपी छोड़ना आसान हो सकता है, लेकिन भाजपा के समान संगठन, कैडर और चुनावी आधार खड़ा करना बेहद मुश्किल है। नेता लोकप्रिय हो सकता है, लेकिन संगठन के बिना लोकप्रियता हमेशा वोटों में नहीं बदलती। मुझे ऐसे उदाहरण बताएं जिन्होंने बीजेपी को छोड़ कर अपनी बेहतर राजनैतिक करियर बनाया।