तेज प्रताप यादव को जान से मारने की धमकी, PM मोदी-CM सम्राट से मांगी सुरक्षा, मचा हड़कंप

जनशक्ति जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष और राजद सुप्रीमो लालू यादव के बेटे तेज प्रताप यादव को फोन कर जान से मारने की धमकी मिली है। तेज प्रताप ने सोशल मीडिया पर जानकारी साझा की है। तेज प्रताप ने पीएम मोदी और सम्राट सरकार से सुरक्षा मांगी है।

 जनशक्ति जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष और राजद सुप्रीमो लालू यादव के बेटे तेज प्रताप यादव को फोन कर जान से मारने की धमकी मिली है। तेज प्रताप ने सोशल मीडिया पर जानकारी साझा की है।  तेज प्रताप यादव का कहना है कि फोन कॉल करके मुझे धमकी दी जा रही है। मेरे मोबाइल पर बार-बार फोन कॉल करके मुझे धमकी दी जा रही है, जिसके कारण मेरी जान को गंभीर खतरा उत्पन्न हो गया है। तेज प्रताप ने पीएम मोदी और सम्राट सरकार से सुरक्षा मांगी है। उन्होंने सरकार से मामले की तत्काल और निष्पक्ष जांच कराने की मांग की है।  

जनशक्ति जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मंत्री तेज प्रताप यादव ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा है-मैं, तेजप्रताप यादव, विगत कुछ दिनों से लगातार गंभीर धमकियों का सामना कर रहा हूं। मेरे मोबाइल पर बार-बार फोन कॉल करके मुझे धमकी दी जा रही है, जिसके कारण मेरी जान को गंभीर खतरा उत्पन्न हो गया है।

इस गंभीर विषय को लेकर मैंने दिनांक 09 सितंबर 2026 को माननीय केंद्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह जी, डीजीपी, बिहार तथा होम सेक्रेटरी, बिहार को पत्र लिखकर अपनी सुरक्षा की मांग की है। साथ ही, इस संबंध में मेरे द्वारा सचिवालय थाना, पटना में प्राथमिकी (FIR) भी दर्ज कराई गई है। लगातार मिल रही धमकियों को देखते हुए मेरी सुरक्षा को लेकर गंभीर चिंता बनी हुई है।

तेज प्रताप ने सुरक्षा की मांग करते हुए कहा है-मैं केंद्र सरकार एवं बिहार सरकार से मांग करता हूँ कि मामले की गंभीरता को देखते हुए मुझे अविलंब पर्याप्त सुरक्षा उपलब्ध कराई जाए तथा मुझे धमकी देने वाले व्यक्तियों की पहचान कर उनके विरुद्ध कानून के अनुसार कठोर कार्रवाई की जाए।

आखिर में उन्होंने कहा है-मुझे विश्वास है कि केंद्र एवं बिहार सरकार इस गंभीर मामले को संज्ञान में लेते हुए मेरी सुरक्षा सुनिश्चित करने के साथ-साथ दोषियों के विरुद्ध आवश्यक कानूनी कार्रवाई करेगी।