बिहार कांग्रेस में अहम बदलाव, अजय कुमार पासवान को दोहरी जिम्मेदारी, प्रभारी भी बदले गये

राज्य की राजनीति और कांग्रेस पार्टी के लिहाज से अहम खबर है। यहां प्रदेश कांग्रेस के मीडिया विभाग के प्रमुख अजय कुमार पासवान का कद बढ गया है। पासवान को राष्ट्रीय सचिव बनाया गया है।

पटना: राज्य की राजनीति और कांग्रेस पार्टी के लिहाज से अहम खबर है। यहां प्रदेश कांग्रेस के मीडिया विभाग के प्रमुख अजय कुमार पासवान का कद बढ गया है। पासवान को राष्ट्रीय सचिव बनाया गया है साथ ही उन्हें पश्चिम बंगाल का प्रभारी सचिव भी बनाया गया है।

मिली खबर के अनुसार कांग्रेस पार्टी की तरफ से बिहार समेत देश के कई राज्यों के प्रभारी में बदलाव किया गया है। इसके तहत अजय कुमार पासवान को मध्य प्रदेश और गुंजन पटेल को पश्चिम बंगाल का प्रभारी सचिव बनाया गया है। बिहार कांग्रेस के इन दोनों ही नेताओं को राष्ट्रीय सचिव भी बनाया गया है। 

इसके अलावा पार्टी ने बिहार के प्रभारी सचिव में भी बदलाव किया है। अब तक बिहार के प्रभारी सचिव रहे शाहनवाज आलम और सुशील पासी को हटा दिया गया है। अब इनकी जगह पर प्रदीप नरवाल, प्रोफेसर प्रकाश सोनावाने और महबूब पाशा को बिहार का प्रभारी सचिव बनाया गया।